भगीरथ सेना

भगीरथ सेना भागीरथ सेना एक गैर राजनीतिक संगठन ।।

18/04/2026

सैनी समाज के जवान युवा की बेदर्दी से हत्या करना, बल्कि उसके शरीर पर 60 से ज्यादा घाव और पीछे सरिया डालकर तड़पा तड़पा कर मारना मानवता को शर्मसार करने वाला है।
04 युवकों ने जमीन पर लेटाकर चारों दिशाओं में हाथ पैरों को अपनी ओर खींचना और फिर उसके गुप्तांगों पर बुलेट जैसी भारी भरकम बाइकें चड़ाना मौत का कारण है।

अब अगर इतनी भयावह मौत के पल महसूस करके समाज घरों में सोया हुआ है तो दुख का विषय है।

22 अप्रैल में सैनी समाज के क्रांतिकारी योद्धा बिजनौर जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थिति जरूर दे।

निवेदक:- समस्त सैनी समाज बिजनौर 8445798000

25/02/2026
भागीरथ सेना संगठन के जांबाज शेर और जयपुर जिला के मजबूत स्तंभ श्री संजय जी सैनी शाहपुरा तहसील अध्यक्ष अब हमारे बीच में नह...
24/02/2026

भागीरथ सेना संगठन के जांबाज शेर और जयपुर जिला के मजबूत स्तंभ श्री संजय जी सैनी शाहपुरा तहसील अध्यक्ष अब हमारे बीच में नहीं रहे 18 फरवरी को ससुराल शादी में गए थे वहां 11000 वोल्टेज की चपेट में आने की वजह से उनका निधन हो गया ।
हम भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि उस पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को दुख सहन करने की क्षमता दें।

🌿 वार्षिक कैलेंडर विमोचन 2026 🌿✨ एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं ✨भागीरथ सेना संगठन – मध्य प्रदेशभागीरथ सेना संगठन केसभ...
01/01/2026

🌿 वार्षिक कैलेंडर विमोचन 2026 🌿
✨ एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं ✨
भागीरथ सेना संगठन – मध्य प्रदेश
भागीरथ सेना संगठन के
सभी माननीय वरिष्ठ पदाधिकारीगण,
समस्त समाजसेवी बंधुओं
एवं संगठन से जुड़े प्रत्येक कर्मठ साथी को
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है
और वरिष्ठों का स्नेह व मार्गदर्शन
संगठन को निरंतर नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।
आप सभी के अनुभव, त्याग और समर्पण से
भागीरथ सेना आज एक सशक्त जनआंदोलन बन रही है।
आने वाला नया वर्ष
नई सोच, नई रणनीति और
संगठन विस्तार के नए संकल्पों का वर्ष हो—
जहाँ हम सब मिलकर
समाज के हित, संगठन की मजबूती
और सेवा भाव को और अधिक प्रभावशाली बनाएँ।
आप सभी का साथ, विश्वास और सहयोग ही
भागीरथ सेना की असली पहचान है।
इसी एकजुटता के साथ
हम समाज और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की ओर
निरंतर आगे बढ़ते रहें।
🌱 आप सभी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 🌱
भागीरथ सेना संगठन – मध्य प्रदेश
प्रदेश अध्यक्ष
कपिल सैनी

 #मार्मिक सूचना*जिला सहारनपुर के हिन्दू संगठनों के मुंह पर तमाचा। 24 घंटे से मृतक अजय सैनी के दाह संस्कार में नहीं पहुंच...
29/12/2025

#मार्मिक सूचना*
जिला सहारनपुर के हिन्दू संगठनों के मुंह पर तमाचा। 24 घंटे से मृतक अजय सैनी के दाह संस्कार में नहीं पहुंचा कोई हिंदू नेता या हिंदू संगठन।
बन्दा बस्ती नगरपालिका *देवबंद के मृतक अजय सैनी की अर्थी उठाने से लेकर दाह संस्कार का प्रबंध ओर अन्य खर्च किसी सामाजिक संस्था के ऑनर गुलफाम अंसारी ने निभाया!* बस्ती में अकेले सैनी घर के जिम्मेदार व्यक्ति की मौत पर जो जिम्मेदारी आज मुस्लिम लोगों ने निभाई वो प्रशंसा के पात्र है।
गुलफाम अंसारी को भागीरथ सेना द्वारा देवबंद पहुंचकर प्रशस्ति पत्र देकर धन्यवाद दिया जाएगा।
*हिंदू मुस्लिम की राजनीति को छोड़कर थोड़ा सा इंसानियत का धर्म निभाना भी जरूरी है*
😭😭😭😭😭😭😭

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव जी का स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विमला सैनी भागीरथ सेना सैनी समाज संगठन 🌹...
28/12/2025

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव जी का स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विमला सैनी भागीरथ सेना सैनी समाज संगठन 🌹🙏🏻🌹🙏🏻

26/12/2025

हमारे समाज के अग्रणी संगठन राष्ट्रीय भागीरथ सेना के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं आदरणीय संस्थापक जी का शानदार जलवा—
उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और समर्पण समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
ऐसे सशक्त नेतृत्व पर समाज को गर्व है।
जय महाराजा शूरसैनी 🚩
जय हो भागीरथ सेना
जय सैनी समाज

