संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति

🚨 प्रदेशाध्यक्ष : यश जोशी ☎️ 7372933128 🔰
सरकारी विभागों में सालों से कार्यरत संविदा, प्लेसमेंट, एजेंसी, ठेका, निविदा कर्मचारीयों कि समस्या का समाधान हेतु संगठन से जुड़े !! YOU TUBE link - https://youtube.com/?si=MMxZZ73d91Up5Dny

आज अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। पिछले दो वर्षों में  #संविदा_कर्मचारियों_द्वारा_आत्महत्या की घटनाएँ लगातार सामने आ रह...
30/07/2026

आज अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। पिछले दो वर्षों में #संविदा_कर्मचारियों_द्वारा_आत्महत्या की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अब तक कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

दो वर्ष पूर्व हाईकोर्ट में संविदा पर कार्यरत बांदीकुई निवासी भाई मनीष सैनी ने आत्महत्या जैसा दुखद कदम उठाया था। उसके बाद भी व्यवस्था नहीं बदली। हाल ही में एसएमएस अस्पताल में भी एक संविदा कर्मचारी भाई ने आत्महत्या कर ली, फिर भी जिम्मेदार विभागों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली में कोई सुधार दिखाई नहीं देता।

मैं पिछले दो वर्षों में राजस्थान सरकार CMO Rajasthan , माननीय राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma , संबंधित मंत्रियों तथा माननीय केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न स्तरों पर कम से कम 10 बार पत्र लिखकर अवगत करा चुका हूँ कि संविदा / प्लेसमेंट कर्मचारियों को ऐसी परिस्थितियों में धकेला जा रहा है, जहाँ वे मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से टूट जाते हैं। मैंने सहकारिता मंत्री महोदय को भी कई बार पत्र लिखकर इस विषय में गंभीर कदम उठाने का आग्रह किया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं आया। हाल ही में जारी एक पत्र के माध्यम से 11 कर्मचारियों को बिना स्पष्ट कारण कार्य से अलग कर दिया गया, जिससे उत्पन्न परिस्थितियों ने आज एक और परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँचा दी।

मैं राजस्थान सरकार Government of Rajasthan से पुरज़ोर मांग करता हूँ कि दिवंगत भाई राजेश के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए तथा उनके परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी/संविदा सेवा में रोजगार प्रदान किया जाए, ताकि उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके और उनका सम्मानपूर्वक जीवन-यापन सुनिश्चित हो।

साथ ही, सरकार संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा, सेवा की स्थिरता और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस नीति लागू करे, ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को ऐसी दुखद परिस्थिति का सामना न करना पड़े।

दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ।

नोट - प्लेसमेंट संविदा कर्मचारियों कि सबसे बड़ी कमजोरी एकता कि कमी है जो अधिकारियों/ मंत्रीजी से जवाबदेही नहीं ले पाते हैं ।।
Diya Kumari First India News Rajasthan Tika Ram Jully Ashok Gehlot Govind Singh Dotasra

24/07/2026

राजकीय संस्था गठन एजेंसी प्लेसमेंट ठेका प्रथा सम्पूर्ण रूप से समाप्...

Government of Rajasthan यदि जल्द ही हमारा समाधान नहीं करेगी तो Bhajanlal Sharma जी और BJP Rajasthan  आपका राजस्थान के हर...
15/07/2026

Government of Rajasthan यदि जल्द ही हमारा समाधान नहीं करेगी तो Bhajanlal Sharma जी और BJP Rajasthan आपका राजस्थान के हर जिले से बहिष्कार किया जाएगा । क्योंकि आप ठेका संविदा प्लेसमेंट कर्मचारी विरोधी सरकार है यह पिछले 3 साल में पता चल गया है ।।

आप सभी कर्मचारी यदि हमारे साथ सच में जुड़े है तो comments में Yes sir । साथ ही PAGE को जितना हो सके follow कराएं । ।

आगे कि योजना तैयार कि जा रही है ...... CMO Rajasthan
Ashok Gehlot Tika Ram Jully Diya Kumari संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति
Yash Joshi Adv
#संविदा_प्लेसमेंट_संघर्ष_समिति ोशी #प्रदेशाध्यक्ष #कर्मचारी_एकता_जिंदाबाद #संविदा_कर्मचारी #ठेका_कर्मचारी #प्लेसमेंट_कर्मचारी #न्यूनतम_मजदूरी_बढ़ाओ #समान_काम_समान_वेतन #शोषण_बंद_करो #संविदा_प्रथा_बंद_करो #नियमितीकरण_करो #कर्मचारी_अधिकार #राजस्थान

Government of Rajasthan को हम बताना चाहते हैं हमारी मांग अधिकार कि नहीं , सम्मान कि है ।।मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma से...
14/07/2026

