07/10/2025
पोस्टर विमोचन सूचना
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कोटा महानगर की सचिव एडवोकेट सोनल विजयवर्गीय ने बताया कि आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को ऑपरेशन मेहंदी भी पोस्टर का विमोचन पुलिस अधीक्षक महोदया तेजस्विनी गौतम एवं श्रीमती गीता चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा द्वारा किया गया, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कोटा महानगर अध्यक्ष खुशाल गुप्ता ने बताया कि पूरे कोटा शहर में आगामी कल दिनांक 08 और 09 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ के उपलक्ष पर कोटा शहर के 10 सेंटर लगभग प्रमुख मंदिरों पर 130 मेंहदी कलाकार अपनों का हाथ अपनो के साथ मातृशक्ति को न्यूनतम शुक्ल से मेंहदी लगाकर सकारात्मक संदेश देगी और उक्त मेंहदी लगाकर मेंहदी कलाकार को स्वरोजगार अवसर उपलब्ध होगा ,चितौड़ प्रांत सचिव एडवोकेट प्रमोद राठौर ,संयोजक एडवोकेट सुमित्रा कुमावत महिला आयाम प्रमुख भावना जैन और श्वेता विजय सह सचिव पुष्पलता मालवीय,अविनाश मीणा उपस्थित थे ।