Brahma Kumaris Indore Zone

Brahma Kumaris Indore Zone Brahma Kumaris help people bring positive and magical transformation in their personal lives through the practice of rajyoga meditation.

इंदौर, 5 जून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के द्वारा ज्ञानशिखर ओमशांति ...
05/06/2026

इंदौर, 5 जून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के द्वारा ज्ञानशिखर ओमशांति भवन में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में "प्रकृति संरक्षण- जीवन संरक्षण" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी ने अपने विचार रखें

• ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, क्षेत्रीय निदेशिका, इंदौर जोन
उन्होंने प्रकृति संरक्षण के लिए जल-बिजली बचाने, प्लास्टिक कम करने और पौधे लगाने का संदेश दिया।
•ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी, जोनल कोऑर्डिनेटर, कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग
उन्होंने कहा कि मानसिक शुद्धता से प्रकृति में भी सकारात्मक परिवर्तन आता है। राजयोग और योगिक खेती पर प्रकाश डाला।
•पद्म प्रिया, मुख्य वन संरक्षक, इंदौर
उन्होंने कहा कि बढ़ती इच्छाएँ और लालच पर्यावरण संकट का कारण हैं। 3R अपनाकर प्रकृति का संरक्षण किया जा सकता है।
•डॉ. अनिल भंडारी, अध्यक्ष CERPD एवं समाजसेवी
उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है। सभी को संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।
•सत्यनारायण जाट, वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विभाग, इंदौर
उन्होंने रासायनिक कीटनाशकों के दुष्प्रभाव बताते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
•डॉ. ए.एल. शर्मा, डायरेक्टर, V1 हॉस्पिटल
उन्होंने कहा कि राजयोग से मन शुद्ध होता है और प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित होती है।
•ब्रह्माकुमारी भुनेश्वरी बहन
उन्होंने योग की अनुभूति कराकर सकारात्मक और शुद्ध विचारों का महत्व बताया।
•ब्रह्माकुमारी देवमणि बहन
उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा दिलाई और जागरूक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
•ब्रह्माकुमार आशीष भाई
उन्होंने प्रेरक नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
•डॉ. प्रज्ञा टावरी, कार्यक्रम संचालक
उन्होंने कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन किया।
•ब्रह्माकुमारी उषा बहन, जोनल कोऑर्डिनेटर, मेडिकल विंग
उन्होंने सभी अतिथियों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

01/06/2026
*आज 12 मई 'अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे' मनाया*  *सेवामूर्तियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ ज्ञान शिखर में* इंदौर, 12 मई। प्रज...
12/05/2026

*आज 12 मई 'अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे' मनाया*
*सेवामूर्तियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ ज्ञान शिखर में*

इंदौर, 12 मई।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग के द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर ज्ञानशिखर ओमशांति भवन में सेवामूर्ति नर्सेस का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एम.वाय., डी.एन. एस., सी. एच. एल., क्योरवेल हॉस्पिटल के नर्सेस का तिलक, माला, दुपट्टा, बैच एवं प्रेरणादाई स्लोगन देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई ।
इस अवसर पर अपनी शुभकामना देते हुए इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि नर्स का काम एक पेशा नहीं अपितु दया, करुणा, सेवा तथा मानवता का जीता जागता मिसाल है। उनके सामने अनेक चुनौतियां होती हैं कई बार बहुत गंभीर मरीज आ जाते हैं जिनके ऊपर बहुत ज्यादा अटेंशन देना पड़ता है, उनके परिवार वालों का भी दबाव रहता है, इन सभी जिम्मेवारियों को निभाने के लिए नर्स आध्यात्मिक रूप से सशक्त बने, परमात्मा को अपना साथी बनाकर उनसे कनेक्शन जोड़े तो इन विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और हर परिस्थिति में मुस्कुराते रहेंगे। जिससे अपने खुशमिजाज चेहरे और मधुर वाणी से मरीजों के चेहरे पर भी मुस्कान ला सकते हैं, उन्हें भी हिम्मत, उमंग, उत्साह और राहत दिला सकते हैं।

