Rahat Samarpan Seva Samiti

Rahat Samarpan Seva Samiti Service to Humanity | Empowering Lives
Affiliated with MP Jan Abhiyan Parishad •Navankur Sanstha •Youth Power Transparent • Trusted NGO

राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा ...
10/04/2026

राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 9 अप्रैल को देवराकला में जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च 30 जून के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस पहल के तहत ग्रामीणों को तालाब कुएँ, नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान गाँव गाँव देवाल लेखन के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश, जल चौपाल एवं जल संवाद, जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण, गतिविधियों का दस्तावेजीकरण, योग एवं ध्यान के माध्यम से नदी अनुभूति तथा जल मंदिर प्याऊ की स्थापना जैसी गतिविधियाँ की गईं।

कार्यक्रम के दौरान मासिक क्षमता वृद्धि बैठक का आयोजन कर ग्राम स्तर के प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया, जिससे समुदाय में जल संरक्षण के प्रति नेतृत्व और सहभागिता को मजबूत किया जा सके।

राहत समर्पण सेवा समिति का मानना है कि जनसहभागिता ही जल स्रोतों के संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल संसाधन सुनिश्चित करने की कुंजी है।

#जलसंरक्षण #ग्रामीणविकास #सामुदायिकभागीदारी

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में चल रहे जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत टीकर विजयराघव...
09/04/2026

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में चल रहे जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत टीकर विजयराघवगढ़ में नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में जल संरक्षण जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सहभागिता से जल स्रोतों की साफ सफाई एवं गहरीकरण देवाल लेखन जल चौपाल जल संवाद, योग एवं ध्यान के माध्यम से नदी अनुभूति तथा जल मंदिर प्याऊ की स्थापना जैसी गतिविधियाँ की गईं।

इस अवसर पर ग्रामीणों को तालाब कुएँ, झील सहित सभी जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और सभी ने जल संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

ंरक्षण ्रोत_सेवा_समागम #जनअभियानपरिषद #विजयराघवगढ़

ग्राम पंचायत जीजनोड़ी विजयराघवगढ़ में आयोजित जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम को स्थानीय समाचार पत्र में स्थान मिला है। यह ...
06/04/2026

ग्राम पंचायत जीजनोड़ी विजयराघवगढ़ में आयोजित जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम को स्थानीय समाचार पत्र में स्थान मिला है। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। देवाल लेखन दीवार लेखन और संवाद के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुँचाया गया कि जल ही जीवन है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

संस्था के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया।

समाज के सहयोग और सहभागिता से ही ऐसे प्रयास सफल होते हैं। सभी सहयोगियों स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों का हृदय से आभार।

जल बचाएं भविष्य बचाएं

ंरक्षण

ग्राम पंचायत जीजनोड़ी विजयराघवगढ़ में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन...
05/04/2026

ग्राम पंचायत जीजनोड़ी विजयराघवगढ़ में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ मिलकर देवाल लेखन कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया और सभी को जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चन्द्रभान पाल सौरभ साहू विक्रम यादव सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया और जल बचाने का संकल्प लिया।

जल बचाएं – भविष्य बचाएं

01/04/2026
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्ननवांकुर संस्थाओं का बैठक सह प्रशिक...
01/04/2026

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

नवांकुर संस्थाओं का बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र पिपरोध जिला कटनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं के सक्रियकरण एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में रोपणी नर्सरी पोषण वाटिका निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, पक्षी संरक्षण जागरूकता, एक जिला एक उत्पाद अभियान तथा जल गंगा संवर्धन अभियान जैसे विषयों पर कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही समाज में जनजागरूकता बढ़ाने और विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए नवांकुर संस्थाओं की सक्रिय भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया।

नवांकुर संस्था: राहत समर्पण सेवा समिति
विजयराघवगढ़, जिला कटनी

एक कटोरी पानी – पक्षियों के नामगर्मी का मौसम आ गया है। आइए हम सब मिलकर पक्षियों के जीवन की रक्षा करें।अपने घर छत आंगन या...
01/04/2026

