RPTV

RPTV Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RPTV, lucknow, .

RPTV BHARAT | विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़
सत्य • संतुलन • ज़िम्मेदारी
RPTV BHARAT एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ मंच है,
जो तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रस्तुत करता है।
हमारा उद्देश्य न शोर मचाना है, न भ्रम फैलाना

◆RPTVBHARAT◆ बदोसराय में पेट्रोल-डीज़ल की अफवाह से मचा हड़कंप,सफदरगंज रोड के साथ साथ क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़पूर...
26/03/2026

◆RPTVBHARAT◆

बदोसराय में पेट्रोल-डीज़ल की अफवाह से मचा हड़कंप,सफदरगंज रोड के साथ साथ क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
पूरी ख़बर पढ़ने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे

RP TV BHARAT, Hindi News, Breaking News, India News, Live News, राजनीति समाचार, ताजा खबर,

बदोसराय (किंतूर): यौमे क़ुद्स पर हुआ एहतेजाजी कार्यक्रम, फ़िलिस्तीन के मज़लूमों के समर्थन में उठी आवाज़रमज़ान के मुबारक ...
13/03/2026

बदोसराय (किंतूर): यौमे क़ुद्स पर हुआ एहतेजाजी कार्यक्रम, फ़िलिस्तीन के मज़लूमों के समर्थन में उठी आवाज़
रमज़ान के मुबारक महीने के आख़िरी जुमे के मौके पर बदोसराय की शिया जामा मस्जिद में यौमे क़ुद्स के अवसर पर एक प्रभावशाली एहतेजाजी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की क़ियादत इमाम-ए-जुमा जनाब मज़ाहिर हुसैन साहब ने की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और फ़िलिस्तीन के मज़लूमों के साथ एकजुटता का इज़हार करते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी ज़ुल्म के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने का अहद (संकल्प) लिया गया।
यौमे क़ुद्स क्या है
यौमे क़ुद्स हर साल रमज़ान के आख़िरी जुमे को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को फ़िलिस्तीन और मस्जिद-ए-अक़्सा की आज़ादी तथा वहाँ के मज़लूम लोगों के समर्थन के लिए जागरूक करना है।
इस दिन की शुरुआत 1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति के बाद सैय्यद रूहुल्लाह ख़ुमैनी हिंदी ने की थी, ताकि मुसलमानों के साथ-साथ इंसानियत-पसंद लोग भी यरुशलम (क़ुद्स) और फ़िलिस्तीन के पीड़ित लोगों के हक़ में आवाज़ उठा सकें।
आयोजकों का बयान
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रेहान काज़मी (रसूलपुर) ने अपने संबोधन में कहा कि:
“हम फ़िलिस्तीन के मज़लूमों के हक़ में अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे। जब तक मस्जिद-ए-अक़्सा आज़ाद नहीं हो जाती, तब तक दुनिया भर के इंसाफ़-पसंद लोगों का यह फ़र्ज़ है कि वह ज़ुल्म के ख़िलाफ़ खड़े रहें।”
उन्होंने कहा कि यौमे क़ुद्स केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि इंसाफ़, इंसानियत और मज़लूमों के समर्थन का पैग़ाम है।
कार्यक्रम के अंत में फ़िलिस्तीन के लोगों की आज़ादी, अमन और दुनिया में इंसाफ़ कायम होने के लिए दुआ की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अफ़सर अब्बास किंतूरी, सफदर अब्बास किंतूरी, आदिल काज़मी किंतूरी अली हैदर, अज़ादार अब्बास, मीसम अब्बास सहित बड़ी संख्या में मोमिनीन मौजूद रहे।

देश की तरक्की, आपसी सौहार्द और वैश्विक शांति की दुआ के साथ संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज़अकबरपुर (अम्बेडकरनगर)। रमज़ानु...
13/03/2026

देश की तरक्की, आपसी सौहार्द और वैश्विक शांति की दुआ के साथ संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज़

अकबरपुर (अम्बेडकरनगर)। रमज़ानुल मुबारक के आख़िरी जुमे पर आज शिया जामा मस्जिद मीरानपुर, अकबरपुर में अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस अवसर पर सैकड़ों अकीदतमंदों ने नमाज़ में शिरकत कर मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की।

शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अकबर अली वायज़ ने नमाज़ की इमामत कराई। नमाज़ के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रमज़ान का पाक महीना इंसान को सब्र, भाईचारा और इंसानियत का पैग़ाम देता है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान मौलाना अकबर अली वाज़ ने देश की तरक्की, आपसी सौहार्द, कौमी एकता और पूरी दुनिया में अमन-ओ-शांति कायम रहने के लिए खास दुआ कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

