11/08/2026
हेल्पिंग हार्टस फाउंडेशन द्वारा आज के दौर में हृदय रोगों की नई परिभाषा ,नए आयाम ,नई अवधारणा और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें देश के ख्यातिलब्ध हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा बेहद महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए । आयोजक प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नकुल सिन्हा की अध्यक्षता में सेमिनार की शुरुआत केरल से आये डॉक्टर PB जयगोपाल और दिल्ली से आए डॉक्टर अनिल ढल ने हृदय रोगों के बारे में सच्चाई और गलत अवधारणाओं की तरफ चर्चा की और हृदय रोगों के इलाज़ की नई संभावनाओं पर रौशनी डाली जिसपे काफी अच्छी चर्चा हुई और सेमिनार में सम्मिलित कई डाक्टरों और वैज्ञानिकों ने अपने तर्क और संशय व्यक्त किए मेरठ से आए डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने लिपिड मैनेजमेंट पर अपना भाषण प्रस्तुत किया ।इसके अतिरिक डॉक्टर अक्षय प्रधान, डॉक्टर अभिषेक शुक्ला डॉक्टर अमित गुप्ता ने Hyperkalemia, vaccination पर चर्चा की
डॉक्टर सुशील गुप्ता और डॉक्टर मधुकर राय ने मोटापा और weight management पर अपनी महत्वपूर्ण राय दी ।
दिनभर चली इस brain storming sessions में डॉक्टर दानिश डॉक्टर माहिम सरण, डॉक्टर सुदर्शन विजय डॉक्टर शरत चंद्रा,डॉक्टर रूपाली खन्ना ने भी अपने अपने मरीजों के केस प्रेजेंट करें और इसपर पूरे सदन ने चर्चा की।डॉक्टर नकुल सिन्हा ने सारे sessions में लगातार प्रश्नोत्तर द्वारा सेमिनार को सार्थक बनाया
शाम को हेल्पिंग हार्टस फाउंडेशन की सचिव ज्योति सिन्हा जी ने डॉक्टर और मरीजों के बीच कम्युनिकेशन gap या मिथक अवधारणाओं पर शहर के कुछ पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के साथ डॉक्टर्स की वार्ता रखी और समाज में एक सुचारू रूप से सरल और सुचारू चिकित्सा व्यवस्था पर बात की सुधीर मिश्रा शरत प्रधान रवि भट्ट चंद्रशेखर वर्मा डॉक्टर प्रभा ने इस चर्चा में हिस्सा लिया
Helping hearts के प्रोजेक्ट मैनेजर
स्वप्निल निगम जी।ने सभी डेलिगेट्स का धन्यवाद ज्ञापन किया