तुलसी भवन

तुलसी भवन सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन
(हिन्दी साहित्य, भाषा की सेवा में)

19/08/2026
19 अगस्त दिन बुधवार :महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्मदिन पर विशेष लेख :महाकवि तुलसीदास काव्यश्रष्टा और युगहश्रष्टा थे...
19/08/2026

19 अगस्त दिन बुधवार :
महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्मदिन पर विशेष लेख :

महाकवि तुलसीदास काव्यश्रष्टा और युगहश्रष्टा थे. उन्होंने परंपरा से रामकथावृत्त को लिया, परन्तु मध्यकालीन भावभूमि पर अवस्थित होकर भी श्रीराम के स्वरुप को संवारा. इसलिए कहा जा सकता है कि महाकवि तुलसीदास अतीत के गौरव गायक, उस समय के वर्तमान के सूक्ष्मद्रष्टा और भविष्य के कुशल सारथी थे. गोस्वामी तुलसीदास इसी रूप मे रामरितमानस की रचना की.

जन्म:
तुलसीदास का जन्म हिन्दू कैलेण्डर माह श्रावण (जुलाई-अगस्त) के उज्ज्वल आधे, शुक्ल पक्ष के सातवें दिन सप्तमी (11 अगस्त 1497) उत्तर प्रदेश के सोरों गाँव में हुआ था। यद्यपि उनके जन्मस्थान के रूप में तीन स्थानों का उल्लेख किया गया है, २०१२ में सोरों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से तुलसी दास का जन्मस्थान घोषित किया गया था। उनके माता-पिता हुलसी और आत्माराम दुबे थे। अधिकांश स्रोत उन्हें भारद्वाज गोत्र (वंश) के सनाढ्य ब्राह्मण के रूप में पहचानते हैं।

बचपन :

किंवदन्ती है कि तुलसीदास का जन्म बारह महीने गर्भ में रहने के पश्चात् हुआ था, जन्म के समय उनके मुँह में सभी बत्तीस दाँत थे, उनका स्वास्थ्य और रूप पाँच वर्ष के लड़के जैसा था, और वह अपने जन्म के समय रोए नहीं बल्कि राम का उच्चारण किया । इसलिए उनका नाम रामबोला (शाब्दिक रूप से, वह जिसने राम का उच्चारण किया) रखा, जैसा कि तुलसीदास स्वयं विनय पत्रिका में बताते हैं। मूल गोसाईं चरित के अनुसार, उनका जन्म अभुक्तमूल नक्षत्र के तहत हुआ था, जो हिन्दू ज्योतिष के अनुसार पिता के जीवन के लिए तत्काल ख़तरा पैदा करता है। उनके जन्म के समय अशुभ घटनाओं के कारण, उन्हें चौथी रात को उनके माता-पिता ने त्याग दिया, अपनी रचनाओं कवितावली और विनय पत्रिका में, तुलसीदास ने अपने माता-पिता द्वारा अशुभ ज्योतिषीय विन्यास के कारण जन्म के बाद उन्हें त्यागने की पुष्टि की है।

चुनिया बच्चे को अपने गाँव हरिपुर ले गई और साढ़े पाँच वर्ष तक उसकी देखभाल की, जिसके पश्चात् उसकी मृत्यु हो गई। रामबोला को एक दरिद्र अनाथ के रूप में स्वयं की देखभाल करने के लिए छोड़ दिया गया था, और वह भिक्षा मागते हुए दर-दर भटकता रहा। ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती ने एक ब्राह्मण महिला का रूप धारण किया और रामबोला को हर दिन भोजन कराया। या वैकल्पिक रूप से, अनन्ताचार्य के शिष्य। रामबोला को तुलसीदास के नए नाम के साथ विरक्त दीक्षा (वैरागी दीक्षा) दी गई। तुलसीदास ने विनयपत्रिका के एक अंश में अपने गुरु के साथ पहली मुलाक़ात के दौरान हुए संवाद का वर्णन किया है । जब वे सात साल के थे, तो उनका यज्ञोपवीत (अर्थात् पवित्र धागा समारोह) माघ (जनवरी-फरवरी) के महीने के शुक्ल पक्ष के पाँचवें दिन अयोध्या में नरहरिदास द्वारा किया गया था, जो राम से संबंधित एक तीर्थ स्थल है। तुलसीदास ने अयोध्या में अपनी शिक्षा शुरू की। कुछ समय बाद, नरहरिदास उन्हें एक विशेष वराह क्षेत्र सोरों ( वराह को समर्पित मंदिर वाला एक पवित्र स्थान - विष्णु का वराह अवतार) ले गए, जहाँ उन्होंने पहली बार तुलसीदास को रामायण सुनाई। तुलसीदास ने रामचरितमानस में इसका उल्लेख किया है:

मय पुनि निज गुर सना सुनि कथा सो सूकरखेता।

समुझि नहिं तासा बालापना तब अति रहेउ॥

और फिर, मैंने वही कथा अपने गुरु से सूकरखेत (वराह क्षेत्र) सोरों में सुनी।

मुझे तब यह समझ में नहीं आया, क्योंकि मैं बचपन में पूरी तरह से ज्ञानहीन था.

वैवाहिक जीवन:

तुलसीदास की वैवाहिक स्थिति के बारे में दो विपरीत विचार हैं। तुलसी प्रकाश और कुछ अन्य कार्यों के अनुसार , तुलसीदास का विवाह विक्रम सम्वत् 1604 (1561 ई।) में कार्तिक माह (अक्तूबर-नवम्बर) के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को रत्नावली से हुआ था। रत्नावली, गोण्डा ज़िले के नारायणपुर गाँव के पराशर गोत्र के ब्राह्मण दीनबन्धु पाठक की पुत्री थीं। उनका तारक नाम का एक पुत्र था, जो बचपन में ही मर गया था। एक बार जब तुलसीदास हनुमान मन्दिर गए थे, रत्नावली अपने भाई के साथ अपने पिता के घर गईं। जब तुलसीदास को यह पता चला, तो वे अपनी पत्नी से मिलने के लिए रात में सरजू नदी तैरकर पार गए। रत्नावली ने इसके लिए तुलसीदास को डांटा, तुलसीदास ने उसे तुरन्त छोड़ दिया और पवित्र शहर प्रयाग के लिए प्रस्थान किया। यहाँ, उन्होंने गृहस्थ अवस्था को त्याग दिया और एक साधु (तपस्वी) बन गए।

कुछ लेखक तुलसीदास के विवाह प्रसंग को बाद में जोड़ा गया मानते हैं और कहते हैं कि वे ब्रह्मचारी थे। इनमें रामभद्राचार्य भी अनुर्भूक्त हैं, जो विनयपत्रिका और हनुमान बाहुक में दो श्लोकों का हवाला देते हैं कि तुलसीदास ने कभी विवाह नहीं किया और बचपन से ही साधु थे।

रामचंद्र से भेंट :
कुछ काल राजापुर रहने के बाद वे पुन: काशी चले गये और वहाँ की जनता को राम-कथा सुनाने लगे। कथा के दौरान उन्हें एक दिन मनुष्य के वेष में एक प्रेत मिला, जिसने उन्हें हनुमान ‌जी का पता बतलाया। हनुमान ‌जी से मिलकर तुलसीदास ने उनसे श्रीरघुनाथजी का दर्शन कराने की प्रार्थना की। हनुमान्‌जी ने कहा- "तुम्हें चित्रकूट में रघुनाथजी दर्शन होंगें।" इस पर तुलसीदास जी चित्रकूट की ओर चल पड़े।

चित्रकूट पहुँच कर उन्होंने रामघाट पर अपना आसन जमाया। एक दिन वे प्रदक्षिणा करने निकले ही थे कि यकायक मार्ग में उन्हें श्रीराम के दर्शन हुए। उन्होंने देखा कि दो बड़े ही सुन्दर राजकुमार घोड़ों पर सवार होकर धनुष-बाण लिये जा रहे हैं। तुलसीदास उन्हें देखकर आकर्षित तो हुए, परन्तु उन्हें पहचान न सके। तभी पीछे से हनुमान जी ने आकर जब उन्हें सारा भेद बताया तो वे पश्चाताप करने लगे। इस पर हनुमान जी ने उन्हें सात्वना दी और कहा प्रातःकाल फिर दर्शन होंगे।

