18/01/2026
आर्यादेव समर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा चैताटाड़, बोकारो में सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन एवं बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिटी डीएसपी श्री आलोक रंजन सर एवं हरला थाना प्रभारी श्री खुर्शीद आलम सर और संस्थापक खुशवंत सर और निशांत सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
माननीय अतिथियों ने युवाओं और आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करते हुए नशा व बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश दिया।
आर्यादेव समर्पण सेवा फाउंडेशन समाज के सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त भविष्य हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
आइए, जागरूक बनें—समाज को सुरक्षित बनाएं।