Chandra Prakash Saini

Chandra Prakash Saini राजस्थानी छोरा !!
किसान हा साहब !! National President ~ Fule brigade !!
(9)

साथियों,कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं अधिवक्ता कहलाऊँगा।आंदोलनों की राह आसान नहीं थी। समाज और हकों की लड़ाई...
19/07/2026

साथियों,

कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं अधिवक्ता कहलाऊँगा।

आंदोलनों की राह आसान नहीं थी। समाज और हकों की लड़ाई लड़ते-लड़ते मेरे ऊपर कई मुकदमे दर्ज हुए। उस समय सबसे ज़्यादा कमी क़ानूनी जानकारी की महसूस हुई। तभी मैंने ठान लिया कि अब क़ानून को सिर्फ़ समझना नहीं, बल्कि उसे पढ़कर सीखना है।

लेकिन राह बिल्कुल आसान नहीं थी। करीब 15 साल पहले पढ़ाई छोड़ चुका था। इतने लंबे अंतराल के बाद किताब उठाना मेरे लिए मुश्किल ही नहीं, लगभग नामुमकिन था। कई बार लगा कि शायद अब यह सफ़र पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन हर बार आप सभी क्रांतिकारी साथियों का विश्वास, प्यार और हौसला मुझे फिर से खड़ा कर देता था।

आपके विश्वास की ताक़त से मैंने एक-एक करके हर परीक्षा पास की। और आज ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद तथा आप सभी साथियों की दुआओं से ऑल इंडिया बार एग्ज़ाम (AIBE) का परिणाम भी आ गया है, और मैं इस परीक्षा में भी सफल हो गया हूँ।

यह सिर्फ़ मेरी सफलता नहीं है, बल्कि उन सभी साथियों की जीत है जिन्होंने हर कठिन समय में मेरा हाथ थामा, मेरा मनोबल बढ़ाया और मुझ पर विश्वास बनाए रखा।

मैं वादा करता हूँ कि यह वकालत सिर्फ़ मेरा पेशा नहीं होगी, बल्कि समाज के गरीब, वंचित, किसान, मजदूर और हर ज़रूरतमंद व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

दिल की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद।
आपका प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है।

संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है…
यह तो एक नई शुरुआत है।


ईश्वर की असीम कृपा, माता-पिता एवं गुरुओं के आशीर्वाद और आप सभी आत्मीयजनों की दुआओं का ही प्रतिफल है कि आज हमारे परिवार क...
18/07/2026

ईश्वर की असीम कृपा, माता-पिता एवं गुरुओं के आशीर्वाद और आप सभी आत्मीयजनों की दुआओं का ही प्रतिफल है कि आज हमारे परिवार के लिए अत्यंत गर्व और भावुकता का क्षण आया है।

हमारे ख़ानदान की पहली लाडली बिटिया अनु सैनी पिता श्री रूपनारायण सैनी ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर डॉक्टर बनकर हमारे ख़ानदान का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि केवल हमारे परिवार की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं की जीत है, जिन्होंने हर कदम पर हमारा हौसला बढ़ाया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि बेटी अनु सैनी सदैव मानव सेवा के पथ पर आगे बढ़े, अपने ज्ञान और संवेदनशीलता से समाज की सेवा करे तथा जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ इसी प्रकार हमारे परिवार पर बनी रहें।

🙏 लाडली बिटिया अनु सैनी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत आशीर्वाद। 💐

युवा साथियों द्वारा मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भव्य एवं स्नेहपूर्ण कार्यक्रम ने मेरे इस विशेष दिन को अविस्मरणीय बना...
11/07/2026

युवा साथियों द्वारा मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भव्य एवं स्नेहपूर्ण कार्यक्रम ने मेरे इस विशेष दिन को अविस्मरणीय बना दिया। इस अवसर पर आप सभी आदरणीय वरिष्ठजनों, सम्मानित सहयोगियों, प्रिय मित्रों, शुभचिंतकों एवं आत्मीय जनों द्वारा प्रेषित शुभकामनाओं, आशीर्वाद और मंगलकामनाओं के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभारी हूँ।

आपके प्रत्येक संदेश में झलकता स्नेह, अपनापन, विश्वास और आत्मीयता मेरे लिए अमूल्य धरोहर है। आपका यह प्रेम और आशीर्वाद मुझे समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने प्रत्येक दायित्व का निर्वहन और अधिक समर्पण, ईमानदारी, विनम्रता, संवेदनशीलता तथा सकारात्मक सोच के साथ करने की निरंतर प्रेरणा देता है।

यदि मेरी व्यस्तता के कारण किसी भी शुभकामना का व्यक्तिगत रूप से उत्तर देना संभव नहीं हो पाया हो, तो कृपया मुझे क्षमाप्रार्थी समझें।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी सदैव स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं प्रसन्न रहें। आपका स्नेह, विश्वास, मार्गदर्शन और शुभाशीष सदैव इसी प्रकार मुझ पर बना रहे।

सादर आभार एवं हार्दिक धन्यवाद।
कृतज्ञता सहित… 🙏🌹🙏

आपका अपना
एडवोकेट सी. पी. सैनी

09/07/2026

जन्मदिन पर विशेष अपील !!

दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री भारत सरकार श्री चिराग पासवान जी से मुलाकात की तथा र...
06/07/2026

दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री भारत सरकार श्री चिराग पासवान जी से मुलाकात की तथा राजस्थान के अनेक विषयों को लेकर चर्चा हुई !!


Chirag Paswan

मूडरू श्रीमाधोपुर से पधारे क्रांतिकारी साथियों से मुलाक़ात की तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई !!सभी व्यापारी हैं जिनसे अ...
05/07/2026

मूडरू श्रीमाधोपुर से पधारे क्रांतिकारी साथियों से मुलाक़ात की तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई !!
सभी व्यापारी हैं जिनसे अलग-अलग व्यापार के बारे में समझने का मौक़ा मिला !!

02/07/2026

जयपुर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण महापड़ाव पर बैठे घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु (डीएनटी) समुदाय के लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के गोले दागने की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। इस प्रकार बल प्रयोग कर जनभावनाओं को दबाने का प्रयास न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है, बल्कि यह संवाद और संवेदनशीलता की भावना को भी आहत करता है।

घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु (डीएनटी) समुदाय के लोगों पर सरकार द्वारा की गई इस दमनात्मक कार्रवाई की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ और सरकार से मांग करता हूँ कि डीएनटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ तत्काल वार्ता की जाए और जल्द से जल्द उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

Rajasthan Police
CMO Rajasthan
PMO India

बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री भागचन्द टांकडा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।हम आपके उत्तम स्वा...
01/07/2026

बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री भागचन्द टांकडा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

जीवन का कोई भरोसा नहीं, कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता।कल फतेहपुर (सीकर) में युवाओं के साथ समारोह में हँसी-खुशी और उत्साह...
29/06/2026

जीवन का कोई भरोसा नहीं, कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता।

कल फतेहपुर (सीकर) में युवाओं के साथ समारोह में हँसी-खुशी और उत्साह का माहौल था, और आज यह दुःखद समाचार मिला कि हमारे क्रांतिकारी साथी, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री कमलेश जी सैनी अब हमारे बीच नहीं रहे।
इस खबर पर विश्वास करना बेहद कठिन है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏💐

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandra Prakash Saini posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chandra Prakash Saini:

Shortcuts

Share