संवत्‌ 1607 की मौनी अमावस्या को बुधवार के दिन उनके सामने भगवान श्री राम जी पुनः प्रकट हुए। उन्होंने बालक रूप में आकर तुलसीदास से कहा-"बाबा! हमें चन्दन चाहिये क्या आप हमें चन्दन दे सकते हैं?" हनुमान ‌जी ने सोचा, कहीं वे इस बार भी धोखा न खा जायें, इसलिये उन्होंने तोते का रूप धारण करके यह दोहा कहा:

चित्रकूट के घाट पर, भइ सन्तन की भीर।
तुलसिदास चन्दन घिसें, तिलक देत रघुबीर॥
तुलसीदास भगवान श्री राम जी की उस अद्भुत छवि को निहार कर अपने शरीर की सुध-बुध ही भूल गये। अन्ततोगत्वा भगवान ने स्वयं अपने हाथ से चन्दन लेकर अपने तथा तुलसीदास जी के मस्तक पर लगाया और अन्तर्ध्यान हो गये।

रामचरितमानस की रचना :

संवत् १६२८ में वह हनुमान जी की आज्ञा लेकर अयोध्या की ओर चल पड़े। उन दिनों प्रयाग में माघ मेला लगा हुआ था। वे वहाँ कुछ दिन के लिये ठहर गये। पर्व के छः दिन बाद एक वटवृक्ष के नीचे उन्हें भारद्वाज और याज्ञवल्क्य मुनि के दर्शन हुए। वहाँ उस समय वही कथा हो रही थी, जो उन्होने सूकरक्षेत्र में अपने गुरु से सुनी थी। माघ मेला समाप्त होते ही तुलसीदास जी प्रयाग से पुन: वापस काशी आ गये और वहाँ के प्रह्लादघाट पर एक ब्राह्मण के घर निवास किया। वहीं रहते हुए उनके अन्दर कवित्व-शक्ति का प्रस्फुरण हुआ और वे संस्कृत में पद्य-रचना करने लगे। परन्तु दिन में वे जितने पद्य रचते, रात्रि में वे सब लुप्त हो जाते। यह घटना रोज घटती। आठवें दिन तुलसीदास जी को स्वप्न हुआ।

भगवान शंकर ने उन्हें आदेश दिया कि तुम अपनी भाषा में काव्य रचना करो। तुलसीदास जी की नींद उचट गयी। वे उठकर बैठ गये। उसी समय भगवान शिव और पार्वती उनके सामने प्रकट हुए। तुलसीदास जी ने उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। इस पर प्रसन्न होकर शिव जी ने कहा- "तुम अयोध्या में जाकर रहो और हिन्दी में काव्य-रचना करो। मेरे आशीर्वाद से तुम्हारी कविता सामवेद के समान फलवती होगी।" इतना कहकर गौरीशंकर अन्तर्धान हो गये। तुलसीदास जी उनकी आज्ञा शिरोधार्य कर काशी से सीधे अयोध्या चले गये।

तुलसीदास जी जब काशी के विख्यात् घाट असीघाट पर रहने लगे तो एक रात कलियुग मूर्त रूप धारण कर उनके पास आया और उन्हें पीड़ा पहुँचाने लगा। तुलसीदास जी ने उसी समय हनुमान जी का ध्यान किया। हनुमान जी ने साक्षात् प्रकट होकर उन्हें प्रार्थना के पद रचने को कहा, इसके पश्चात् उन्होंने अपनी अन्तिम कृति विनय-पत्रिका लिखी और उसे भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया। श्रीराम जी ने उस पर स्वयं अपने हस्ताक्षर कर दिये और तुलसीदास जी को निर्भय कर दिया।

सम्वत्‌ १६८० में श्रावण शुक्ल सप्तमी को तुलसीदास जी ने "राम-राम" कहते हुए अपना शरीर का परित्याग किया।

