24/05/2025
*AITPA द्वारा “कौशल से सफलता” मैगज़ीन विमोचन एवं ट्रेनिंग पार्टनर मीट का भव्य आयोजन*
21 May 2025 नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ऑल इंडिया ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (AITPA) द्वारा “कौशल से सफलता” मैगज़ीन का विमोचन समारोह एवं ट्रेनिंग प्रोवाइडर मीट का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में देशभर से आए प्रशिक्षण प्रदाताओं, विशेषज्ञों एवं गणमान्य अतिथियों श्री इंद्रेश कुमार जी, (RSS) इकबाल सिंह लालपुरा जी, चेयरमैन, माइनॉरिटी कमीशन,
संजय कश्यप, डायरेक्टर GAIL देवेंद्र कुमार, कुलदीप शरमा, को फाउंडर मेधावी यूनिवर्सिटी, अलका पारीक जी एवं अन्य ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश में कौशल विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों को साझा करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना और आगामी योजनाओं पर चर्चा करना था !