Yuva Sathi Team

  • Home
  • Yuva Sathi Team

Yuva Sathi Team EDUCATION,RESERVATION,EMPLOYMENT& EMPOWERMENT FOR SC, ST, OBC & MINORITY

त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏🙏💐💐💐
01/05/2026

त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा
की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं
🙏🙏🙏
💐💐💐

*दिनांक 18 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहब डॉ बी. आर. अम्बेडकर जी की जयंती का आयोजन ग्राम परसहिया में किया गया जिसमें...
22/04/2026

*दिनांक 18 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहब डॉ बी. आर. अम्बेडकर जी की जयंती का आयोजन ग्राम परसहिया में किया गया जिसमें युवा साथी टीम मुख्य रूप से शामिल हुई।*

*इस कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण के साथ की गई।*

*वक्ताओं ने चर्चा करते हुए कहा कि बाबा साहब ने कहा था मैं मूर्तियों में नहीं किताबों में मिलूंगा अर्थात् बाबा साहब को पूजने की नहीं बल्कि पढ़ने की जरूरत है।*

*इस अवसर पर युवा साथी टीम से संरक्षिका रेखा आर्या जी, सुषमा बाबू जी,माया सिंह जी, सुमन बौद्ध जी, एम. एल. आर्या जी संदीप रावत, विनोद चौधरी, धर्मराज व शैलेन्द्र आर्या आदि शामिल रहे।*

*कार्यक्रम के आयोजन की कमान युवा साथी टीम ग्राम पंचायत परसहिया ने संभाली।*

#युवा_साथी_टीम

महान विचारक, लेखक और क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।💐💐💐🙏🙏🙏
11/04/2026

महान विचारक, लेखक और क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
💐💐💐🙏🙏🙏

आप सभी सादर आमंत्रित हैं
08/04/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं

बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम साहब जन्मोत्सव के अवसर पर भोजनदान दिनांक 15 मार्च 2026 स्थान मान्यवर श्री कांशीराम स्मा...
14/03/2026

बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम साहब जन्मोत्सव के अवसर पर भोजनदान
दिनांक 15 मार्च 2026
स्थान मान्यवर श्री कांशीराम स्मारक स्थल ( इको गार्डन ) लखनऊ
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
#युवा_साथी_टीम
#लखनऊ
#मिशन_2027

दिनांक 12 मार्च 2026 को जिला सीतापुर में एक दिवसीय बहुजन जागरूकता का आयोजन  #युवा_साथी_टीम  #सीतापुर 🌟💫🎉👏
08/03/2026

दिनांक 12 मार्च 2026 को जिला सीतापुर में एक दिवसीय बहुजन जागरूकता का आयोजन

#युवा_साथी_टीम
#सीतापुर 🌟💫🎉👏

संत शिरोमणी गुरु रविदास जयंती समारोह में गांव उस्मानपुर (कोठी)ब्लॉक सिद्धौर बाराबंकी में पहुंची (युवा साथी टीम ) लखनऊ
28/02/2026

संत शिरोमणी गुरु रविदास जयंती समारोह में गांव उस्मानपुर (कोठी)
ब्लॉक सिद्धौर बाराबंकी में पहुंची (युवा साथी टीम ) लखनऊ

मानवतावादी युगपुरुष, महान समाज सुधारक एवं स्वच्छता अभियान के प्रणेता संत गाडगे बाबा जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन 💐💐💐🙏...
23/02/2026

मानवतावादी युगपुरुष, महान समाज सुधारक एवं स्वच्छता अभियान के प्रणेता
संत गाडगे बाबा जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन 💐💐💐🙏🙏🙏🙏

#संत #बाबा #गाडगे
#जन्मदिन

#युवा_साथी_टीम

08/02/2026

UGC बिल के समर्थन में उतरी युवा साथी टीम
गांव गांव में लग रहे UGC लागू करो के नारे

स्मृतिशेष रामरती जी का श्रद्धांजलि एवं परित्राण कार्यक्रम–बहराइच।दिनांक 25 जनवरी 2026 को बहराइच के खर्चहा गांव में स्वर्...
30/01/2026

स्मृतिशेष रामरती जी का श्रद्धांजलि एवं परित्राण कार्यक्रम–बहराइच।

दिनांक 25 जनवरी 2026 को बहराइच के खर्चहा गांव में स्वर्गीय माता रामरती जी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम केवल एक शोकसभा न होकर समाज को दिशा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ। शोकाकुल समस्त परिवार ने जिस संवेदनशीलता, दूरदृष्टि और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया, वह वास्तव में अत्यंत प्रशंसनीय है।

परिवार ने न केवल उसी दिन माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित, बल्कि उसे शिक्षा और जागरूकता के संकल्प में भी परिवर्तित किया। बच्चों में शिक्षा के प्रति चेतना जगाने हेतु बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुस्तकें एवं टी-शर्ट वितरित कर, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस पुनीत कार्य में एन.सी. राव एवं डॉ. अहमद-अल-सेरी का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जो निरंतर बच्चों की शिक्षा में सहयोग करते रहते हैं, उनकी शैक्षणिक प्रगति पर लगातार नजर रखते हैं और हर संभव सहायता प्रदान करते हैं। उनका यह सतत मार्गदर्शन बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अध्यापक पंकज कुमार राव द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान, जहाँ सभी कक्षाओं के बच्चे अध्ययन कर रहे हैं और निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, यह दर्शाता है कि यह प्रयास केवल एक दिन तक सीमित नहीं बल्कि लगातार चलने वाला सामाजिक–शैक्षणिक अभियान है।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. अनूप कुमार आंबेडकर जी , रंजीत कुमार गौतम, सिद्धार्थ प्रताप आनंद, पवन कुमार गौतम (राजपथ भारत/ टाइम टू अनफिल्टर ) एवं शैलेन्द्र आर्या ने अपने विचारों के माध्यम से शिक्षा, संविधान, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान जैसे विषयों पर जो सारगर्भित बातें रखीं, उन्होंने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया और बच्चों व अभिभावकों दोनों को नई दिशा प्रदान की।
इस कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार मौर्या जी ने किया ।

यह आयोजन इस बात का उदाहरण है कि व्यक्तिगत दुःख को सामाजिक उत्तरदायित्व और भविष्य निर्माण के संकल्प में कैसे बदला जा सकता है। समस्त परिवार इस मानवीय, वैचारिक और दूरदर्शी पहल के लिए हार्दिक बधाई का पात्र है।

आप सभी को  #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई।आज ही के दिन परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का बनाया हुआ संविधान लागू...
26/01/2026

आप सभी को #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई।
आज ही के दिन परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का बनाया हुआ संविधान लागू हुआ था और भेदभाव करने वाली संहिताओं और प्रथाओं का अंत हुआ था आज ही के दिन भारत के समस्त नागरिकों को समानता का अधिकार मिला था ।
जय भीम जय भारत जय संविधान



🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Address


Telephone

+917518699287

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuva Sathi Team posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share