20/06/2026
डॉ साहू फाउंडेशन/डॉ साहू हॉस्पिटल की पहल से श्री राम राज साहू जी को मिला नया जीवन
आज हमें अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि लगभग 18 दिन पहले रायबरेली, उत्तर प्रदेश निवासी श्री राम राज साहू जी अत्यंत गंभीर अवस्था में थे। सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उनका कई अस्पतालों में उपचार हुआ, वे आईसीयू में भी भर्ती रहे, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। अंततः लखनऊ के कई अस्पतालों से रेफर होकर उन्हें डॉ साहू हॉस्पिटल, लखनऊ लाया गया।
इसी दौरान डॉ साहू जी के परम मित्र एवं रायबरेली निवासी श्री संतोष साहू जी ने मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी डॉ साहू जी को दी। इसके बाद डॉ साहू जी ने तत्काल मरीज को डॉ साहू हॉस्पिटल में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार प्रारंभ कराया।
मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उनका चिकित्सकीय निदान (Diagnosis) इस प्रकार था:
• Severe Traumatic Brain Injury (गंभीर मस्तिष्क चोट)
• Status Post Craniotomy (Head Surgery)
• Left Hemiplegia (शरीर के बाएँ भाग में लकवा)
• Altered Sensorium / Unconsciousness (बेहोशी एवं चेतना में कमी)
लगातार 18 दिनों तक विशेषज्ञ उपचार, समर्पित देखभाल, फिजियोथेरेपी एवं टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है कि आज श्री राम राज साहू जी पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौट रहे हैं। अब वे सामान्य रूप से बातचीत कर रहे हैं, लोगों को पहचान रहे हैं, अपने पैरों पर चलने-फिरने लगे हैं तथा स्वस्थ होने के बाद आज उन्हें अस्पताल से सकुशल घर भेजा जा रहा है।
यह सफलता डॉ साहू हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा, समर्पण और मरीजों के प्रति मानवीय संवेदनाओं का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
डॉ साहू फाउंडेशन/डॉ साहू हॉस्पिटल
"जहाँ सेवा, समर्पण और विशेषज्ञ उपचार से हर मरीज को नई उम्मीद और नया जीवन मिलता है।"