13/03/2026

अंतर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस पर फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में सौंपा गया ज्ञापन
अलविदा जुमे की नमाज़ के बाद आयोजित कार्यक्रम में मस्जिदे अल-अक्सा की आज़ादी और विश्व शांति की उठी मांग

अम्बेडकरनगर। अंतर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस के अवसर पर अलविदा जुमे की नमाज़ के बाद जनपद अम्बेडकरनगर के अमन-पसंद नागरिकों द्वारा फ़िलिस्तीन के मज़लूम लोगों के समर्थन तथा विश्व में शांति और न्याय की स्थापना की मांग को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर मौलाना अकबर अली (पेश इमाम, जामा मस्जिद अकबरपुर), मौलाना मीसम तथा रेहान ज़ैदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क़ुद्स दिवस दुनिया भर में ज़ुल्म, अत्याचार और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज़ उठाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीन के निर्दोष नागरिकों पर हो रहे अत्याचार मानवता के विरुद्ध हैं और इन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए। वक्ताओं ने बैतुल मुक़द्दस स्थित मस्जिदे अल-अक्सा की पवित्रता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा अमरेका मुर्दाबाद, इज़राइल मुर्दाबाद और हिन्दोस्तान ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया को सौंपे गए ज्ञापन में कुल 9 बिंदुओं के माध्यम से अपनी मांगें रखी गईं। इनमें फ़िलिस्तीन के निर्दोष नागरिकों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने, उनके मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने, बैतुल मुक़द्दस स्थित मस्जिदे अल-अक्सा की पवित्रता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इसके अलावा भारत सरकार से अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर फ़िलिस्तीन के न्यायपूर्ण अधिकारों के समर्थन में सशक्त आवाज़ उठाने, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से फ़िलिस्तीन के लोगों को न्याय दिलाने तथा मध्य-पूर्व में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए प्रभावी कूटनीतिक प्रयास करने की अपील की गई।

ज्ञापन में ईरान सहित क्षेत्र के देशों की संप्रभुता का सम्मान करने, विश्व भर में फैल रहे आतंकवाद और निर्दोष लोगों की हत्या के विरुद्ध सख्त अंतर्राष्ट्रीय नीति अपनाने, सभी धर्मों के पवित्र धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सऊदी अरब के मदीना शहर में स्थित ऐतिहासिक जन्नतुल बक़ी कब्रिस्तान में हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) समेत अन्य पवित्र हस्तियों के मज़ारों के सम्मानजनक पुनर्निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जाने की मांग भी शामिल रही।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन नायब तहसीलदार अकबरपुर देवेन्द्र श्रीवास्तव को सौंपा गया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कार्यक्रम में मौलाना नदीम, कासिम, कल्बे आबिद, डॉ. आमिर अब्बास, इसरार हुसैन, अहमद मेंहदी, बड़े मियां, अली अस्करी नकवी, इम्तियाज हुसैन, जफर अब्बास ‘जीयो’, गालिब अब्बास, आरिफ अनवर, डॉ. हैदर मेंहदी, अब्बास, रईस, जुल्फेकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पूरी ख़बर पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे
08/03/2026

पूरी ख़बर पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे

RP TV BHARAT, Hindi News, Breaking News, India News, Live News, राजनीति समाचार, ताजा खबर,

08/03/2026

RP TV BHARAT, Hindi News, Breaking News, India News, Live News, राजनीति समाचार, ताजा खबर,

“या अली, या हुसैन” की सदाओं के बीच अकीदत के साथ उठा ताबूत-ए-मौला अलीकिंतूर (बदोसराय), बाराबंकी | RPTV BHARATशबे ज़रबत-ए-...
08/03/2026

