Anurag Trivedi

Anurag Trivedi Social Entrepreneur | Educationist
Founder, ऋत Rural Foundation | Shaan IAS Academy
Building impact-driven solutions for communities.
(1)

हमारा वादा चुनावी वादा नहीं, जीवन भर का संकल्प है।        #भगवंतनगर
26/09/2026

हमारा वादा चुनावी वादा नहीं, जीवन भर का संकल्प है।

#भगवंतनगर

26/09/2026

हर बूथ पर रोजगार संकल्प के अंतर्गत, भारी बारिश के बीच आज रोजगार मेले के माध्यम से पीएनजी कंपनी में चयनित भगवंत नगर विधानसभा के 15 युवाओं को कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से रवाना करने पहुंचा।

घर के छोटे जब अपने सपनों को साकार करने के लिए घर से निकलते हैं, तो एक बड़े भाई के रूप में गर्व भी होता है और मन में खुशी भी।

इन युवाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सुरक्षित यात्रा तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हैदराबाद की इस नई यात्रा में ये युवा अपने सपनों को नई उड़ान देने जा रहे हैं।

सुखद है कि इनकी सपनों की यात्रा में मैं कुछ सहयोग कर सका।
आप सभी मेहनत से आगे बढ़िए, आपका बड़ा भाई हमेशा आपके साथ है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी सकुशल पहुंचें और अपने नए कार्यक्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करें। 🙏

🌺 विचार दीनदयाल जी के, संस्कारों की विरासत और संकल्प अनुराग कापंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर सु...
25/09/2026

🌺 विचार दीनदयाल जी के, संस्कारों की विरासत और संकल्प अनुराग का

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर सुमेरपुर ब्लॉक के श्री स्वामी ईश्वरानंद इंटर कॉलेज, बाबू खेड़ा में आयोजित शिक्षक, छात्र-छात्रा एवं कर्मचारी सम्मान समारोह में अपने बाबा पंडित छन्नूलाल त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में सहभागिता की।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद, अंत्योदय, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता का दर्शन आज भी राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अनुराग त्रिवेदी का संकल्प है कि आज की Gen-Z पीढ़ी को आधुनिक ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, कर्तव्यबोध और राष्ट्रभाव से जोड़ा जाए।

तकनीक के साथ संस्कार,
आधुनिकता के साथ संस्कृति,
शिक्षा के साथ चरित्र
और युवा शक्ति के साथ राष्ट्रसेवा।

शिक्षक राष्ट्र के भावी नागरिकों के शिल्पकार हैं और संस्कारित युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति।

🙏 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को कोटि-कोटि नमन।

🇮🇳 संस्कारयुक्त युवा • समरस समाज • सशक्त राष्ट्र

एकात्म मानववाद के प्रखर चिंतक एवं अंत्योदय की संकल्पना को जन-जन तक पहुँचाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर स...
25/09/2026

एकात्म मानववाद के प्रखर चिंतक एवं अंत्योदय की संकल्पना को जन-जन तक पहुँचाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सादर नमन।

राष्ट्रहित, मानव कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना से ओत-प्रोत उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। 🙏

❤️ रिश्ते सिर्फ राजनीतिक नहीं, दिल से निभाए जाते हैं…सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के ग्राम सुपासी निवासी स्व. शिवम पाल जी की बहन...
25/09/2026

❤️ रिश्ते सिर्फ राजनीतिक नहीं, दिल से निभाए जाते हैं…

सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के ग्राम सुपासी निवासी स्व. शिवम पाल जी की बहन का सोशल मीडिया पर प्रसारित भावुक वीडियो देखकर अनुराग संकल्प टीम ने बहन के अवतरण दिवस पर आत्मीय सहभागिता की।

मेरे अनुज भ्राता श्री अभिनव त्रिवेदी जी ने बहन को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि भाई-बहन का यह रिश्ता केवल आज का नहीं, आजीवन रहेगा।

सुख हो या दुःख, आवश्यकता हो या कोई कठिन परिस्थिति—बहन जब भी याद करें, अनुराग संकल्प परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

