आदर्श युवा सिंधी मुस्लिम विकास संस्था

  • Home
  • India
  • Jaisalmer
  • आदर्श युवा सिंधी मुस्लिम विकास संस्था

आदर्श युवा सिंधी मुस्लिम विकास संस्था Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from आदर्श युवा सिंधी मुस्लिम विकास संस्था, Community Organization, jaisalmer, Jaisalmer.

आदर्श युवा सिंधी मुस्लिम विकास संस्था युवाओं की एक पहल है। हमारा मक़सद अपने समाज के विकास में योगदान देना और छोटे-छोटे कामों से लोगों के काम आना है। इस पेज पर हम अपने कामों की जानकारी और तस्वीरें साझा करते हैं। आप हमसे जुड़ सकते हैं और हमारे काम में साथ द

28/09/2026

दुनिया की बाहरी चमक से मुतास्सिर होने के बजाय,
इल्म की रोशनी से अपनी क़ौम का चिराग़ रौशन करें

एक ज़रूरी गुज़ारिशहम सबको एक बात पर ज़रूर सोचना चाहिए कि हम अपनी नई नस्ल के सामने किन लोगों को इज़्ज़त दे रहे हैं और किन...
22/09/2026

एक ज़रूरी गुज़ारिश
हम सबको एक बात पर ज़रूर सोचना चाहिए कि हम अपनी नई नस्ल के सामने किन लोगों को इज़्ज़त दे रहे हैं और किन लोगों को अपना आदर्श बना रहे हैं। आज अगर हम उन लोगों को सम्मान देंगे जो हराम कमाई, गलत रास्ते या गलत कामों में लगे हुए हैं, तो हमारे बच्चे भी यही समझेंगे कि जिस व्यक्ति को समाज इज़्ज़त और शोहरत दे रहा है, हमें भी उसी के नक़्श-ए-क़दम पर चलना चाहिए इसलिए ख़ुदारा अपनी छोटी-सी ज़रूरत, फ़ायदे या लालच के लिए गलत को सपोर्ट करके अपनी आने वाली नस्लों का भविष्य ख़राब न करें। जिसमें अच्छाई, ईमानदारी, सच्चाई और लोगों की भलाई हो, उसी को सम्मान दें और उसी को अपनी नई नस्ल के सामने मिसाल बनाएं। याद रखिए, हमारी नई नस्ल जैसा माहौल और जैसी मिसालें देखेगी, वैसी ही दिशा में आगे बढ़ेगी।* हमारा भविष्य हमारे बच्चों के हाथ में है—इसलिए गलत को सेलिब्रेट मत कीजिए, सही को सेलिब्रेट कीजिए। अल्लाह तआला हमारी नई नस्ल को नेक, इमानदार और समाज के लिए फ़ायदेमंद बनाए और उन्हें हमेशा सही रास्ते पर चलाएं #आदर्शयुवासिंधीमुस्लिमविकाससंस्था

🌟 उम्र मायने नहीं रखती, जज्बा होना चाहिए! 🌟इस नन्हे खिलाड़ी की आँखों में देखिए, कितना जोश, कितनी लगन! 💪हमारा प्रेम मैदान...
21/09/2026