“या अली, या हुसैन” की सदाओं के बीच अकीदत के साथ उठा ताबूत-ए-मौला अली

किंतूर (बदोसराय), बाराबंकी | RPTV BHARAT

शबे ज़रबत-ए-मौला हज़रत अली अलैहिस्सलाम के मौके पर किंतूर (बदोसराय) में अकीदत व एहतराम के साथ ताबूत-ए-मौला अली उठाया गया। “या अली, या हुसैन” की मातमी सदाओं के बीच अज़ादारों ने ग़म का इज़हार किया और बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।
इस अवसर पर कुमैल किंतूरी ने बताया कि यह ताबूत बहुत क़दीमी है और सैकड़ो वर्षों उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि तारीख़ी एतेबार से मुसलमानों के चौथे खलीफ़ा और अहले तशय्यो के पहले इमाम हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह ताबूत शिया जामा मस्जिद से उठ कर अली मिया साहेब के घर के क़दीमी इमाम बाड़े में रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि 19 रमज़ान को जब इमाम अली अलैहिस्सलाम मस्जिद में नमाज़-ए-फ़ज्र अदा कर रहे थे, उसी दौरान इब्ने मुल्जिम ने तलवार से वार कर उन्हें ज़ख्मी कर दिया था। इसके बाद उनके बेटे इमाम हसन अलैहिस्सलाम और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम वा उनके नज़दीकी सहाबी उन्हें घर ले आए, जहां 21 रमज़ान को उनकी शहादत हुई।
ख़िताब करते हुए मौलाना मज़ाहिर हुसैन ने इमाम अली अलैहिस्सलाम के जीवन, न्याय और इंसाफ़ की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इमाम अली का जीवन मानवता, न्याय और सच्चाई की मिसाल है। उन्होंने आगे बताया कि इमाम अली अलैहिस्सलाम पर हुआ हमला इंसानियत पर हमला था। उन्होंने कहा कि इबादतगाहों में हिंसा करने वाले लोग उसी सोच के वारिस हैं, जिसकी शुरुआत इब्ने मुल्जिम जैसे लोगों से हुई थी। मौलाना ने मुल्क में अमन, भाईचारे और एकता के लिए खास दुआ कराई।
इस मौके पर अंजुमन ज़ुल्फिकार-ए-हैदरी के साहिबे-बयाज़ मीसम अब्बास ने दर्दभरा नौहा पढ़ा:
“तुम्हारे बाद हुए हैं बहुत सितम हम पर,
किसी ने आ के न पूछा अली अली मौला।
कहेंगे तुझसे ऐ मीसम मलक ये महशर में,
सुना दो फिर वही नौहा अली अली मौला।”
नौहा सुनकर अज़ादारों की आंखें नम हो गईं और पूरे माहौल में ग़म व अकीदत की फिज़ा छा गई।
इस अवसर पर इलाके के बड़ी संख्या में अज़ादार मौजूद रहे और ताबूत व मजलिस में शामिल होकर हज़रत अली अलैहिस्सलाम को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की।

एमवाई भारत पहल के तहत ‘नशा मुक्त होली – खुशियों वाली होली’ संकल्प कार्यक्रम आयोजितपंजाब / होशियारपुर। युवा कार्यक्रम एवं...
05/03/2026

एमवाई भारत पहल के तहत ‘नशा मुक्त होली – खुशियों वाली होली’ संकल्प कार्यक्रम आयोजित

पंजाब / होशियारपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs & Sports) की पहल एमवाई भारत (MY Bharat – मेरा युवा भारत) के अंतर्गत होशियारपुर स्थित सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में पावन पर्व होली के अवसर पर “नशा मुक्त होली – खुशियों वाली होली” संकल्प कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर और सूफी इस्लामिक बोर्ड (Sufi Islamic Board) के सहयोग से डॉ. सूफी राज जैन जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे होली का त्योहार किसी भी प्रकार के नशे, सामाजिक बुराइयों और नकारात्मकता से दूर रहकर मनाएंगे। सभी ने यह प्रण किया कि इस वर्ष होली का असली रंग प्रेम, एकता, भाईचारा और खुशियों का होगा।
अपने प्रेरणादायक संदेश में डॉ. सूफी राज जैन जी ने कहा कि सच्ची होली वही है जिसमें मन के विकार जलें और प्रेम के रंग चढ़ें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए आगे आएं।
इस अवसर पर मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान युवाओं और समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नशा मुक्ति जैसे अभियानों का समर्थन करें, ताकि समाज सशक्त बने और राष्ट्र की नींव मजबूत हो।
कार्यक्रम के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे तथा एक सकारात्मक और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएंगे।
अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने “नशा मुक्त होली – खुशहाल होली” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सुप्रीम लीडर पर हमला निंदनीय, अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघनशहादत व्यर्थ नहीं जाएगी – वक्ताओं ने जताया गहरा आक्रोशश्रद...
02/03/2026

सुप्रीम लीडर पर हमला निंदनीय, अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी – वक्ताओं ने जताया गहरा आक्रोश

श्रद्धांजलि सभा में ईरान पर हमले की कड़ी आलोचना

अम्बेडकरनगर: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामनाई की शहादत पर रविवार देर शाम अकबरपुर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबाड़ा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंजुमन अकबरिया (रजिस्टर्ड), अकबरपुर के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

