25/03/2026
*किदवई नगर व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न*
आज दिनांक 25 मार्च 2026 को किदवई नगर व्यापार मंडल की एक बैठक किदवई नगर में किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राम जी अग्रवाल जी के अध्यक्षता में उनके निज निवास में संपन्न हुई। जिसमें मंच का संचालन करते हुए महामंत्री श्री अश्वनी तिवारी जी ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत किया।
राम जी अग्रवाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि अग्रवाल जी ने आई हुई बड़ी बहन और भाजपा की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता जी का स्वागत पटका पहनाकर व माला पहनाकर किया ।
श्रीमती रश्मि गुप्ता अग्रवाल जी ने संरक्षक सरोज गुप्ता जी का स्वागत माला पहनाकर किया। किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राम जी अग्रवाल जी ने कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण के अध्यक्ष श्री अचल गुप्ता जी का स्वागत पटका पहनाकर व माला पहनाकर किया। बड़ी बहन वंदना गुप्ता जी ने भी श्री अंचल गुप्ता जी का स्वागत पटका पहनाकर किया।
अचल गुप्ता जी ने मंच को संबोधित करते हुए सभी व्यापारियों को कदम से कदम मिलाकर चलने और संगठित होकर आगे बढ़ने के लिए कहा और अचल गुप्ता जी ने व्यापारियों को यह आश्वस्त किया कि वह हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े हैं और जब भी उनकी जरूरत किसी भी व्यापारी को पड़ेगी तो वह उनके लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे । बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राम जी अग्रवाल जी ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया।
मीटिंग में अचल गुप्ता जी, वंदना गुप्ता जी, सरोज गुप्ता जी, राम जी अग्रवाल, अश्वनी तिवारी, कुलजीत सिंह, डॉक्टर नवीन श्रीवास्तव, गगनदीप सिंह, पवनीत सिंह चड्ढा, मनोज पंत, राकेश श्रीवास्तव, पवन कुमार वर्मा, स्वप्निल पटेल, आर्यमन , प्रशांत दुबे, आनंद गुप्ता, प्रखर पांडे, विवेक अवस्थी आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।