06/06/2026
प्रिय साथियों,
जोहार,
हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि निश्चय ने सामाजिक बदलाव के निरंतर चलने वाले सफर में स्थापना के 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। इस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अब जाकर जुड़ी है। निश्चय को आयकर विभाग से 12A एवं 80G की मान्यता प्राप्त हो गई है।
अब निश्चय को आर्थिक सहयोग देने वाले दानदाताओं को आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार टैक्स छूट (Tax Exemption) का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा।
यह उपलब्धि आप सभी के विश्वास, सहयोग और निरंतर समर्थन का परिणाम है। वर्षों के संघर्ष, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से हम इस मुकाम तक पहुँचे हैं। हमें विश्वास है कि इससे निश्चय के सामाजिक अभियान और अधिक सशक्त होंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुँचाने के हमारे प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी।
निश्चय के साथ जुड़े सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों, शुभचिंतकों, प्यारे बच्चों और साथियों का हृदय से धन्यवाद।
आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है।
🙏💙 निश्चय है "साथ मिलकर, हम बनाएंगे बेहतर कल" 🌱
www.nischay.org.in