30/11/2025
नमस्कार साथियों,
हम सभी अपने जीवन में व्यस्त रहते हुए भी समाज के लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा रखते हैं। हमारा समूह इसी सोच को साकार करने का एक प्रयास है। यहाँ हम मिलकर जरूरतमंद लोगों को शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सहायता पहुँचाने की कोशिश करते हैं।
हम मानते हैं कि बदलाव एक व्यक्ति से शुरू होता है, पर मिलकर करने पर वही प्रयास एक आंदोलन बन जाता है। यदि आपके भीतर भी समाज के लिए कुछ करने की भावना है, तो हम आपको हमारे परिवार में हार्दिक आमंत्रण देते हैं। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी रूप में सहयोग कर सकते हैं—चाहे वह रॉ मटेरियल देना हो, नकद सहायता हो, किताबें, दवाइयाँ, कपड़े या कोई अन्य आवश्यक वस्तु।
जो सदस्य हमारे साथ आगे भी जुड़े रहना चाहते हैं, कृपया बताएं कि आप किस रूप में सहायता देना पसंद करेंगे, ताकि हम बेहतर समन्वय स्थापित कर सकें।
जो व्यक्ति हमसे जुड़ना चाहते हैं कृपया अपनी सहमति प्रदान करें ताकि हम आपको अपने में ग्रुप में जोड़ सकें और आपको समय-समय पर सारी जानकारी मिल सके।
आपका एक छोटा कदम किसी के जीवन में बड़ी उम्मीद बन सकता है।
आइए, मिलकर एक बेहतर समाज की दिशा में बढ़ें।
किसी भी प्रकार की सहायता या भोजन वितरण का समय और स्थान आपको पहले से सादर सूचित कर दिया जाएगा। यदि आप उस अवसर पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति और सहयोग से हमारी इस छोटी-सी मुहिम को ऊर्जा दें, तो हमें अपार खुशी और गर्व महसूस होगा। आपका साथ हर नेक कार्य को और भी खूबसूरत बना देगा।
*न्यूनतम सहायता राशि 251 रुपये प्रति माह है