वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच

वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच एक_श्रेष्ठभारत
सर्वेभवन्तु सुखिनः
सर्वे सन्तु निरामयाः
सर्वेभद्राणिपश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत

वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच संगठन के  सदस्यों एवं समाज के अन्य सक्रिय दानदाताओं द्वारा प्राप्त *दान राशि ₹ 13900 तत्काल*  ...
15/02/2026

वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच संगठन के सदस्यों एवं समाज के अन्य सक्रिय दानदाताओं द्वारा प्राप्त *दान राशि ₹ 13900 तत्काल* सारिका अवस्थी जी की आवश्यकता पर उनके भाई चंद्रकांत द्विवेदी जी के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

आप सभी दानदाताओं को धन्यवाद उन्होंने प्रेषित किया है।🙏🙏

*वन्दे मातरम्*

27/12/2025

उमंग 3.0

दिनांक 21.12.2025, लखनऊ।*वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच* द्वारा “*वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के गौरवशाली 150 वर्ष*”पर संगोष्ठी...
21/12/2025

दिनांक 21.12.2025, लखनऊ।

*वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच* द्वारा
“*वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के गौरवशाली 150 वर्ष*”
पर संगोष्ठी का आयोजन

वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच द्वारा संगोष्ठी का आयोजन दिलकुशा गार्डन, कैंट, लखनऊ में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार शर्मा जी द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक जे पी बाजपेई संस्थापक सदस्य विजय त्रिपाठी, एम पी दीक्षित, संजीव गिरि, पर्यावरण प्रभारी रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ रंजीता शर्मा उपस्थित रहीं।

संगोष्ठी के प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए माननीय प्रमोद कुमार शर्मा जी ने वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के गौरवशाली इतिहास को बताया। तदुपरांत महिलाओं व बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत पर आधारित क्विज व अंताक्षरी सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित समाजसेवी चंद्र भूषण तिवारी ने गीत के द्वारा वंदे मातरम् के महत्व का गायन किया। संगोष्ठी का‌ संचालन करते हुए संस्थापक सदस्य एम पी दीक्षित ने संगठन की संरचना, उद्देश्य व कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
संस्थापक सदस्य संजीव गिरि ने वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत को कंठस्थ करने एवं गायन करने का आग्रह करते हुए अतिथियों व उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर संरक्षक जे पी बाजपेई, संस्थापक सदस्य विजय त्रिपाठी, पर्यावरण प्रभारी रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित, प्रखर निगम, पंकज पाठक, अरविंद मिश्रा, सुभाष, पंकज मिश्रा,‌शेष नारायण मिश्रा, पुनीत पाण्डेय, प्रदीप श्रीवास्तव,‌ अशोक निगम,‌ पंकज मिश्रा, सुभाष जी,श्रीमती राम लक्ष्मी बाजपेई, बीना त्रिपाठी, सीमा दीक्षित, अरुण लता गिरि, डॉ रंजीता शर्मा, डॉ अंकिता निगम, नीलम‌ दीक्षित ,अंजू शुक्ला, आशिमा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

21/12/2025

UMANG 3.0 : इतिहास, संस्कार और एकता का संगम

आज हम सभी वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच के परिवारजन और नन्हे–नन्हे भविष्य निर्माता UMANG 3.0 के माध्यम से यहाँ एकत्र हुए हैं।
यह केवल एक मिलन समारोह नहीं है, बल्कि संस्कार, समर्पण और सामाजिक एकता का उत्सव है।

जिस पावन भूमि पर हम खड़े हैं — दिलकुशा कोठी, लखनऊ — वह केवल ईंट और पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान की साक्षी है।
1857 के स्वतंत्रता संग्राम की गूंज आज भी यहाँ की हवाओं में समाई हुई है।

आज जब हमारे परिवार, बच्चे और युवा इस ऐतिहासिक उद्यान में मुस्कान और उल्लास के साथ एकत्र हैं, तो यह दृश्य हमें यह स्मरण कराता है कि
जहाँ इतिहास होता है, वहीं संस्कार जन्म लेते हैं — और जहाँ संस्कार होते हैं, वहीं राष्ट्र निर्माण होता है।

UMANG 3.0 उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का एक सुंदर प्रयास है —
जहाँ परिवारों की एकता, बच्चों की ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना एक साथ खिलती है।

आइए, इस ऐतिहासिक धरती से प्रेरणा लेकर हम संकल्प लें कि
हम अपने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कृति, मूल्य और राष्ट्रभक्ति भी प्रदान करेंगे।

UMANG 3.0 हम सबके हृदय में
उत्साह, उमंग और एकात्मता की अमिट छाप छोड़े —
यही हमारी कामना है।

वंदे मातरम्।

17/09/2025
17/09/2025

काव्य पाठ

17/09/2025

स्थापना दिवस पर सुंदरकांड का पाठ

वंदे मातरम राष्ट्रीय मंच का चतुर्थ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
17/09/2025

वंदे मातरम राष्ट्रीय मंच का चतुर्थ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Address

Lucknow
226005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share