सुप्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. शिल्पा देसाई ने अपने दिली उदगार रखते हुए कहा कि हमने दो दिन पहले मातृ दिवस मनाया, तो हमारी नर्सेस भी दिन-रात अपना सब कुछ त्याग कर मातृतुल्य मरीजों की पालना करती हैं। आपने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि जब मरीज के सामने उनके परिजन भी नहीं होते थे ऐसे में हमारी नर्से अपना जीवन खतरे में डालकर उन्हें बाहों में लेकर दवाइयां खिलाती, उनमें हिम्मत, उमंग उत्साह बढ़ाती थी। ऐसी नर्सेस का मैं दिल से नमन करती हूं।
एम. वाय. हॉस्पिटल की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एलविना सिंह ने कहा कि नर्सिंग व्यवसाय एक सैनिक की तरह है। सैनिक देश की रक्षा के लिए दुश्मनों से लड़ते हैं और हम सबके परिवारों के लिए, उनकी बीमारी के लिए लड़ते हैं। उनके सामने संघर्षपूर्ण वातावरण होते हुए भी वे अपनी जिम्मेवारी को आगे रखते हुए उसे सेवाभाव से करती हैं।
नर्स बहन प्रियंका फावड़े ने अपना अनुभव सुनाया। कार्यक्रम का संचालन मेडिकल विंग की जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने किया तथा ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी ने सभी का आभार माना।

ईश्वरीय सेवा में,
ब्रह्माकुमारी हेमलता
क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन

*ज्ञान शिखर ओमशांति भवन में मदर्स डे मनाया* *"माँ ईश्वर के द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है"* *"माँ की गोद बच्चें के लिए ...
12/05/2026

*ज्ञान शिखर ओमशांति भवन में मदर्स डे मनाया*
*"माँ ईश्वर के द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है"*
*"माँ की गोद बच्चें के लिए शीतल छत्रछाया है"*

- *ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी*

इंदौर, 9 मई । माँ ईश्वर के द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है, माँ नहीं होती तो संसार नहीं होता। माँ जननी है, पालन कर्ता है, बच्चों में श्रेष्ठ संस्कार भरकर उन्हें लायक बनाने वाली माँ ही होती है। माँ की गोद बच्चें के लिए शीतल छत्रछाया है, माँ की गोद में आकर बच्चा अपना सब कुछ दुःख दर्द भूल जाता है।
उक्त विचार मदर्स डे(10 मई) के उपलक्ष्य में आयोजित *माँ सुखी परिवार की आधारशीला* विषय पर कार्यक्रम में इंदौर जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने व्यक्त किए। आगे आपने कहा कि माँ अपना सुख-दुख,सर्दी- गर्मी, रात- दिन सब कुछ त्याग कर परिवार को सुखी बनाने के लिए जीती है। ऐसी माँ का ध्यान रखना पूरे परिवार का फर्ज है। ऐसी माँ को नमन वंदन करना चाहिए।
इस अवसर पर डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर सोनम सिसोदिया ने अपने विचार रखते हुए कहां कि माँ शब्द त्याग,समर्पण और प्रेम का मिश्रण है। माँ शब्द की तुलना ब्रह्मा से की गई है। हमारे देश में पृथ्वी को, नदियों को,पृथ्वी को भी माँ की संज्ञा दी गई ,क्योंकि देने वाले दाता है। हमें सबका सम्मान करना चाहिए। जहां माँ को सम्मान मिलता है वह घर स्वर्ग बन जाता है। आपने कई उदाहरण देकर बताया कि सतयुग से लेकर कलियुग तक माँ की भूमिका में कोई परिवर्तन नहीं आया।
उज्जैन में पदस्थ वन संरक्षक डॉक्टर किरण बिसेन ने अपने भाव रखते हुए कहां कि माँ की ही ताकत है जो खुद में क्षमता नहीं होते हुए भी अथक परिश्रम करके बच्चे को क्या से क्या बना देती है। माँ त्याग,बलिदान और समर्पण की मूर्ति है। आपने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान में ब्रह्माकुमारी बहनें भी मातृवत आध्यात्मिक पालना और प्यार देती है, संरक्षण देती है।
पुष्प श्री हॉस्पिटल की डॉक्टर संगीता टावरी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्म देने वाली माँ के अलावा तीन माँ और मिली है। ब्रह्मा माँ , मातेश्वरी जगदंबा मां और परमात्मा माँ हमें उनकी आज्ञा पर चलना है।
कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों एवं मात्र शक्तियों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों के साथ में ब्रह्माकुमारी अनिता एवं ब्रह्माकुमारी उषा दीदी तथा डॉक्टर गिरीश टावरी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कुमारी गौरवी परमार ने माँ की महिमा पर नृत्य की प्रस्तुति दी ।

*"नैनिहालों के लिए सजी संस्कारों की पाठशाला"*    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इंदौर जोन के क्षेत्री...
08/05/2026

*"नैनिहालों के लिए सजी संस्कारों की पाठशाला"*

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इंदौर जोन के क्षेत्रीय मुख्यालय न्यू पलासिया स्थित ज्ञान शिखर में 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए सात दिवसीय एकता समर कैम्प का आयोजन किया गया है।