यह दिखावे का रिश्ता नहीं,
अपनत्व, विश्वास और भाई-बहन के स्नेह का संकल्प है। ❤️

🚩 जय श्रीराम जल विहार | मवइया सहिला“श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन, हरण भवभय दारुणम्।” 🪷भगवंत नगर विधानसभा परिवार के ग्राम ...
24/09/2026

🚩 जय श्रीराम
जल विहार | मवइया सहिला

“श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन, हरण भवभय दारुणम्।” 🪷
भगवंत नगर विधानसभा परिवार के ग्राम सभा मवइया सहिला में युवा साथियों द्वारा आयोजित श्रीरामचंद्र जल विहार कार्यक्रम में मेरे अनुज भ्राता श्री अभिनव त्रिवेदी जी ने सहभागिता कर ग्रामवासियों एवं युवा साथियों से आत्मीय संवाद किया।

साथ ही 26 सितंबर की भव्य महा गंगा आरती में सम्मिलित होने हेतु सभी को सादर आमंत्रित किया।

ग्रामवासियों के स्नेह, सहयोग एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार।

🚩 जय श्रीराम! हर हर गंगे! 🙏

“सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥”भगवंत नगर विधानसभा परिवार क...
24/09/2026

“सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥”

भगवंत नगर विधानसभा परिवार के अंतर्गत आज रचपाल खेड़ा, ग्राम मलौना के मजरा में आयोजित जल विहार कार्यक्रम में मेरे अनुज भ्राता श्री अभिनव त्रिवेदी जी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ। साथ ही आगामी 26 सितंबर को आयोजित होने वाली महा गंगा आरती के विषय में सभी को जानकारी देते हुए इस पावन आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

रचपाल खेड़ा की देवतुल्य जनता द्वारा मिले स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीय अभिवादन के लिए हृदय से आभार।

हर हर गंगे! 🙏🚩

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना एवं विदेशी भूमि पर भारत का ध्वज फहराकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली मैडम भीकाजी काम...
24/09/2026

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना एवं विदेशी भूमि पर भारत का ध्वज फहराकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

🚩 सेवा संकल्प अभियान | आपका बेटा, आपके द्वार“जनसेवा ही प्रभुसेवा है” के पवित्र भाव को आत्मसात करते हुए, अपनी कर्तव्यभूमि...
23/09/2026

🚩 सेवा संकल्प अभियान | आपका बेटा, आपके द्वार

“जनसेवा ही प्रभुसेवा है” के पवित्र भाव को आत्मसात करते हुए, अपनी कर्तव्यभूमि भगवंतनगर विधानसभा परिवार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की सेवा-यात्रा से प्रेरणा लेकर “सेवा संकल्प अभियान” को जन-जन तक पहुँचाने का क्रम निरंतर जारी है।

इसी क्रम में मेरे अनुज भ्राता अभिनव त्रिवेदी जी ने “आपका बेटा, आपके द्वार” के माध्यम से ग्राम-ग्राम पहुँचकर जनमानस से आत्मीय संवाद एवं भेंट की।

इस दौरान जनसहभागिता, लोककल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर नागरिकों से सार्थक संवाद किया गया और उनकी अपेक्षाओं एवं सुझावों को आत्मीयता से जाना गया।

सेवा, समर्पण, संस्कार और राष्ट्रहित की भावना के साथ जन-जन के सुख-दुःख में सहभागी बनने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संकल्प पहुँचाने का यह सतत प्रयास है।

साथ ही आगामी पूर्णिमा, 26 सितंबर 2026 को माँ चंडिका धाम, बक्सर में आयोजित होने वाली भव्य-दिव्य गंगा आरती हेतु श्रद्धालुजनों को सादर आमंत्रित किया गया।

🚩 जनसेवा ही प्रभुसेवा है।
सेवा ही साधना है।
राष्ट्रहित ही परम ध्येय है।

Address

Kanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anurag Trivedi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share