Government of Rajasthan को हम बताना चाहते हैं हमारी मांग अधिकार कि नहीं , सम्मान कि है ।।
मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma से अनुरोध है हमारी सभी जायज़ मांगों जल्द मानें अन्यथा हम सरकार का विरोध, सरकारी विभागों में ही करना शुरू करेंगे ।।
सरकारी विभागों में सरकारी कर्मचारियों से दुगना संख्या ठेका प्लेसमेंट संविदा कर्मचारियों कि है जो सालों से कार्यरत्त है.... CMO Rajasthan Ashok Gehlot Tika Ram Jully Diya Kumari संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति
#राजकीय_संस्था_गठन_करो
#न्यूनतम_मजदूरी_दर_दोगुनी_हो
#ठेका_संविदा_प्लेसमेंट_कर्मचारी_एकता_जिंदाबाद

#राजस्थान_सरकार
#ठेकाप्रथा_बंद_करो

Government of Rajasthan के समक्ष सबसे बड़ा सवाल - आखिर कब बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी दर...?लाखों सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड...
13/07/2026

Government of Rajasthan के समक्ष सबसे बड़ा सवाल - आखिर कब बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी दर...?

लाखों सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, कम्प्यूटर आपरेटर्स, नर्सिंग आफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन वार्ड बॉय, ड्राईवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बिजली टैक्नीशियन, हैल्पर, अन्य विभागों में कार्यरत और भी ठेका संविदा प्लेसमेंट कर्मचारियों को कब न्याय देंगी - यह सरकार Bhajanlal Sharma Tika Ram Jully Ashok Gehlot Diya Kumari CMO Rajasthan संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति

#राजकीय_संस्था_गठन_करों
#न्यूनतम_मजदूरी_दर_दोगुनी_हो
#ठेका_संविदा_प्लेसमेंट_कर्मचारी_एकता_जिंदाबाद
#राजस्थान_सरकार_मौन_सरकार
#ठेकाप्रथा_बंद_करो

Government of Rajasthan राजस्थान मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के पैरा 97 के बिंदु संख्या-5 में यह घोषणा की गई थी क...
12/07/2026

Government of Rajasthan राजस्थान मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के पैरा 97 के बिंदु संख्या-5 में यह घोषणा की गई थी कि प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को संविदा पर नियोजित किए जाने की व्यवस्था को चरणबद्ध रूप से समाप्त कर कार्मिक विभाग के अधीन गठित राजकीय संस्था के माध्यम से नियुक्ति की व्यवस्था लागू की जाएगी।
किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि वर्तमान दिनांक तक इस संबंध में कोई ठोस निर्णय अथवा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है। परिणाम स्वरूप प्रदेश के हजारों प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत ठेका कार्मिक आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तथा लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं।। अतः आपसे अनुरोध है कि मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप शीघ्र निर्णय लेकर प्रदेश के लाखों ठेका कार्मिकों को न्याय प्रदान करने की कृपा करें।
संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति CMO Rajasthan Tika Ram Jully Ashok Gehlot Yash Joshi Adv
#संविदा_प्लेसमेंट_संघर्ष_समिति
#संविदा_प्लेसमेंट_संघर्ष_समिति_राजस्थान

#राजकीय_संस्था_लागू_करो #ठेका_प्रथा_बंद_करो #संविदा_कर्मचारियों_को_न्याय #मुख्यमंत्री_बजट_घोषणा #समान_काम_समान_वेतन

संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारी द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया।।Government of Rajasthan Bhajanlal...
06/07/2026

संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारी द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया।।
Government of Rajasthan Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Tika Ram Jully
Yash Joshi Adv #रक्तदान

05/07/2026

संघर्ष निरंतर जारी 🔰
परन्तु सरकार को शायद कोई फर्क नहीं पड़ रहा है
सरकारी विभागों में कार्यरत प्लेसमेंट संविदा ठेका कर्मचारीयों कि परेशानियां से संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति Bhajanlal Sharma Government of Rajasthan Tika Ram Jully CMO Rajasthan Ashok Gehlot Diya Kumari Sanjay Sharma Rajasthan Vidhan Sabha

📢 बड़ी खबर | राजस्थान में मजदूरी दर में बढ़ोतरीराजस्थान सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आज से अकुशल (Unskilled) मजद...
04/07/2026

📢 बड़ी खबर | राजस्थान में मजदूरी दर में बढ़ोतरी
राजस्थान सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आज से अकुशल (Unskilled) मजदूरों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी ₹300 निर्धारित की गई है।
यह निर्णय श्रमिकों के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और बेहतर जीवन स्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि इससे प्रदेश के लाखों श्रमिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
श्रमिक हित – राष्ट्र हित। 💪🇮🇳
#राजस्थान #मजदूरीदर #श्रमिक #श्रमिक_सम्मान #अधिसूचना #राजस्थानसरकार #300रुपये #जनहित #राजस्थान_सरकार_मौन_सरकार

Address

Jaipur
302001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to संविदा/प्लेसमेंट संघर्ष समिति:

Shortcuts

Share