भारत विकास परिषद कर्ण शाखा करनाल

  • Home
  • India
  • Karnal
  • भारत विकास परिषद कर्ण शाखा करनाल

भारत विकास परिषद कर्ण शाखा करनाल Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भारत विकास परिषद कर्ण शाखा करनाल, Non-Governmental Organization (NGO), Karnal.

भारत विकास परिषद कर्ण शाखा द्वारा कल एक जरूरतमंद परिवार की बच्ची को पढ़ाई के लिए स्कूल जाने में आने वाली दिक्कत दूर करने...
06/08/2026

भारत विकास परिषद कर्ण शाखा द्वारा कल एक जरूरतमंद परिवार की बच्ची को पढ़ाई के लिए स्कूल जाने में आने वाली दिक्कत दूर करने के लिए साइकिल भेंट करी गई।

इसी परिवार की बड़ी बेटी जो 100% दिव्यांग होने के कारण बिस्तर पर पड़ी है, उसके लिए सरकारी पेंशन बांधने हेतु औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सहयोग किया गया। कर्ण शाखा अध्यक्ष डॉ० रचना चौधरी इन बच्चियों की माता जी को डॉ० सुजाता जी द्वारा संचालित तपन पुनर्वास केंद्र, नीलोखेड़ी, लेकर गईं। वहाँ केंद्र में सेवा दे रहे कर्मियों ने विनम्रता सहित बच्ची की दिव्यांग पेंशन बंधवाने के लिए ऑनलाइन सभी औपचारिकताएं पूरी करवायीं।

*टीम कर्ण*🙏🏻🙏🏻

*करें योग रहें निरोग* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा योग शिविर का आयोजन**आज _अंतरराष्ट्रीय योग दिवस_...
21/06/2026

*करें योग रहें निरोग*

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा योग शिविर का आयोजन*

*आज _अंतरराष्ट्रीय योग दिवस_ के अवसर पर भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा ने जे बी बी ग्रैंड सोसाइटी के सहयोग से एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 8 बच्चों सहित 60 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास कर इसके लाभों का अनुभव किया।*

*योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा "योग करो, स्वस्थ रहो" के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। सभी उपस्थित साधकों ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का प्रण लिया।*

*इस अवसर पर शाखा की ओर से मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष डॉ० रचना चौधरी, संपर्क संयोजक प्रणव जावा जी, श्री अभय अरोड़ा जी, श्रीमती मनीषा अरोड़ा जी, श्रीमती रजनी भारती जी, श्रीमती अनुपमा जी, श्रीमती शायना बीदानी जी, श्री शिव चुग जी, डॉ० आशीष पसरीचा जी, श्रीमती वंदना चुग जी, श्री पवन कांबोज जी, श्रीमती मीनाक्षी कांबोज जी, श्री नीरज जैन जी, श्रीमती उपासना जैन जी, श्रीमती अनु भाटिया जी, डॉ० करमजीत कौर, माधव चौधरी तथा शाखा की महिला संयोजिका श्रीमती भावना कपूर जी सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। शाखा परिवार से श्री संजय बीदानी जी ने योग साधना उपरान्त एक सुंदर भजन प्रस्तुति से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।*

*योगाभ्यास के उपरांत शाखा की ओर से सभी प्रतिभागियों को दूध एवं ताजे फलों का वितरण किया गया, जिससे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश को और अधिक बल मिला। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता का आश्वासन दिया।*

*योगाभ्यास के पश्चात सभी ने मिलकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्ता पर चर्चा की तथा इस जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण रहा।*

*कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु भारत विकास परिषद कर्ण शाखा परिवार एवं जे बी बी ग्रैंड सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित सभी योग साधकों का कर्ण शाखा अध्यक्ष डा० रचना चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए सबके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।*

भारत विकास परिषद कारण शाखा करनाल की नई टीम का गठन किया गया
20/06/2026

भारत विकास परिषद कारण शाखा करनाल की नई टीम का गठन किया गया

_*भा० वि० प० कर्ण शाखा द्वारा कार्य युवती चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर' में सहभागिता*_*आज भारत विकास परिषद ...
29/05/2026

_*भा० वि० प० कर्ण शाखा द्वारा कार्य युवती चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर' में सहभागिता*_

*आज भारत विकास परिषद की कर्ण शाखा द्वारा आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आयोजित 'आर्य युवती चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर' में सहभागिता की गई।*

