13/07/2026
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण: कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, जयपुर पुलिस का हार्दिक आभार ✨
माँ का आँचल संस्था के प्रथम स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जयपुर पुलिस से मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं आदरणीया शर्मिला जी एवं लाडा जी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और अपनी उपस्थिति से हम सभी को गौरवान्वित किया।इस विशेष सत्र के दौरान उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा (Self-Defense) के बेहद महत्वपूर्ण और व्यावहारिक गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और हिम्मत से अपनी सुरक्षा कैसे की जाए। इस यूनिट द्वारा दिया गया यह व्यावहारिक प्रशिक्षण महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।महिलाओं की सुरक्षा और समाज को निडर बनाने की दिशा में आपके इस अनुकरणीय कार्य, बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए 'माँ का आँचल संस्था' परिवार आपका हृदय से आभार व्यक्त करता है। राजस्थान पुलिस की हमारी इन जांबाज अधिकारियों को हमारा सादर नमन! 👮♀️🙏🛡️