पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जोधपुर महानगर

  • Home
  • India
  • Jodhpur
  • पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जोधपुर महानगर

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जोधपुर महानगर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जोधपुर महानगर, Environmental conservation organisation, Jodhpur.

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जोधपुर महानगर/बिलाङा जिला*अभ्यास वर्ग*महानगर व बिलाङा जिले का अभ्यास वर्ग आज दिनांक 12/01/25 को...
12/01/2025

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जोधपुर महानगर/बिलाङा जिला
*अभ्यास वर्ग*
महानगर व बिलाङा जिले का अभ्यास वर्ग आज दिनांक 12/01/25 को केशव परिसर, जोधपुर मे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम मे श्री मान् मणिकांत जी द्वारा पर्यावरण गतिविधि के उपक्रमों की जानकारी प्रदान की गयी एवं श्री मान् तुलसी राम जी पंचारिया, विभाग पर्यावरण संयोजक द्वारा- कार्य विभाग, हरित घर, हरित संगम के आयोजन का प्रशिक्षण प्रदान किया तथा गतिविधि द्वारा लिये गये अभियानो की समीक्षा की गयी।
अंतिम सत्र मे श्री मान् किशोर जी सांखला द्वारा जन चेतना यात्रा के समय किये गये वृक्षारोपण कार्य की समीक्षा की गयी तथा श्री मान् लाला राम जी भाटी द्वारा वर्तमान समय मे सभी के लिये
जैविक खेती की आवश्यकता पर विषय रखा।
महानगर सह संयोजक मग सिंह राजपुरोहित द्वारा थैला-थाली अभियान की जानकारी प्रदान कर, दिनांक 26/01/25 से 31/01/25 तक प्रयागराज महाकुम्भ मे सहयोगी रहने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी दी गयी।
गतिविधि के कार्यकर्ता 06 छह दिनो तक संगठन की योजना अनुसार महाकुम्भ मे व्यवस्था संबंधी कार्य देखेंगे।
अंत मे महानगर व बिलाङा जिले द्वारा आगामी योजना से संबंधित- स्वच्छता कार्य व 09 फरवरी को(महानगर व बिलाङा जिले मे) आयोजित किये जाने वाले हरित संगम की रूपेखा प्रस्तुत की गयी।
पर्यावरण प्रेमियो सहित नगर संयोजक/ खण्ड संयोजक तथा जिला टोली के 45 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

महानगर संयोजक

13/12/2024
30/11/2024

💧 *पर्यावरण संरक्षण गतिविधि* 🌱
*जोधपुर महानगर*
*हरित संगम/हरित मेला*
* भाग संख्या 4*
*दिनांक 01.12.2024 रविवार*
*स्थान* : बासनी तंबोलिया
नाडी, माता का थान
नागौर रोड़ जोधपुर

*समय* -
1. प्रातः 11.00 बजे पर्यावरण
जन चेतना रैली
2. पर्यावरण प्रदर्शनी
3. दोपहर 12.05 बजे से
पर्यावरण के संबंध में जन
संवाद तथा संगोष्ठी
आप सभी सादर आमंत्रित है।
निवेदन: पर्यावरण संरक्षण
गतिविधि जोधपुर महानगर
संपर्क सूत्र: मोब. न. 9414131166

*पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, जोधपुर महानगर*आज दिनांक 23/11/2024 को - स्वच्छ कुंभ/हरित कुंभ हेतु *"एक थैला, एक थाली"* अभिया...
23/11/2024

*पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, जोधपुर महानगर*
आज दिनांक 23/11/2024 को -
स्वच्छ कुंभ/हरित कुंभ हेतु *"एक थैला, एक थाली"* अभियान का शुभारम्भ, Nif कालेज परिसर, मसुरिया मे विभाग प्रचारक श्रीमान् मंगलाराम जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमान् नवीन जी मोहनोत, निदेशक एन. आई. एफ. ग्लोबल कालेज, मसुरिया, जोधपुर एवं सह संयोजक श्री मान् दिनेश जी चारण, अतिरिक्त ब्लाक विकास अधिकारी, मंडोर, जोधपुर के मार्गदर्शन मे महानगर द्वारा महाकुंभ को पॉलिथिन व डिस्पोजल से मुक्त रखने के उद्देश्य से 5000 थाली व थैला संग्रहित कर महाकुंभ, प्रयागराज भेजे जायेंगे।
इस अवसर पर महानगर कार्यवाह श्रीमान् मनोहर सिंह जी, विभाग पर्यावरण संयोजक तुलसीराम जी पंचारिया, राजेन्द्र जी पंवार, रामराज जी प्रजापत, एडवोकेट हरिसिंह राजपुरोहित, महानगर पर्यावरण संयोजक श्री मान किशोर जी सांखला,सह संयोजक मगसिंह जी राजपुरोहित, शास्त्रीनगर पर्यावरण संयोजक सुनील जी चौधरी उपस्थित रहे।
श्रीमान् मनोहर सिंह जी ने चर्चा के दौरान विचार व्यक्त करते हुए बताया कि,- कुंभ परिसर पालिथीन एवं डिस्पोजल सामग्री से मुक्त रहे, इस हेतु समाज को सहयोगी बनकर इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।

महानगर संयोजक ।

" एक थैला, एक थाली" अभियान मे सबको सहभागी बनना है।सभी कार्यकर्ता प्रयास करे 100 सेट का सहयोग भामाशाह या स्वयं के द्वारा ...
22/11/2024

" एक थैला, एक थाली" अभियान मे सबको सहभागी बनना है।
सभी कार्यकर्ता प्रयास करे 100 सेट का सहयोग भामाशाह या स्वयं के द्वारा जैसा संभव हो, सहयोग अवश्य करना है।

एक सेट थैला+थाली 100/- रूपये मे पङेगा।

16/11/2024

पानी के बाद अब आक्सीजन बिक रहा है ....
हर कोई खरीद पायेगा ??
??🌳🌳🌳🌳🌳??

*पर्यावरण संरक्षण गतिविधि*       *जोधपुर महानगर*           *भाग संख्या 4*आज दिनांक 10.11.2024 रविवार को प्रातः 7.00 बजे ...
16/11/2024

*पर्यावरण संरक्षण गतिविधि*
*जोधपुर महानगर*
*भाग संख्या 4*
आज दिनांक 10.11.2024 रविवार को प्रातः 7.00 बजे पर्यावरण मिलन केंद्र कीर्तिनगर बासनी तंबोलिया नाडी पर महानगर के भाग संख्या 4 के नगर बागर, महामंदिर, माधव नगर, कीर्तिनगर तथा मंडोर के नगर पर्यावरण संयोजकों व पर्यावरण प्रेमियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें महाकुंभ हेतु पांचों नगरों से 3000 थैला व थाली संग्रहण कर भिजवाने का लक्ष्य लिया गया। साथ ही जोधपुर महानगर के भाग संख्या 4 का पर्यावरण हरित संगम के आयोजन हेतु आम सहमति से दिनांक 01.12.2024 निश्चित कर कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाएं देकर योजना तय की गई।
बैठक में विभाग संयोजक तुलसी राम जी का सानिध्य रहा तथा नगर संयोजक बुधाराम जी, रणजीत सिंह जी ज्याणी, नारायण सिंह जी भाटी, राजूराम जी काँवा कीर्तिनगर के बस्ती संयोजक चंदन जी शर्मा, श्याम जी पंवार, डूंगर सिंह जी, पर्यावरण प्रेमी कोजा राम जी चौधरी, रामदयाल जी परिहार, राजकुमार जी दाधीच, महानगर टोली के हीरा राम जी चौधरी, भूव देव जी देवल तथा अपना संस्थान के विभाग मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख श्याम जी बाबल महानगर प्रमुख पुखराज सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे।

02/10/2024

अपने बच्चों के जन्मदिन पर एक पेड़ लगाकर अनुपम उपहार दें........।
#सांसे #वृक्ष

#आशिर्वाद

Address

Jodhpur
342001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जोधपुर महानगर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share