04/04/2025
आज़ दिनांक 03.04.2025 को, *परिषद के स्वास्थ्य प्रकल्प के अंतर्गत* एक स्वास्थ्य शिविर स्थानीय संकट मोचन मंदिर, खरगापुर, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ पर (स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय" जो भारत विकास परिषद्, पूर्वी शाखा, लखनऊ सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित है) आयोजित किया गया। शिविर में शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर व वज़न जांच के साथ मौसमी रोगों के साथ गंभीर रोगों के कुल 26 रोगी को नि:शुल्क दवा भी दी गयी।
डा रवीश कुमार तथा सहायिका पूजा यादव व देव के कुशल संरक्षण में आयोजित शिविर में शाखा अध्यक्ष श्री टी एन मिश्रा, सचिव-सुनील कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष-मुन्ना सिंह तथा निर्मला सिंह, रमेश सिंह, केएन आर्या जी सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे तथा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया। ट्रस्ट चेयरमैन श्रीयुत श्रीप्रकाश के निर्देशन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सुनील कुमार पांडेय
सचिव