*इस अवसर पर शाखा की ओर से बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सेवा संयोजक प्रियंका भारद्वाज ने बच्चियों को नशा मुक्ति विषय पर प्रेरणादायक जानकारी दी और समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।*

*शिविर में बच्चियों के रक्त की निःशुल्क जांच (एच बी टेस्ट) चंडीगढ़ क्लिनिकल लैब द्वारा करवाई गई।*
*इसी दौरान सभी बच्चियों एवं शिविर संचालक अध्यापिकाओं का दंत चिकित्सा परामर्श डॉ. आशीष पसरीचा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। साथ ही बच्चियों को निःशुल्क टूथब्रश वितरित किए गए।*

*इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. रचना चौधरी द्वारा बच्चियों को “गुड टच एवं बैड टच” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।*

*वहीं अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम सचदेवा ने बालिकाओं को शरीर में हीमोग्लोबिन (एच बी) की कमी से होने वाली समस्याओं तथा कन्याओं में उचित एच बी स्तर बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।*

*कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ. मंजुषा खुराना ने बच्चियों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ दिनचर्या (आहार-विहार) के महत्व के बारे में प्रेरणादायक जानकारी दी।*

*शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम समाज में बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।*

*: डॉ० रचना चौधरी*
*अध्यक्ष भा० वी० प०*
*कर्ण शाखा, करनाल*

10 मई को मातृ दिवस के अवसर पर भारत विकास कर्ण शाखा द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया ।
23/05/2026

10 मई को मातृ दिवस के अवसर पर भारत विकास कर्ण शाखा द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया ।

*10 मई को भारत विकास परिषद कर्ण  शाखा द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज सेक्टर-13 में हवन का आयोजन किया गया। *ह...
23/05/2026

*10 मई को भारत विकास परिषद कर्ण शाखा द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज सेक्टर-13 में हवन का आयोजन किया गया।

*हवन यज्ञ के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई।

*प्रकल्प प्रमुख : श्री प्रणव जावा जी व श्रीमति सीमा जावा जी,*
*श्री अजय आर्य जी व श्रीमति निशा आर्य जी*
*श्री स्वतंत्र कुकरेजा जी व श्रीमति मनिषा कुकरेजा जी*
*श्री रोशन आर्य जी व श्रीमति रितु आर्य जी*
*श्री राजेश नागपाल जी व श्रीमति सीमा नागपाल जी*
*श्री अभय अरोड़ा जी व श्रीमति मनिषा अरोड़ा जी*

भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा, करनाल सेवा प्रकल्प - हेमोग्लोबिन टेस्टिंग स्थान - गांव सूबरी भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा द्...
22/05/2026

भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा, करनाल
सेवा प्रकल्प - हेमोग्लोबिन टेस्टिंग
स्थान - गांव सूबरी

भारत विकास परिषद, कर्ण शाखा द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र, गांव सुभरी में ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए रक्त जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में उपस्थित लगभग 50 महिलाओं को कर्ण शाखा अध्यक्ष डॉ० रचना चौधरी ने भारत विकास परिषद एवं उसके आयामों और सेवा कार्यों का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने महिलाओं के स्वस्थ रहने से पूरे परिवार के सकुशल संचालन के महत्व पर चर्चा करी।
शाखा सचिव व आयुष्मान आयुर्वेद मंदिर, गांव सुभरी की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ० प्रिंसी चौहान ने सभा में एनीमिया के कारणों, लक्षण, चिकित्सा और साथ ही, पौष्टिक आहार द्वारा बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करी।
तत्पश्चात, बत्रा क्लीनिकल लैब, मॉडल टाऊन, करनाल द्वारा सभी ग्रामीण महिलाओं का निःशुल्क रक्त जांच किया गया।
सभा में उपस्थित कर्ण शाखा से कोषाध्यक्ष डॉ० वंदना गुलाटी, सेवा संयोजक प्रियंका भारद्वाज, महिला सहभागिता संयोजक भावना कपूर, मनीषा अरोड़ा, प्रणव जावा, अभय अरोड़ा, डॉ० गुलशन गुलाटी एवं डॉ० आशीष पसरीचा ने रक्त जांच के बाद एनीमिया ग्रसित महिलाओं और लड़कियों को दवाईयां एवं गुड़+चना वितरण किया।

06/04/2026

माता जीजाबाई स्वरूप निखार केंद्र
सेवा भारती करनाल

31/03/2026

Address

Karnal
132001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत विकास परिषद कर्ण शाखा करनाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share