🌟 उम्र मायने नहीं रखती, जज्बा होना चाहिए! 🌟
इस नन्हे खिलाड़ी की आँखों में देखिए, कितना जोश, कितनी लगन! 💪
हमारा प्रेम मैदान में उतरा तो सबको दिखा दिया कि हौसले के आगे उम्र छोटी पड़ जाती है। जो हमने कभी सोचा नहीं था, वो इस बच्चे ने कर दिखाया। 👏
तीन साल पहले प्रेम के सिर से माँ का साया उठ गया। आज वह अपने ननिहाल में पल रहा है। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा दुख सहकर भी उसने हार नहीं मानी और खेल के मैदान में अपनी पहचान बनाई। 🙏
सिंधी मुस्लिम समाज के हर बच्चे और अभिभावक के नाम संदेश:
✅ हमारे बच्चों में हुनर की कमी नहीं, बस उन्हें मौका और साथ चाहिए
✅ बच्चों को खेलकूद में आगे बढ़ाइए
✅ हालात कैसे भी हों, मेहनत और हिम्मत रंग लाती है
आइए, ऐसे बच्चों की हौसला अफजाई करें और उनके सपनों को उड़ान देने में साथ खड़े हों। 🤝
👏 प्रेम को ढेर सारी दुआएँ और शुभकामनाएँ! 👏
📍 #आदर्शयुवासिंधीमुस्लिमविकाससंस्था
सम, जैसलमेर (राजस्थान)
Adarsh Yuva Sindhi Muslim Development Organization

कलम का काम सवाल पूछना है, सत्ता की चौकीदारी करना नहीं।जो पत्रकार शिक्षकों को "दो कौड़ी का" कहते हैं, उन्हें पहले अपने पे...
20/09/2026

कलम का काम सवाल पूछना है, सत्ता की चौकीदारी करना नहीं।
जो पत्रकार शिक्षकों को "दो कौड़ी का" कहते हैं, उन्हें पहले अपने पेशे का आईना देख लेना चाहिए।

#आदर्शयुवासिंधीमुस्लिमविकाससंस्था

8 अगस्त 1942 को गूंजा “भारत छोड़ो” का नारा, जिसने अंग्रेज़ी हुकूमत की नींव हिला दी। उन वीर सेनानियों को नमन, जिन्होंने द...
08/08/2026

8 अगस्त 1942 को गूंजा “भारत छोड़ो” का नारा, जिसने अंग्रेज़ी हुकूमत की नींव हिला दी।

उन वीर सेनानियों को नमन, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका साहस आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है🇮🇳 Shruti Haasan

03/07/2026

अमरदीन फ़कीर दारा तोताराम कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित परिवारों को पानी की व्यवस्था करवाई Amardeen Fakir

सर्व समाज समन्वय समिति की ओर से आज जैसलमेर में दिया गया संदेश वास्तव में काबिले-तारीफ़ है। यह पहल एक बार फिर साबित करती ...
25/06/2026

सर्व समाज समन्वय समिति की ओर से आज जैसलमेर में दिया गया संदेश वास्तव में काबिले-तारीफ़ है। यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि हमारी धरती की पहचान आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है।
जैसलमेर ने आज यह संदेश दिया है कि नफ़रत और वैमनस्य के लिए यहां कोई जगह नहीं है। सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग मिलकर शांति, एकता और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आइए, हम सब मिलकर अमन, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की इस परंपरा को और मजबूत करें।
#जैसलमेर #राजस्थान #भाईचारा #सर्वसमाजसमन्वयसमिति
Adarsh Yuva Sindhi Muslim Development Organization

कलम का काम सवाल पूछना है, सत्ता की चौकीदारी करना नहीं।जो पत्रकार शिक्षकों को "दो कौड़ी का" कहते हैं, उन्हें पहले अपने पे...
16/06/2026

कलम का काम सवाल पूछना है, सत्ता की चौकीदारी करना नहीं।
जो पत्रकार शिक्षकों को "दो कौड़ी का" कहते हैं, उन्हें पहले अपने पेशे का आईना देख लेना चाहिए।
Adarsh Yuva Sindhi Muslim Development Organization Shaheen

13/06/2026

❝कुछ बातें कहकर लगता है,
चुप रहते तो अच्छा था...
कुछ बातें सहकर लगता है,
कुछ कह लेते तो अच्छा था...!❞ 💔

09/06/2026

Adarsh Yuva Sindhi Muslim Development Organization Shaheen

Address

Jaisalmer
Jaisalmer
345001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आदर्श युवा सिंधी मुस्लिम विकास संस्था posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share