एक कटोरी पानी – पक्षियों के नाम

गर्मी का मौसम आ गया है। आइए हम सब मिलकर पक्षियों के जीवन की रक्षा करें।

अपने घर छत आंगन या पेड़ों के पास एक कटोरी या मिट्टी के बर्तन में पानी अवश्य रखें।आपकी यह छोटी सी पहल कई मासूम पक्षियों की प्यास बुझा सकती है।

पक्षियों को बचाएं प्रकृति को बचाएं

निवेदक: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद
नवांकुर संस्था: राहत समर्पण सेवा समिति वि.गढ़ जिला कटनी

दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को आगे बढ़ाने की पहलराहत समर्पण सेवा समिति द्वारा दिव्यांग छात्रावास, प्रेमनगर...
25/03/2026

दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को आगे बढ़ाने की पहल

राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा दिव्यांग छात्रावास, प्रेमनगर कटनी में निरंतर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, संस्कार और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इन पहलों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके भीतर छिपी प्रतिभा को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है आज हमें गर्व है कि इन बच्चों में से कई बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर जिला और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। यह दर्शाता है कि दिव्यांग प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि एक अलग पहचान है। राहत समर्पण सेवा समिति का प्रयास है कि हम निरंतर ऐसे बच्चों के साथ खड़े रहें और उन्हें आत्मविश्वास अवसर और सम्मान दिलाने के लिए कार्य करते रहें।

बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

#दिव्यांगसहयोग #समावेशीसमाज #सामाजिकपहल #राहतसमर्पणसेवासमिति

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति  सुरक्षित जल समृद्ध कल कार्यक्रम का...
25/03/2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति सुरक्षित जल समृद्ध कल कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टीकर द्वारा विजयराघवगढ़ में किया गया कार्यक्रम में प्रभात फेरी जागरूकता रैली एवं सिमरिया तालाब में श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए जल बचाने का संकल्प लिया आइए हम सभी मिलकर जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।

ै_तो_कल_है


Rahat Shakti Abhiyan  Empowering Rural Women with Health Dignity & AwarenessThrough Rahat Shakti Abhiyan an initiative o...
24/03/2026

Rahat Shakti Abhiyan Empowering Rural Women with Health Dignity & Awareness

Through Rahat Shakti Abhiyan an initiative of Rahat Samarpan Seva Samiti we have reached 28,000+ rural women and adolescent girls across 70+ Gram Panchayats spreading awareness about menstrual hygiene and promoting safe health practices.

Building on this impact we are now planning the next phase of the initiative establishing community based sanitary pad production units. This step aims to ensure affordable sanitary products at the village level while also creating livelihood opportunities for rural women.

For scaling this initiative and setting up sustainable production units we are actively exploring CSR partnerships and institutional support for the year 2026–27.

We welcome collaborations with organizations and partners who share the vision of improving women’s health dignity and economic empowerment in rural communities.

Together we can create healthier villages and stronger women led communities.

ग्राम कलेहरा को सिंगल यूज़ पॉलिथीन एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड व...
23/03/2026

ग्राम कलेहरा को सिंगल यूज़ पॉलिथीन एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड विजयराघवगढ़ जिला कटनी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत गांव में दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा जगह जगह ग्रामीणों को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया इस दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की शपथ भी दिलाई गई और सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे कार्यक्रम में राहत समर्पण सेवा समिति के विकास निदेशक चंद्रभान पाल विक्रम यादव, सौरभ साहू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संदेश हम सबका एक ही नारा प्लास्टिक मुक्त हो गांव हमारा
कपड़े के थैले अपनाएं पॉलिथीन मुक्त गांव बनाएं

🌱

22/03/2026

Address

Word No. 07, H. No. 23 Model Road, Behind Drive Durga Clinic, Vijayraghavgarh
Katni
483775

Telephone

+919893973136

Website

https://razorpay.me/@rsssamitingo

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rahat Samarpan Seva Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rahat Samarpan Seva Samiti:

Share