Jind-Haryana ka Dil

Jind-Haryana ka Dil हरियाणा का दिल – जींद!
रानी तालाब की शांति, धमतन साहिब की विरासत,
बाजरे की रोटी और सरसों का साग,
जींद की मिट्टी में बसी है असली हरियाणा की जान!

खूब भक्ति करो इस सावन।
11/07/2025

खूब भक्ति करो इस सावन।

🌿 सावन के पहले दिन की शुभकामनाएं! 🌿

भोले बाबा का पवित्र महीना शुरू हो गया है।
इस महीने में भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है।
सभी को भोलेनाथ की कृपा मिले और जीवन खुशियों से भर जाए।

🚩 बोल बम! हर हर महादेव!

🙏 🕉️📿📿🕉️🙏🙏 🙏

जनता का भरोसा है आप पर, उम्मीद है दिल से काम करेंगे। जुलाना तरक्की करेगा।
10/07/2025

जनता का भरोसा है आप पर, उम्मीद है दिल से काम करेंगे। जुलाना तरक्की करेगा।

🎉 जुलाना नगर पालिका के नए पार्षदों को हार्दिक बधाई! 🎉

हमारे जुलाना के नए पार्षद सुरेन्द्र खटकड़ जी और अमित अत्री जी को उनकी जीत पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
जनता ने आप पर भरोसा किया है और हमें उम्मीद है कि आप दिल से काम करके जुलाना को और बेहतर बनाएंगे।

हम सब आपकी सफलता और अच्छे कामों की दिल से कामना करते हैं।

#जुलाना ालिका #पार्षद

ये शुरुआत है, अब हर पंचायत का हिसाब होगा!
10/07/2025

ये शुरुआत है, अब हर पंचायत का हिसाब होगा!

🚨 बुढ़ा खेड़ा लाठर (जुलाना) में ₹35 लाख का भ्रष्टाचार! 🚨

फिरनी (रोड़) निर्माण में महिला सरपंच कविता ने ₹35 लाख का गबन किया। जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जिला कलेक्टर कार्यालय ने रिकवरी के आदेश दिए हैं और आगे की कार्रवाई तय होगी।

हम सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी और अपने गांव को साफ़-सुथरा, भ्रष्टाचार मुक्त बनाना होगा।

#बुढ़ाखेड़ालाठर #भ्रष्टाचारमुक्त #जुलाना #गांवकीआवाज

08/07/2025

⚠️ प्राइवेट स्कूलों की फीस: शिक्षा नहीं, फिरौती!

हरियाणा में प्राइवेट स्कूल फीस की बेरोकटोक बढ़ोतरी से आम परिवारों की जेबें खाली हो रही हैं।
📢 ये फीस नहीं, शिक्षा का गला घोंटना है!
किसे फायदा? सिर्फ स्कूल मालिकों को जो बच्चों की पढ़ाई को पैसों के खेल में बदल रहे हैं।

❌ गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे अब शिक्षा से दूर हो रहे हैं।
❌ क्या यही है हमारी #शिक्षा_नीति?

सरकार, अब वक्त है कि आप प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर लगाम लगाएं!
हम #शिक्षा_का_हक चाहते हैं, फिरौती नहीं!

अगर आप भी इस अन्याय के खिलाफ हैं, तो इसे शेयर करें और आवाज उठाएं!

08/07/2025

🔴 काबरछा मर्डर केस | आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के जींद ज़िले में पूर्व सरपंच के बेटे की निर्मम हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार।
🔪 सिर्फ ₹650 में ऑनलाइन मंगवाया था चाकू।
एक क्लिक → एक हथियार → एक ज़िंदगी खत्म।
❓ ऑनलाइन हथियार इतनी आसानी से कैसे मिल रहे हैं?
❓ हमारा युवा किस दिशा में जा रहा है?

#काबरछा #जींद #हरियाणा #उचाना #ग्रामीणअपराध #युवासंकट

07/07/2025

जींद में कानून का राज खतरे में है। अपराधी खुलेआम लूट और हत्या जैसी घटनाएं कर रहे हैं। लोग डर और बेचैनी महसूस कर रहे हैं।

07/07/2025

जींद में कानून का राज खतरे में है। अपराधी खुलेआम लूट और हत्या जैसी घटनाएं कर रहे हैं। लोग डर और बेचैनी महसूस कर रहे हैं।
Haryana Police CMO Haryana

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

#जींद #सुरक्षा #कानूनव्यवस्था #हरियाणा

07/07/2025

🌿 हरियाणा के अरावली पहाड़ों में बनने जा रहा है एशिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क!