25/12/2025

िसंबर #शहीद_दिवस #बीबी_शरण_कौर_सैनी

#कौन_है_बीबी_शरण_कौर : चमकौर शहर के निकट रायपुर रानी गांव की रहने वाली बीबी शरण कौर पाबला(सैनी) एक सिख शहीद थीं, जिनके पति प्रीतम सिंह सिखों के 10 वे गुरु, गुरु गोविंद सिंह की सेना में थे।
1705 की चमकौर लडाई में गुरु गोबिंद सिंह के दो बेटे, साहिबज़ादा अजीत सिंह और साहिबज़ादा जुझार सिंह समेत 36 सिख सैनिक मारे गए जिन सैनिकों में प्रीतम सिंह भी शामिल थे।
जिसके बाद गुरू गोविंद सिंह जी ने बीबी शरण कौर को आदेश दिया की सभी मृत शरीरो को अंतिम संस्कार कर दे ताकि मुगल मृत शरीरो के साथ बदसलूकी ना हो।
जब बीबी शरण कौर सभी सैनिकों का अंतिम संस्कार कर रही थीं तभी मुग़ल सैनिक वहा आ गए और शरण कौर को रोकने लगे परन्तु बीबी शरण कौर ने उनसे युद्ध किया और मरते दम तक उनका मुक़ाबला किया।

भागीरथ सेना संगठन – मध्य प्रदेशजन जागरण | विकास की लहरभागीरथ सेना संगठन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के भीतर चेतना, एक...
24/12/2025

भागीरथ सेना संगठन – मध्य प्रदेश
जन जागरण | विकास की लहर
भागीरथ सेना संगठन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के भीतर चेतना, एकता और आत्मसम्मान जगाने का एक सशक्त अभियान है। यह संगठन जन जागरण के माध्यम से समाज को जागरूक करने, संगठित करने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
आज जब समाज को सही दिशा, मजबूत नेतृत्व और सकारात्मक सोच की आवश्यकता है, तब भागीरथ सेना संगठन मध्य प्रदेश में एक आशा और विश्वास की पहचान बनकर उभरा है। संगठन का उद्देश्य स्पष्ट है—शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, अधिकारों की रक्षा और सर्वांगीण विकास।
जन जागरण – समाज परिवर्तन की मजबूत नींव
1. चेतना और शिक्षा का विस्तार
जन जागरण समाज में शिक्षा, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करता है। जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
2. सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती
जन जागरण समाज को जोड़ने, मतभेद मिटाने और सामूहिक शक्ति को जागृत करने का माध्यम है। संगठित समाज ही अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकता है।
3. अधिकारों की पहचान और संरक्षण
यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को उसके संवैधानिक, सामाजिक और नैतिक अधिकारों से परिचित कराता है, ताकि कोई भी शोषण या उपेक्षा का शिकार न बने।
4. युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व निर्माण
युवा शक्ति समाज की रीढ़ है। जन जागरण युवाओं को सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और समाज-सेवा के लिए प्रेरित करता है।
5. विकास और जिम्मेदारी की संस्कृति
सच्चा विकास तभी संभव है जब समाज जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारियों को समझे। जन जागरण विकास की लहर को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।
भागीरथ सेना संगठन का दृढ़ विश्वास है कि जब समाज जागरूक होता है, तभी विकास की लहर स्वतः आगे बढ़ती है। इसी सोच के साथ संगठन समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए परिवर्तन की मजबूत नींव रख रहा है।
इस जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं
भागीरथ सेना प्रदेश अध्यक्ष – कपिल सैनी,
जिनका नेतृत्व स्पष्ट सोच, मजबूत संकल्प और समाज के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। उनका लक्ष्य है—संगठन को सशक्त बनाना, समाज को जागरूक करना और विकास को हर व्यक्ति तक पहुँचाना।
नेतृत्व जो विश्वास जगाता है,
विचार जो समाज को जोड़ते हैं,
और संकल्प जो विकास की लहर बनते हैं—
वही है भागीरथ सेना संगठन, मध्य प्रदेश।

समाज के शिक्षा हेतु सैनी शिक्षा सेवा संस्थान, पीपाड शहर, जोधपुर को छात्रावास में 23 लाख 51 हजार का सहयोग ।समाज गौरव भामा...
23/12/2025

समाज के शिक्षा हेतु सैनी शिक्षा सेवा संस्थान, पीपाड शहर, जोधपुर को छात्रावास में 23 लाख 51 हजार का सहयोग ।

समाज गौरव भामाशाह श्रीमान कुशाल सिंह जी कच्छवाहा ने अपने पिता स्वर्गीय श्रीमान धन्नाराम पुत्र स्वर्गीय श्रीमान मदरूपराम कच्छवाहा की याद में छात्रावास निर्माण हेतु इतनी बड़ी धनराशि भेट की है।

कुशल जी शिक्षा एवं समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहे हैं हम कुशाल जी का हृदय से आभार अभिनंदन करते हैं आपके सहयोग से स्टूडेंट्स को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

Address

Saini Colony
RAJASTHAN

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भगीरथ सेना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भगीरथ सेना:

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Saini Colony?

Share