Pratap Yuva Shakti

Pratap Yuva Shakti Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pratap Yuva Shakti, Community Center, केंद्रीय कार्यालय संघ शक्ति, Jaipur.

श्री प्रताप युवा शक्ति श्री क्षत्रिय युवक संघ का आनुषंगिक संगठन हैं युवाओ के शिक्षण, कार्य कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार का निर्माण करना मुल उद्देश्य है संगठन जो वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों को संबोधित करने के लिए युवाओं की ऊर्जा को एकजुट करता है। यह शक्ति, संघ

15 अगस्त पर साइबर ठगों के 'गिफ्ट' से सावधान!स्वतंत्रता दिवस के नाम पर आ रहे फर्जी लिंक से बचें!अज्ञात लिंक से दूरी: व्हा...
14/08/2026

15 अगस्त पर साइबर ठगों के 'गिफ्ट' से सावधान!

स्वतंत्रता दिवस के नाम पर आ रहे फर्जी लिंक से बचें!

अज्ञात लिंक से दूरी: व्हाट्सएप/SMS पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

निजी जानकारी रखें गुप्त: ओटीपी (OTP), बैंक डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें।

ऑफ़र के लालच से बचें: "फ्री रिचार्ज", "स्वतंत्रता दिवस उपहार" या "कैशबैक" के लुभावने दावों में न आएं।

सत्यापन करें: कोई भी ऑफ़र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांचें।

"जागरूक रहें, सुरक्षित रहें — डिजिटल आजादी का सही आनंद लें।"
साइबर हेल्पलाइन: 1930 | वेबसाइट: cybercrime.gov.in








14/08/2026
13/08/2026

*दुर्गादास जी की जयंती मनाकर लिया चरित्र निर्माण का संकल्प*

जयपुर। राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषांगिक संगठन *श्री प्रताप युवा शक्ति* के बैनर तले संघ के केंद्रीय कार्यालय संघशक्ति, जयपुर में श्रद्धा एवं प्रेरणापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।

कार्यक्रम में पूज्य तन सिंह जी द्वारा वीर दुर्गादास राठौड़ के जीवन पर लिखित भावप्रधान आलेख ‘शिप्रा के तीर’ का वाचन संघशक्ति एवं पथ प्रेरक के संपादक *राजेंद्र सिंह जी बोबासर* ने किया। आलेख के माध्यम से वीर दुर्गादास के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को अत्यंत जीवंत एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया।

*‘शिप्रा के तीर’* में वीर दुर्गादास के उस जीवन-संघर्ष का चित्रण है, जिसमें उन्होंने स्वामिभक्ति की लाज रखते हुए जीवनभर औरंगजेब के विरुद्ध संघर्ष किया तथा मारवाड़ की धरोहर महाराजा अजीत सिंह के संरक्षण का दायित्व निभाया। विपरीत परिस्थितियों में रोटियां भाले की आंण पर सेंककर खाने से लेकर शत्रु के परिवार के प्रति भी आर्य चरित्र एवं मानवीयता का परिचय देने तक, उनके जीवन के अनेक प्रसंग त्याग, संयम और कर्तव्यबोध की ऊंचाई को प्रकट करते हैं।

आलेख में यह भाव भी उभरकर सामने आया कि जीवनभर मारवाड़ के लिए संघर्ष करने वाले दुर्गादास जी को अंततः मारवाड़ से बाहर जाना पड़ा। शिप्रा के तट पर उज्जैन में उनके जीवन की अंतिम यात्रा पूर्ण हुई। जिस मारवाड़ की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया, उसी मारवाड़ की धरती पर अंतिम समय में उन्हें स्थान तक नहीं मिला। उनके पार्थिव शरीर को कंधा देने वाले आठ हाथ भी मालवा की धरती के थे। यह प्रसंग उनके जीवन के त्याग और निस्पृहता को अत्यंत मार्मिक रूप में सामने रखता है।

*सूर्यप्रताप सिंह शेखावत (रसूलपुर)* ने वीर दुर्गादास के जीवन, संघर्ष और बलिदान की गाथा को ओजस्वी कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को वीर दुर्गादास के जीवन-संघर्ष से भावनात्मक रूप से जोड़ा।

समाजिक बंधुओं से निवेदन है की परिवार को व ईष्ट मित्र को कार्यक्रम में साथ लाएँ, इतिहास केवल पढ़ाया नहीं, दिखाया और महसूस...
12/08/2026

समाजिक बंधुओं से निवेदन है की परिवार को व ईष्ट मित्र को कार्यक्रम में साथ लाएँ, इतिहास केवल पढ़ाया नहीं, दिखाया और महसूस कराया जाता है।
वीर दुर्गादास जी के जीवन से बच्चों को साहस, स्वाभिमान, त्याग, देशभक्ति और संस्कार की प्रेरणा मिलेगी।
ताकि कल वे अपने इतिहास और संस्कृति के रक्षक बनें।
अपने परिवार व समाज के महत्व को समझें
श्री प्रताप युवा शक्ति

आप सभी बंधु से एक निवेदन है कि सोशल मीडिया पर राष्ट्नायक वीर दुर्गादास राठौड़ कि जयंती पर बधाई संदेश अवश्य डालें

*सादर आमंत्रण*        *राष्ट्र भक्त महानायक, अदम्य योद्धा  वीरवर दुर्गा दास जी राठौड़ जयंती समारोह दिनांक 13 अगस्त 2026 ...
10/08/2026

*सादर आमंत्रण*
*राष्ट्र भक्त महानायक, अदम्य योद्धा वीरवर दुर्गा दास जी राठौड़ जयंती समारोह दिनांक 13 अगस्त 2026 गुरुवार को सायं 5. 30 बजे संघ शक्ति सभागार में आयोजित किया जा रहा है*।
आप सपरिवार सादर आमंत्रित है।
निवेदक
श्री प्रताप युवा शक्ति

Address

केंद्रीय कार्यालय संघ शक्ति
Jaipur
302012

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pratap Yuva Shakti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share