जाट की अदालत Judgment of Jat

  • Home
  • जाट की अदालत Judgment of Jat

जाट की अदालत Judgment of Jat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from जाट की अदालत Judgment of Jat, Community Organization, .

फलक तू, गरज तू, बरस तूधूप में छाँव की एहसास तूजीत तू, जान तू, जहान तू होगा इतिहास का ताज तूपन्नों में रहेगा माझी के सबको...
16/07/2026

फलक तू, गरज तू, बरस तू
धूप में छाँव की एहसास तू
जीत तू, जान तू, जहान तू
होगा इतिहास का ताज तू
पन्नों में रहेगा माझी के
सबको लेना साथ जोड़ के
आँधी और तूफ़ान से भिड़े
हौसले की कश्ती ना डूबे
होगा इतिहास का ताज तू
होगा इतिहास का ताज तू
सामने फ़ौज है क्योंकि
इम्तिहान की है घड़ी तू
तेरा अस्त्र है तू ही तेरा शस्त्र है
हर घड़ी होगा इतिहास का ताज तू
होगा इतिहास का ताज तू ..
!
Happy Birthday to Inspector Vivek Singh Faujdar (Jat) Sahab

"मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर बस से अपने गांव लौटने वाला नेता..."भारतीय राजनीति में सादगी की जब भी चर्चा होगी, पूर्व मुख...
30/06/2026

"मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर बस से अपने गांव लौटने वाला नेता..."

भारतीय राजनीति में सादगी की जब भी चर्चा होगी, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी साहिब सिंह लाकड़ा (वर्मा) जी का नाम सम्मान के साथ लिया जाएगा।

आज 30 जून को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🌹

15 मार्च 1943 को दिल्ली के मुंडका गांव में एक जाट किसान परिवार में जन्मे चौधरी साहिब सिंह लाकड़ा (वर्मा) जी का मूल पैतृक संबंध उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रमाला गांव से था। लाकड़ा चौहान गोत्र के इस किसान पुत्र ने अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा से दिल्ली की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई।

बहुत कम लोग जानते हैं कि राजनीति में आने से पहले वे पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) थे। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा लाइब्रेरी साइंस में पीएचडी की। बाद में दिल्ली नगर निगम के पुस्तकालय में कार्य किया। इसी दौरान उनका संपर्क जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं, विशेषकर अटल बिहारी वाजपेयी जी से हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित होकर उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कदम रखा और आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए।

27 फरवरी 1996 को वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा, ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना पर विशेष ध्यान दिया। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IP University) की स्थापना उनके कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में मानी जाती है। उन्होंने ग्रामीण दिल्ली को लुटियंस दिल्ली से विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया, गांवों में शिक्षा का विस्तार किया तथा हर गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने की पहल को आगे बढ़ाया। यही कारण था कि वे शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीण समाज में अत्यंत लोकप्रिय रहे।

उनकी पहचान केवल एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि जवाबदेह और सादगीपूर्ण जननेता के रूप में रही। बढ़ती प्याज की कीमतों के बीच उन्होंने मुख्यमंत्री पद की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दिया।

पत्रकार मनोज कुमार मिश्रा की पुस्तक Delhi Darbar के अनुसार, 12 अक्टूबर 1998 को जब वे मुख्यमंत्री आवास छोड़कर अपने गांव लौटने लगे, तब हजारों जाट समर्थक मुख्यमंत्री आवास के बाहर एकत्र हो गए। बताया जाता है कि लगभग 5,000 समर्थकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और एक बुजुर्ग ने कहा— "आप जाट हो, हम आपको इस तरह इस्तीफा देकर जाने नहीं देंगे।" लेकिन संगठन के निर्णय का सम्मान करते हुए वे बस में बैठकर वहां से रवाना हो गए। सत्ता छोड़ने के बाद बस से गांव लौटने की यह घटना आज भी भारतीय राजनीति में सादगी और लोकतांत्रिक मर्यादा की सबसे बड़ी मिसालों में गिनी जाती है।

1999 में जनता ने उनके प्रति अपना विश्वास फिर जताया और उन्होंने बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट लगभग 2 लाख मतों के अंतर से जीती। इसके बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री बने। मंत्री रहते हुए उन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर घटाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए लाखों कर्मचारियों के हितों की मजबूती से रक्षा की। उनके इस दृढ़ रुख की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई और मीडिया ने उन्हें "A Bull in a China Shop" कहकर भी सराहा।