सभा में वक्ताओं ने ईरान पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अमानवीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व पर इस प्रकार का हमला वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ शिया धर्मगुरु एवं इमाम-ए-जुम्मा मौलाना अकबर अली ने अपने संबोधन में कहा कि आयतुल्लाह अली ख़ामनाई की शहादत इतिहास में साहस, नेतृत्व और प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में याद की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्याय और दमन के विरुद्ध उठने वाली आवाज़ें कभी दबाई नहीं जा सकतीं।

मौलाना नदीम ने कहा कि विश्व समुदाय को हिंसा और टकराव की राजनीति से ऊपर उठकर संवाद और शांति का मार्ग अपनाना चाहिए। मौलाना मोहम्मद अब्बास एवं मौलाना शीराजी ने कहा कि सुप्रीम लीडर ने अपने नेतृत्व में आत्मसम्मान, एकता और शांति का संदेश दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

मौलाना मीसम अली व मौलाना शाहिद ने वैश्विक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोषों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा मानवता के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति स्थापना की दिशा में ठोस पहल करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन आरिफ अनवर एवं अंजुमन अध्यक्ष ररेहान ज़ैदी ने किया। गालिब अब्बास, मुराद अली, सद्दाम हुसैन एवं इफ्तेखार हुसैन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि विश्व में स्थायी शांति तभी संभव है जब न्याय, समानता और आपसी सम्मान को प्राथमिकता दी जाए।

शफात हुसैन एवं फरहत अब्बास ने विशेष रूप से रमज़ान के पवित्र माह में हुई इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए वैश्विक शांति की कामना की। कार्यक्रम में अली अस्करी नकवी, अहमद मेहदी, कल्बे आबिद, रज़ा अनवर, यासिर हुसैन, अजमी, अलमदार, जफर अब्बास, बड़े मियां, डॉ. सै. हुसैनी, रईस हुसैन, अफरोज मनिहार, बब्बी, रेहान अब्बास, जामिन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। सभा की विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता और संवेदना प्रकट की।

अंत में दिवंगत नेता की आत्मा की शांति तथा विश्व में स्थायी शांति की स्थापना के लिए दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम बलछट में बुधवार सुबह एक गाय के हमले में दो लोग घायल हो गए।जिनमें से एक व्यक्ति की...
18/02/2026

जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम बलछट में बुधवार सुबह एक गाय के हमले में दो लोग घायल हो गए।जिनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ग्राम बलछट निवासी राम मनोरथ उर्फ पुत्तीलाल (पुत्र सरजू प्रसाद) बुधवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के मुन्ना पुत्र इदरीश के परिवार की गाय ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में पुत्तीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ,जिसका उपचार कर उसे घर भेज दिया गया है।मृतक के परिजनो का आरोप है कि उक्त गाय के आक्रामक होने की शिकायत पहले भी उसके मालिक से की गई थी,लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
वही जैदपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#गायेकाहमला #गाएकाहमला

जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सायपुर कड़ेड़ा में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने क...
18/02/2026

जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सायपुर कड़ेड़ा में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सायपुर कड़ेड़ा निवासी आकांक्षा कुमारी (18 वर्ष) पुत्री राजेश ने बुधवार सुबह अपने घर के एक कमरे में कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।परिजनो को घटना की जानकारी होने पर घर मे कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।घटना की सूचना मिलते ही जैदपुर थाना पुलिस टीम एसआई हलीम बाबू के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल आत्महत्या के कारणो का स्पष्ट पता नही चल सका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनो व आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।
#कड़ेड़ा

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार ने मंगलवार को सिरौलीगौसपुर ब्लॉक और तहसील का औचक निरीक्षण किया।इस ...
17/02/2026

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार ने मंगलवार को सिरौलीगौसपुर ब्लॉक और तहसील का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होने विभिन्न कार्यालयो का गहन जायजा लिया और अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कमिश्नर ने ब्लॉक परिसर मे वृक्षारोपण भी किया। ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने कमिश्नर,डीएम, सीडीओ व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों का स्वागत किया।निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने आवास पटल, एडीओ कार्यालय, मनरेगा कक्ष और प्रेरणा कैंटीन का दौरा किया।उन्होने तहसील में तहसीलदार कोर्ट, एसडीएम कोर्ट, नायब कोर्ट,लेखाकार कार्यालय और रजिस्टर सहित अन्य कार्यालयो का निरीक्षण किया।कमिश्नर ने मौके पर ही जनता की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी,मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के,एडीओ पंचायत मनोज मिश्रा,तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा,नायब तहसीलदार अन्नू सिंह,दिनेश पाण्डेय सहित जिला तहसील ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Address

Lucknow

225001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RPTV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share