07/10/2026
॥ शुभ जन्मदिन बाबूजी ॥
समर्थ मातृ-पितृ गौरव सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन नर्मदापुरम में परम पूज्य अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु भगवान के पावन सानिध्य में 'समर्थ मातृ-पितृ गौरव सम्मान समारोह' श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
बाबूजी के जन्मदिवस के इस पावन उपलक्ष्य पर वरिष्ठ कर्मयोगियों का वंदन करते हुए स्वास्थ्य, चिकित्सा, खेल, समाज सेवा और साहित्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
समस्त वरिष्ठजनों एवं कर्मयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायी और गौरवमयी रहा।