अपने समय से ही तुलसीदास को भारतीय और पश्चिमी विद्वानों द्वारा उनकी कविता और हिंदू समाज पर उनके प्रभाव के लिए समान रूप से सराहा जाता रहा है। तुलसीदास ने अपनी रचना कवितावली में उल्लेख किया है कि उन्हें दुनिया में एक महान ऋषि माना जाता था। मधुसूदन सरस्वती , वाराणसी में स्थित अद्वैत वेदांत परंपरा के सबसे प्रशंसित दार्शनिकों में से एक और अद्वैतसिद्धि के रचयिता , तुलसीदास के समकालीन थे। रामचरितमानस को पढ़कर, वे चकित हो गए और महाकाव्य और रचयिता की प्रशंसा में निम्नलिखित संस्कृत छंद की रचना की।

आनन्दकानने कश्चिज्जङगमस्तुलसीतरुः। कविता मंजरी यस्य रामभ्रमरभुषिता ॥ आनंदकानन कश्चिज्जंगमस्तुलसीतरु:। कविता मंजरी यस्य रामभ्रमरभूषिता ॥

इस वाराणसी (आनन्दकानन) स्थान में एक चलता-फिरता तुलसी का पौधा (अर्थात् तुलसीदास) है, जिसके फूलों की टहनी रूपी [यह] काव्य (अर्थात् रामचरितमानस) सदैव राम रूपी भौंरे से सुशोभित रहती है।

कृष्ण के भक्त और तुलसीदास के समकालीन सूर ने रामचरितमानस और तुलसीदास की प्रशंसा करते हुए आठ पंक्तियों के छंद में तुलसीदास को संत शिरोमणि (पवित्र पुरुषों में सर्वोच्च रत्न) कहा। अब्दुर रहीम खानखाना , प्रसिद्ध मुस्लिम कवि जो मुगल सम्राट अकबर के दरबार में नवरत्नों (नौ रत्नों) में से एक थे , तुलसीदास के निजी मित्र थे। रहीम ने तुलसीदास के रामचरितमानस का वर्णन करते हुए निम्नलिखित दोहे की रचना की -

रामचरितमानसमल बिमल संतनजीवन प्राण। युवावन को बेद सम जवनहिं प्रगट कुरान ॥ रामचरितमानस बिमला संतानजीवन प्राण:। हिंदुवाना को बेदा समा जवनाहिं प्रगट कुराना ॥

पवित्र रामचरितमानस संतों के जीवन की सांस है। यह हिंदुओं के लिए वेदों के समान है, और मुसलमानों के लिए यह कुरान के समान है।

तुलसीदास के समकालीन अकबर की जीवनी के लेखक इतिहासकार विन्सेंट स्मिथ ने तुलसीदास को "भारत में अपने युग का सबसे महान व्यक्ति और स्वयं अकबर से भी महान" कहा था। इंडोलॉजिस्ट और भाषाविद् सर जॉर्ज ग्रियर्सन ने तुलसीदास को " बुद्ध के बाद लोगों का सबसे बड़ा नेता " और "आधुनिक समय का सबसे महान भारतीय लेखक" कहा; और महाकाव्य रामचरितमानस को "किसी भी युग के सबसे महान कवि के योग्य" कहा। रामचरितमानस को उन्नीसवीं सदी के दोनों इंडोलॉजिस्टों ने "उत्तर भारत की बाइबिल" कहा है, जिनमें राल्फ ग्रिफिथ भी शामिल हैं , जिन्होंने चार वेदों और वाल्मीकि की रामायण का अंग्रेजी में अनुवाद किया हिंदी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' ने तुलसीदास को "हिंदी की लता में खिलते हुए, विश्व की कविता के बगीचे में फूलों की सबसे सुगंधित शाखा" कहा है। निराला तुलसीदास को रवींद्रनाथ टैगोर से भी बड़ा कवि मानते थे, और कालिदास , व्यास , वाल्मीकि, होमर , जोहान वोल्फगैंग वॉन गोएथे और विलियम शेक्सपियर के समान श्रेणी का मानते थे । हिंदी साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी ने लिखा है कि तुलसीदास ने "उत्तर भारत में धर्म के राज्य पर एक संप्रभु शासन " स्थापित किया, जो बुद्ध के प्रभाव के बराबर था।
रचनाएं
अपने ११२ वर्ष के दीर्घ जीवन-काल में तुलसीदास ने कालक्रमानुसार निम्नलिखित कालजयी ग्रन्थों की रचनाएँ कीं -

