JEWF

JEWF Janta Express Welfare Foundation (http://jewf.in/) Advocating for education, employment, social service, and justice for the underprivileged.

Janta Express Welfare Foundation (JEWF)  का उद्देश्य सिर्फ मदद करना नहीं, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है जहां हर व्यक्ति को ...
07/05/2026

Janta Express Welfare Foundation (JEWF) का उद्देश्य सिर्फ मदद करना नहीं, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है जहां हर व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले। हम शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कानूनी जागरूकता और सामाजिक सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
👉 आइए, हम सब मिलकर बदलाव का हिस्सा बनें।
🌐 Website: jewf.in
📱 Follow:





07/05/2026

In view of changing climate conditions, Janta Express Welfare Foundation is organizing a Free Medical Camp your health is our priority.

मेहनत ही असली ताकत है।आज हम उन सभी मेहनतकश हाथों को सलाम करते हैं,जो हर दिन अपने पसीने से समाज और देश का निर्माण करते है...
01/05/2026

मेहनत ही असली ताकत है।
आज हम उन सभी मेहनतकश हाथों को सलाम करते हैं,
जो हर दिन अपने पसीने से समाज और देश का निर्माण करते हैं।
Janta Express Welfare Foundation (JEWF)
हमेशा श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।
👉 आइए, मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं
जहां हर मेहनतकश को उसका हक और सम्मान मिले।
Happy Labour Day





upportWorkers SocialJustice
NGOIndia TogetherWeCan

Janta Express Welfare Foundation (JEWF) समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।बाल विवाह रोकथाम से ...
30/04/2026

Janta Express Welfare Foundation (JEWF) समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
बाल विवाह रोकथाम से लेकर महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता तक हम हर स्तर पर लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हर लड़की को शिक्षा मिले, हर महिला सुरक्षित रहे और हर परिवार मजबूत बने यही हमारा लक्ष्य है।
👉 यदि आपको किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी या सहयोग चाहिए, तो हमसे जुड़ें।

🌐 Website: jewf.in
📧 Email: [email protected]
📱 Follow:

Join Us | Support Change
Together, we can build a stronger, safer and sustainable society.



SocialImpact
NGOIndia SupportChange
BiharNGO TogetherWeCan

Janta Express Welfare Foundation (JEWF) लगातार समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम कर रही है। हमारे 6 प्रमुख प्रोग्राम के मा...
30/04/2026

Janta Express Welfare Foundation (JEWF) लगातार समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम कर रही है। हमारे 6 प्रमुख प्रोग्राम के माध्यम से हम एक सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त समाज बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं:
• Child Marriage Prevention Program
• Women Protection & Support Program
• Girls’ Education Program
• Women Skill Training & Livelihood Program
• Counselling & Legal Awareness Program
• Climate Awareness & Sustainable Development Program
हमारा उद्देश्य है हर लड़की को शिक्षा, हर महिला को सुरक्षा और हर परिवार को सम्मान मिले।
👉 यदि आपको किसी भी तरह की सहायता, जानकारी या सहयोग की आवश्यकता है, तो आप हमसे जुड़ सकते हैं।
🌐 Website: jewf.in
📧 Email: [email protected]
📱 Follow Us:
Join Us | Support Change
Together, we can build a stronger, safer and sustainable society.






28/04/2026

Today, on 28 April 2026, the Free Medical Camp organized by Janta Express Welfare Foundation (JEWF) was successfully conducted. Considering the increasing illnesses caused by changing weather sometimes extreme heat, sometimes sudden rain and storms people participated enthusiastically and benefited from free health services.

In this camp, more than 400 children, women, and elderly people received treatment, where essential medicines were distributed free of cost and various health check-ups (such as BP, sugar, etc.) were conducted. Patients were also given appropriate medical advice and necessary precautions according to their health conditions.

In the camp, Pediatric Specialist Dr. Yash Halder from Siliguri, General Physician Dr. Akshay Kumar from Kishanganj, and Gynecologist Dr. Neha Hasan from Kolkata provided their services. Additionally, Dr. Aamir Minhaj created awareness among people about the impact of changing climate, the diseases caused by it, and the methods of prevention.

During this time, local people expressed their gratitude, stating that they often could not travel to the city for treatment, due to which illnesses persisted. Such a camp provided them great relief, and they thanked Janta Express Welfare Foundation.

