24/03/2026
"विश्व टीबी दिवस" 24 मार्च 2026 के उपलक्ष्य में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अतुल कुमार सिंघल के निर्देशन में निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी एवं भाऊ राव देवरस हॉस्पिटल, महानगर के संयुक्त तत्वाधान में अवध एकेडमी,जरहरा, सुगमऊ रोड, इंदिरानगर* में टीबी रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूक करना तथा इसके लक्षणों, बचाव एवं उपचार के बारे में सही जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन समय पर जांच और उचित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
विशेषज्ञों ने टीबी के प्रमुख लक्षणों—लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार तथा रात में पसीना आना—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सलाह दी कि यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों को टीबी से बचाव के उपायों, तथा डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का पूरा कोर्स समय पर करना, आदि के बारे में जागरूक किया गया।
*संस्था की उपाध्यक्ष अधिवक्ता ऋचा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा—*
“टीबी मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक और जिम्मेदार बनेगा।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु *अस्पताल के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अखिलेश श्रीवास्तव ,हम्ज़ा खांन TBHV विद्यालय प्रबंधक श्री अजय कुमार शर्मा जी व वहां के बच्चों और अध्यापकगणों के प्रति संस्था की उपाध्यक्ष अधिवक्ता ऋचा मिश्रा जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।*
अधिवक्ता ऋचा मिश्रा
शीतला लीगल एसोसिएट्स
उपाध्यक्ष (निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी )
"निर्मल नारायणी"स्वावलंबी समूह !
Mishra # Rajni Kant Mishra