उन्होंने हमेशा संगठन को स्वयं से ऊपर रखा। जब वे मुख्यमंत्री बने तो उनके नाम का प्रस्ताव मदन लाल खुराना जी ने रखा था, और बाद में नेतृत्व परिवर्तन के समय उन्होंने स्वयं सुषमा स्वराज जी के नाम का समर्थन किया। यही उनकी राजनीतिक संस्कृति थी।

बहुत कम लोगों को यह भी ज्ञात है कि 'हरिभूमि' राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र भी उनके स्वामित्व में प्रकाशित होता था।

30 जून 2007 को राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना में एक विद्यालय की आधारशिला रखकर दिल्ली लौटते समय दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत ने एक ऐसा जननेता खो दिया जिसने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया।

आज उनके पुत्र प्रवेश साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री हैं। समय बदलता है, लेकिन कुछ व्यक्तित्व अपने पद से नहीं, अपने चरित्र और सादगी से इतिहास बनाते हैं।

चौधरी साहिब सिंह लाकड़ा (वर्मा) जी का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति का सबसे बड़ा सम्मान कुर्सी नहीं, बल्कि जनता का विश्वास होता है।

ऐसे कर्मयोगी, किसान पुत्र, शिक्षाविद, सादगी की प्रतिमूर्ति और जननेता को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन ।

जो लोग आज भी “जाट बुद्धि” कहकर जाटों को कमतर दिखाने की कोशिश करते हैं, उन्हें 31 मई 2026 को आए JEE Advanced 2026 के परिण...
02/06/2026

जो लोग आज भी “जाट बुद्धि” कहकर जाटों को कमतर दिखाने की कोशिश करते हैं,
उन्हें 31 मई 2026 को आए JEE Advanced 2026 के परिणाम देख लेने चाहिए।

देश की Top 3 रैंक में से 2 रैंक युवा जाट विद्यार्थियों ने हासिल की हैं।

यह इस बात का मजबूत संकेत है कि जाट समाज अब केवल खेती, सेना और खेलों में ही नहीं, बल्कि देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित शैक्षणिक परीक्षाओं में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

एक ऐसा समाज, जिसकी शैक्षणिक भागीदारी कभी सीमित मानी जाती थी, जिस समाज को लंबे समय तक अकादमिक विमर्श से हाशिए पर दिखाने का प्रयास किया गया, वही आज मेहनत, अनुशासन और योग्यता के दम पर देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुँच रहा है।

जो लोग यह सोचते थे कि वे जाटों को बौद्धिक रूप से पीछे छोड़ देंगे, उन्हें अब एक बात साफ समझ लेनी चाहिए — “तुम जाटों को कहीं पछाड़ नहीं सकते।” यह तो बस शुरुआत है… “आगे-आगे देखो होता है क्या।
#बधाई_और_शुभकामनाएं

AIR 2 – Kabir Chillar
AIR 3 – Jatin Chahar

हम 100% सहमत है
31/05/2026

हम 100% सहमत है

10/05/2026

राजस्थान

लोहागढ़ भरतपुर रियायत की राजधानी रही डीग, डीग के विश्व प्रसिद्ध महल आज सरकार के द्वेषपूर्ण रवैया के कारण जर्जर व खंडहर की अवस्था में पहुंच चुके हैं, एक तरफ़ तो सरकार के सरकारी कार्यालय इन महलों में चल रहे हैं जो सरासर गलत है और दूसरी तरफ सरकार की अनदेखी के कारण डीग के महल खंडहर होकर गिरने के कगार पर हैं जिससे अपार जनहानि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
राजस्थान सरकार ने व पूर्ववर्ती सरकार ने वैसे तो कई किलों जो राजपूत शासकों के वंशजों या उनसे संबंधित स्थलों का संरक्षण किया है जिनमें प्रमुख रूप से चित्तौड़गढ़,कुंभलगढ़,रणथंभौर,गागरोन,आमेर,जैसलमेर के पहाड़ी किले और इनके अतिरिक्त अमर दुर्ग (आमेर) मेहरानगढ़ (जोधपुर) बाला किला (अलवर) और अनूपगढ़ आदि किलों और ऐतिहासिक धरोहरों को हजारों करोड़ रुपया देकर संरक्षित कर उनके जीर्णोद्धार पर अथक प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य की लोहागढ़ भरतपुर रियायत के डीग के महलों की ऐसी शर्मनाक स्थिति क्यों बनी हुई हैं।
अगर राजस्थान सरकार डीग के महलों का जीर्णोद्धार कर इन्हें वापस उनके मूल स्वरूप में लाए तो डीग व भरतपुर में पर्यटन का संभवतः विकास होकर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और काफ़ी हद तक बेरोजगारी कम हो सकेगी।

