04/02/2025
भजनलाल शर्मा जी की चैतन्य ऊर्जा जन आंदोलन में रूपांतरित हुई।
भजन फाउंडेशन के प्रोग्राम एडमिनिस्ट्रेटर गौरव शर्मा ने बताया कि संवेदनशील तथा उदारवादी भजनलाल शर्मा जी द्वारा खुले आसमान में सोते हुए बेबस लोगों को बांटें गए कंबल, ऊनि वस्त्र आदि की सुचना आमजन तक पहुँच गयी। जिसके चलते सर्दी के प्रकोप से कमजोर बच्चों और बेबस लोगों को बचाने के प्रयास में, श्री भजनलाल शर्मा जी की प्रेरणा से, जन सामान्य द्वारा आहत को राहत पहल के तहत शीतकालीन वस्त्र सहयोग अभियान प्रारम्भ किया गया।
अभियान में शुरू के पहले और दूसरे चरण में छोटे बच्चों और वंचित छात्रों के लिए शीतकालीन वस्त्र की व्यवस्था की गई। शीतलहर और बारिश को देखते हुए, सुदूर इलाकों में वस्त्र संग्रहण और वितरण की गतिविधियाँ करने हेतु तीसरे चरण में “राहत वाली गाड़ी” को अभियान में शामिल किया गया।
शीतकालीन वस्त्र सहयोग कार्यक्रम की कहानी का लिंक - https://blog.bhajan-foundation.org/relief-vehicle-and-religion-of-humanity/
ाउंडेशन
#कुछ_तो_बदला_है