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुजरात जाकर इस प्रोजेक्ट की जानकारी ली।

10,000 एकड़ में फैला ये पार्क शारजाह के सबसे बड़े से भी 5 गुना बड़ा होगा।

यह पर्यटकों के लिए आकर्षण और युवाओं के लिए रोजगार लेकर आएगा।

हरियाणा को ऐसे प्रोजेक्ट्स की जरूरत है जो आम लोगों की आमदनी बढ़ाएं और विकास के साथ प्रकृति भी बचाएं।

किसान भाइयों से विनम्र अपील:बारिश के मौसम में ⚡ बिजली के खंभों और टूटे तारों से सावधान रहें।🙏 अपने पशुधन को इनसे दूर रखे...
07/07/2025

किसान भाइयों से विनम्र अपील:
बारिश के मौसम में ⚡ बिजली के खंभों और टूटे तारों से सावधान रहें।
🙏 अपने पशुधन को इनसे दूर रखें —
छोटी सी लापरवाही, बड़ी जान का नुकसान कर सकती है।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

💔 जुलाना में किसान सुरजमल की नई भैंस करंट लगने से तड़प-तड़प कर मर गई।

₹1.5 लाख की भैंस, बच्चों की रोज़ी-रोटी, एक किसान की मेहनत — सबकुछ एक झटके में खत्म।
बिजली विभाग की लापरवाही फिर एक मासूम जान पर भारी पड़ी।

अब चुप नहीं रहेंगे।
मुआवज़ा दो, जवाब दो, सुधार करो।

🔴 जुलाना (जींद) में दिनदहाड़े गैंगवार!पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां।...
07/07/2025

🔴 जुलाना (जींद) में दिनदहाड़े गैंगवार!
पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां।

💥 15+ गोलियां चलीं
🕯️ रिशी लोहन (गांव राजपुरा भैंन) की मौके पर मौत
🤕 मनीष (कबड्डी खिलाड़ी) गंभीर रूप से घायल — पीजीआई रोहतक में इलाज जारी।

पुलिस को शक है कि ये गैंगवार का मामला है।
एक सवाल फिर हमारे सामने है —
क्या हरियाणा में अब जंगलराज चल रहा है?

👉 अपराधी बेखौफ, प्रशासन बेबस।
👉 जनता असुरक्षित, जवाबदेही नदारद।

📍 काब्रच्छा, जींद में दर्दनाक हत्यापूर्व सरपंच के बेटे प्रीतम को पुरानी रंजिश में गांव के ही युवक मनीष ने चाकू मारकर मौत...
06/07/2025

📍 काब्रच्छा, जींद में दर्दनाक हत्या

पूर्व सरपंच के बेटे प्रीतम को पुरानी रंजिश में गांव के ही युवक मनीष ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।
प्रीतम के दो मासूम बच्चे हैं, अब उनका भविष्य अधूरा रह गया।

हिंसा और नफरत को अब खत्म करना होगा।
पीड़ित परिवार को न्याय मिले, और दोषी को कड़ी सजा मिले।

जींद में पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या: गांव के ही युवक ने पुरानी रंजिश में चाकू से वार कर दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा के जींद में पूर्व सरपंच के बेटे की गांव के ही युवक ने चाकू मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक के शव को उचाना के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार उचाना थाना क्षेत्र के गांव काब्रच्छा में रात को 9 बजे के करीब पूर्व सरपंच वेदप्रकाश का लड़का प्रीतम गांव में ही खेतों की तरफ गया हुआ था। तभी गांव का ही मनीष आया और आते ही प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल तक ले जाते हुई मौत

इसमें प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रीतम को उचाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मनीष और प्रीतम के बीच कुछ समय पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और तभी से मनीष उससे रंजिश रखे हुए थे।

इसी रंजिश में आज उसने हमला कर दिया। घटना की सूचना के बाद उचाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।

Address

Jind

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jind-Haryana ka Dil posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share