गीतावली, कृष्ण-गीतावली, रामचरितमानस, पार्वती-मंगल, विनय-पत्रिका, जानकी-मंगल, रामललानहछू, दोहावली, वैराग्यसंदीपनी, रामाज्ञा-प्रश्न, सतसई, बरवै रामायण, कवितावली, हनुमानबाहुक आदि.
(आलेख गूगल और डॉ राधानन्दन सिंह जी के लेख से मदद लेकर लिखा गया है. सादर ❗)
ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र.

16 अगस्त :तुलसी भवन की त्वरित प्रश्नोत्तरी में एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस प्रथम:जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहि...
19/08/2026

16 अगस्त :
तुलसी भवन की त्वरित प्रश्नोत्तरी में एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस प्रथम:

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के तहत कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘भारत को जानो’ विषय पर त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के 26 विद्यालयों के कुल 103 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा हुई, जिसके आधार पर छह दलों का चयन किया गया। इसके बाद पांच राउंड में त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। संचालन अरुणा भूषण शास्त्री एवं सूरज सिंह राजपूत ने किया।

प्रतियोगिता में ए.आई.डब्ल्यू.सी. एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस, बारीडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एस.डी.एस.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सिदगोड़ा द्वितीय तथा केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइन्स तृतीय स्थान पर रहा। रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर और विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

तुलसी जयंती समारोह एवं त्वरित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमदिनांक 16 अगस्त 2026 को तुलसी भवन द्वारा तुलसी जयंती समारोह के अवसर ...
16/08/2026

तुलसी जयंती समारोह एवं त्वरित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम

दिनांक 16 अगस्त 2026 को तुलसी भवन द्वारा तुलसी जयंती समारोह के अवसर पर भव्य त्वरित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान, स्मरणशक्ति एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्री सूरज सिंह राजपूत Suraj Singh Rajput एवं श्री अनून भूषण शास्त्री Aruna Bhushan Shastri जी द्वारा किया गया। दोनों संचालकों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, रोचक शैली एवं सहज संवाद के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को जीवंत, आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक बनाए रखा।

त्वरित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व, साहित्यिक योगदान तथा श्रीरामचरितमानस से संबंधित महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का परिचय दिया तथा पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर आदरणीय इंद्रदेव जी, श्री अजय ओझा Ajay Ojha , श्री प्रकाश बदन मेहता , श्री मनीष सिंह बंदन मनीष सिंह वंदन, श्रीमती रागिनी भूषण Ragini Bhushan, श्रीमती आरती श्रीवास्तव , श्रीमती वीणा पांडेय Vina Pandey Bharti, शश्री बलविंदर सिंह, श्री सुरेश चंद्र झा Suresh Chandra Jha एवं श्री मंचंद्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा एवं उत्साह को और बढ़ाया।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने गोस्वामी तुलसीदास जी के आदर्शों, उनकी श्रीराम भक्ति एवं साहित्यिक योगदान को स्मरण किया तथा उनके विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्था के मानद महासचिव Prasenjit Tiwary जी ने “जीवन में श्रीरामचरितमानस का प्रभाव” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए आदर्श, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस में वर्णित मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य, सेवा, प्रेम एवं भक्ति जैसे आदर्श आज भी हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से श्रीरामचरितमानस के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम सफल, ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं गरिमापूर्ण रहा। उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों को उपहार के साथ अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Address

Tulsi Bhavan Bistupur
Jamshedpur
831001

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm

Telephone

+916572249070

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when तुलसी भवन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to तुलसी भवन:

Shortcuts

Share