16/05/2026
जनपद मेरठ में जिला अध्यक्ष मोनू पाल द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा को लेकर जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की जा रही है।
गांव-गांव और नगर-नगर पहुंचकर युवा साथियों एवं समाज के वरिष्ठ लोगों को शोभायात्रा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी है।
समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।