27/06/2025
33 केवी बिजली लाइन से झुलसे 13 वर्षीय बच्चे को आर्थिक मदद व मुआवजा दिलाने के लिए मुस्लिम न्याय मंच ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन।
झुंझुनूं, 24 जून — अंसारी कॉलोनी में 13 वर्षीय एक बच्चा 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद मुस्लिम न्याय मंच की टीम बी.डी.के. अस्पताल पहुंची और बच्चे का हालचाल जाना। मंच के अध्यक्ष इमरान बडगुजर ने बताया कि पीड़ित परिवार को मंच की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है।
साथ ही, मंच ने झुंझुनूं के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। इमरान बडगुजर ने बताया कि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए झुंझुनूं शहर में लगे लोहे के पोलों को सुरक्षित किया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि बारिश में उनमें करंट दौड़ने की आशंका रहती है।
मंच के सह-सचिव इश्तियाक कुरेशी ने बताया कि बिजली विभाग को पहले भी अंसारी कॉलोनी में बिजली के तारों की स्थिति को लेकर ज्ञापन दिया गया था, क्योंकि वहां बिजली के तार काफी नीचे और ढीले हैं। उन्होंने मांग की कि इन तारों को तुरंत ठीक किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।
अधीक्षण अभियंता ने मंच को आश्वासन दिया कि गरीब परिवार को मुआवजा दिलाने में हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर रेहान दीवान, चोपदार लतीफ खानजादा, यूनुस रंगरेज, इमरान खान, याकूब, आरिफ और हारून आदि मौजूद थे।