 #एक्सईन  #हरियाणा  #जाट  #झोटा
03/04/2026

#एक्सईन #हरियाणा

#जाट #झोटा

यूपीएससी 2025  जाट समाज से चयनित अभ्यर्थी इस प्रकार है।हम उम्मीद करेंगे  कि समाज के युवा देश में समाज का नाम रोशन करें स...
08/03/2026

यूपीएससी 2025 जाट समाज से चयनित अभ्यर्थी इस प्रकार है।
हम उम्मीद करेंगे कि समाज के युवा देश में समाज का नाम रोशन करें सभी चयनित जाट समाज के IAS, IPS IRSको बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं।

जाट की अदालत उम्मीद करता है कि आगामी वर्ष में इस संख्या से दुगनी तादात में चयनित होकर आए और समाज और देश का नाम रोशन करें।

जय हिन्द

कं सं रैक नाम
1 3 एकांश ढुल
2 25 भाविका चौपरा
3 27 विकास कुंडू
4 39 रोहन कुमार जाखड़
5 60 अन्यया राना
6 65 राखी दलाल (बजाड़)
7 70 देवेंद्र लाम्बा
8 74 हर्ष नेहरा
9 79 प्रियंका चौधरी
10 83 गौरव चोपडा
11 117 वरूण टोकस
12 128 भावेश जांगलान
13 137 मानसी डागुर
14 159 विकास सिंह पवार
15 174 उज्जवला घनघस
16 180 नीरज तरार
17 182 दिव्या तौमर
18 235 दिशा धनकड
19 295 अमन अलून
20 312 कृतिका चौधरी
21 329 श्रुति ओला
22 330 अंशिका सांगवान
23 332 राहुल चौधरी
24 343 सूर्या गोदारा
25 353 मुदित फौजदार
26 364 सुनीता डूडी
27 366 स्वाति आर्या
28 391 यशवंत सांगवान
29 442 अंकिता सिवाच
30 500 साहिल सिंहाग
31 531 नरपेनद्र कुमार तोमर
32 538 विपिन चौधरी
33 544 सौरभ बुडानिया
34 574 निशा फौगाट
35 579 धीरज चौधरी
36 623 अभिषेक चौधरी
37 653 विजयपाल विजरानियां
38 717 मोहित मितान
39 735 साहिल अहलावत
40 760 कृति चौधरी
41 761 अपेक्ष राज
42 662 चन्द्र वाहिनी चौधरी
43 792 गौरव जाट
44 826 अंकित नाहरू
45 845 विवेक कटारिया
46 872 अंशुल चौधरी
47 884 अनुराग चौधरी
48 885 वासु महलावत
49 905 साहिल नवल
50 928 अजय संधु
51 932 जगदीश प्रसाद
खोखर
52 958 सुनीता श्योराण


जय जय महाराजा सूरजमल, जय हो तेजाजी महाराज

जय जाट 💪 जय श्री राधे राधे

हरियाणा चरखी दादरी के लिए बेहद गर्व का दिन है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में  तीन होनहार युवाओं ने शानदार सफलता ह...
06/03/2026

हरियाणा चरखी दादरी के लिए बेहद गर्व का दिन है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में तीन होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

गांव चंदेनी की बेटी अंशिका सांगवान ने 330वां रैंक हासिल किया है, गांव चरखी निवासी यशवंत सांगवान ने 391वां रैंक प्राप्त किया है और गांव हंसावास कलां की बेटी सुनीता ने 958वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की इतनी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना वास्तव में प्रेरणादायक है। इनकी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग ने यह मुकाम दिलाया है। मुझे विश्वास है कि इनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा भी प्रेरित होंगे और बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

राजस्थान उदयपुरवाटी के ग्राम पंचायत बामलास श्री जयपाल जी जाखड़ के सुपुत्र श्री रोहिन कुमार का भारतीय प्रशासनिक सेवा में 3...
06/03/2026

राजस्थान उदयपुरवाटी के ग्राम पंचायत बामलास श्री जयपाल जी जाखड़ के सुपुत्र श्री रोहिन कुमार का भारतीय प्रशासनिक सेवा में 39 वीं रैंक में अंतिम रूप से चयन होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 💐

पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ के गाँव बहादुरपुर से भाई हर्ष नेहरा पुत्र श्री अजय नेहरा जी को UPSC सिविल सेवा परीक्षा ...
06/03/2026

पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ के गाँव बहादुरपुर से भाई हर्ष नेहरा पुत्र श्री अजय नेहरा जी को UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 74वीं रैंक हासिल करने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉💐

आपकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है। आपके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Address


HTTP://WWW.CITYPINCODE.IN/JAMMU AND KASHMIR/JAMMU/JAMMU PINCODE

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जाट की अदालत Judgment of Jat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share