13/06/2026
AIM की कार्यकारिणी समिति की बैठक नोएडा में सफलतापूर्वक सम्पन्न
नोएडा, 13 जून 2026: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैन्युफैक्चरर्स (AIM) की कार्यकारिणी समिति की बैठक नोएडा में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न उद्योगों एवं व्यापारिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सदस्यों का स्वागत श्री सुनील राय - चेयरमैन गौतमबुध नगर द्वारा किया गया। उन्होंने AIM परिवार की निरंतर बढ़ती शक्ति की सराहना करते हुए उद्यमियों एवं विनिर्माताओं के बीच सहयोग और समन्वय के महत्व पर बल दिया। AIM के राष्ट्रीय महासचिव श्री उमेश बत्रा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया एवं विगत कार्यक्रमों के बारे मैं जानकारी साझा की ।
बैठक के दौरान व्यापारिक विकास, औद्योगिक चुनौतियों, सहयोग के अवसरों तथा विनिर्माण एवं व्यावसायिक समुदाय को सशक्त बनाने हेतु भविष्य की पहलों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में श्री त्रिभुवन पटेल अतिरिक्त आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र ने विशेष संबोधन दिया। उन्होंने MSME एवं विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सब्सिडी की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने उद्यमियों को इन योजनाओं का प्रभावी उपयोग कर अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता, उत्पादकता तथा व्यवसायिक विकास को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
यह संवादात्मक सत्र सदस्यों के लिए नेटवर्किंग, विचार-विमर्श, नीतिगत चर्चाओं तथा परस्पर व्यापारिक सहयोग के नए अवसरों की पहचान का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर AIM के ग्लोबल प्रेसिडेंट श्री कुलमणि गुप्ता ने अपने संबोधन में भारतीय उद्योगों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सहयोग, नवाचार तथा सामूहिक प्रयासों के महत्व पर विशेष बल दिया।
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी सदस्यों ने भारतीय उद्योग, विनिर्माण क्षेत्र एवं उद्यमिता के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।