FreeMedicalCamp





बदलते मौसम कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक बारिश को देखते हुए जनता एक्सप्रेस वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 28 अप्रैल 2026 को एक Fre...
27/04/2026

बदलते मौसम कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक बारिश को देखते हुए जनता एक्सप्रेस वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 28 अप्रैल 2026 को एक Free Medical Camp आयोजित किया जा रहा है।

📍 स्थान: तेघरिया गांव, वार्ड नंबर 2, मदरसा टोला, कोचाधामन, किशनगंज

इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क इलाज और जांच की जाएगी:

👶 शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatric):
बच्चों में बुखार, सर्दी-खांसी, डायरिया, उल्टी, कमजोरी, पोषण की कमी, त्वचा रोग, सांस से जुड़ी समस्याएं आदि।

👩 महिला रोग विशेषज्ञ (Gynecologist):
महिलाओं में माहवारी से जुड़ी समस्याएं, पेट दर्द, कमजोरी, सफेद पानी (leucorrhoea), गर्भावस्था जांच, खून की कमी, हार्मोनल समस्याएं आदि।

👨‍⚕️ जनरल फिजिशियन:
बुखार, वायरल, सर्दी-खांसी, ब्लड प्रेशर, शुगर, गैस-एसिडिटी, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, एलर्जी, कमजोरी, थकान, हीट से जुड़ी समस्याएं आदि।

इस कैंप में फ्री डॉक्टर परामर्श, फ्री जांच (बीपी, शुगर आदि), फ्री दवा और जरूरी स्वास्थ्य सलाह दी जाएगी। यह कैंप अनुभवी डॉक्टरों और बाहर से आए विशेषज्ञों की निगरानी में आयोजित होगा।

👉 आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं।






पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक पहल तेजकिशनगंज जिले में Earth Day के अवसर पर जनता एक्...
22/04/2026

पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक पहल तेज

किशनगंज जिले में Earth Day के अवसर पर जनता एक्सप्रेस वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों—महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों—की भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह पहल एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में उभरकर सामने आई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से हो रही पेड़ों की कटाई और बढ़ते प्रदूषण ने पर्यावरण संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। पहले जहां हरियाली और स्वच्छ वातावरण सामान्य बात थी, वहीं अब तापमान में वृद्धि, अनियमित वर्षा और जल संकट जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

इस अवसर पर यह बात प्रमुखता से सामने आई कि पेड़-पौधे केवल हरियाली का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि यह जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, जलवायु को संतुलित रखते हैं और प्राकृतिक चक्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि समय रहते इनका संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में पर्यावरणीय संकट और गहराता जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज का दिन इसलिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह हमें हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा इसके दुष्परिणाम समाज के हर वर्ग को भुगतने पड़ेंगे।

जनता एक्सप्रेस वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक कासिम अल कौसरी ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है। हमारी संस्था पहले से ही क्लाइमेट से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। वेस्ट से बेस्ट (कचरे का पुनः उपयोग), स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, सोलर पर कार्य करने की दिशा में प्रयास और पर्यावरण जागरूकता फैलाने जैसे कई पहल किए जा रहे हैं, और आने वाले समय में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज पृथ्वी दिवस के मौके पर वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि यह एक संदेश है कि यदि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे, तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।”

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में सकारात्मक परिवर्तन देखा जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस दिशा में जागरूक करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

जनता एक्सप्रेस वेलफेयर फाउंडेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि संस्था भविष्य में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सके और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत किया जा सके।
Aamir Minhaj Roshni Perween

किशनगंज: एक 12 साल का बच्चा जो पढ़ाई के लिए घर से निकला था, दूसरी ट्रेन में चढ़ गया और इस कारण लापता हो गया। परिजन बेहद ...
06/06/2025

किशनगंज: एक 12 साल का बच्चा जो पढ़ाई के लिए घर से निकला था, दूसरी ट्रेन में चढ़ गया और इस कारण लापता हो गया। परिजन बेहद परेशान थे, रोते-बिलखते JEW Foundation ऑफिस पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। हमने तुरंत अलग-अलग संगठनों से संपर्क किया, प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए। कई दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार 10 दिन बाद बच्चे को खोज निकाला गया और अब हमने उसे माता-पिता के हवाले किया।
माता-पिता के चेहरे की मुस्कान और आंखों का सुकून देखने लायक था।
हमारी कोशिशें हमेशा ऐसे ही ज़रूरतमंदों के लिए जारी रहेंगी।

किशनगंज: आज भी JEW Foundation के कार्यालय में एक पीड़ित महिला अपनी पीड़ा लेकर आई थीं,वह दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का ...
22/05/2025

किशनगंज: आज भी JEW Foundation के कार्यालय में एक पीड़ित महिला अपनी पीड़ा लेकर आई थीं,वह दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का शिकार बनीं। उन्होंने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि वे अब अकेली नहीं हैं। हमारी संस्था ने अब तक सैकड़ों महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास किया है, और यह प्रयास तब तक जारी रहेगा जब तक कोई भी महिला अत्याचार की शिकार न बने।
हर महिला को न्याय मिले — यही हमारा संकल्प है।

Address

Address: Safa Nagar, Marwari College Road, Opposite MRB Marble
Kishanganj
855107

Telephone

+917479474131

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JEWF posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JEWF:

Share