इसके उद्घाटन अवसर पर इंदौर जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि बच्चों का मन बहुत शुद्ध और पवित्र होता है। इस समय जो बातें अंदर ग्रहण कर लेते हैं वह हमारे जीवन की नींव बन जाती है। आपने बहुत सुंदर कहानी के माध्यम से ईमानदारी सच्चाई आदि का महत्व बताया।

नगर निगम के पूर्व सिटी इंजीनियर महेश शर्मा ने श्रीराम जी के जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि श्री राम जी सुबह उठकर सर्वप्रथम अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर मात- पिता से आशीर्वाद लेते थे, तो हमें भी रोज माता-पिता का आशीर्वाद लेना है। एक दूसरे का सहयोग करना है तथा सत्यता के मार्ग पर चलना है।

सोडानी डायग्नोस्टिक की ऑनर डॉक्टर वर्षा सोडानी ने अपनी शुभ प्रेरणा देते हुए कहा कि इस समर कैंप का नाम है एकता समर तो हमें यहां सिखाया जाएगा कि हम आपस में कैसे मिलजुल कर सबके साथ प्रेम और एकता से रहे । सबके साथ मिलकर अपनी खुशियां बाटें ।

कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों के साथ वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी, ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी भुनेश्वरी बहन ने किया।

एकता समर कैंप के प्रथम सत्र में डॉक्टर प्रज्ञा टावरी ने सकारात्मक सोच का महत्व बताते हुए कहा कि जितना हम अच्छा सोचेंगे हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होगा हमें हर कार्य में सफलता मिलती रहेगी और हमारा जीवन सुंदर गार्डन बन जाएगा।

दूसरे सत्र में ब्रह्माकुमारी रेणुका बहन ने कहा कि जीवन एक यात्रा है और इस यात्रा में जितना हम खुश रहेंगे उतनी हमारी यह यात्रा सफल होगी।

तीसरे सत्र में ब्रह्माकुमारी अचल बहन ने कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। अनुशासन की जरूरत हर क्षेत्र में होती है। चाहे घर,परिवार, स्कूल, मंदिर, खेलकूद आदि सब जगह अनुशासन का पालन कर सफल हो सकते हैं।

ब्रह्माकुमारी आकांक्षा बहन एवं ब्रह्माकुमारी भुवनेश्वरी बहन ने मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए विभिन्न गेम और एक्टिविटीज कराई।

ब्रह्माकुमार आशीष भाई ने बच्चों को खेल खेल में मेडीटेशन का जीवन में महत्व बताकर मेडीटेशन कराया।

ईश्वरीय सेवा में
ब्रह्माकुमारी हेमलता
क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन

*"स्वाद के लिए नहीं अपितु स्वस्थ रहने के लिए आहार ले"- डॉ. दिलीप नलगे* इंदौर, 4 मई। "स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने आहार प...
04/05/2026

*"स्वाद के लिए नहीं अपितु स्वस्थ रहने के लिए आहार ले"- डॉ. दिलीप नलगे*

इंदौर, 4 मई। "स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने आहार पर ध्यान देना है। सही समय पर सही आहार लेना सबसे बड़ी दवाई है। लेकिन वर्तमान समय की बिगड़ी हुई जीवन शैली में देर रात जागना, देर से भोजन करना, टीवी देखते, मोबाइल चलाते भोजन करना इससे हमारा शरीर रोगी होता है और शरीर में बीमारी होने से मन भी बीमार हो जाता है। तन और मन का आपस में गहरा संबंध है। हमें भोजन जिव्हा के स्वाद के लिए नहीं अपितु स्वस्थ रहने के लिए करना है।"

उक्त विचार 'ज्ञान मंथन' व्याख्यान माला के अंतर्गत ज्ञानशिखर में सुप्रसिद्ध प्रेरक वक्ता एवं हेल्थ काउंसलर डॉ. दिलीप नलगे ने उच्चारे। आपने संपूर्ण स्वास्थ्य की परिभाषा बताते हुए स्व अर्थात आत्मा के स्वरूप में टिककर अपनी आंतरिक शक्तियों को जगाने पर बल दिया क्योंकि आत्मा की इन शक्तियों का हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों के साथ संबंध है।

कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उषा बहन ने सभी का आभार मानते हुए राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिए प्रेरित किया।

ईश्वरीय सेवा में,
ब्रह्माकुमारी हेमलता
क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन

ज्ञान मंथन व्याख्यान माला के इस पांचवें सत्र में "क्षमा की शक्ति" विषय पर प्रकाश डालते हुए ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने क...
04/05/2026

ज्ञान मंथन व्याख्यान माला के इस पांचवें सत्र में
"क्षमा की शक्ति" विषय पर प्रकाश डालते हुए ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने कहा कि क्षमा भाव ऐसी दवा है जो हर घाव को भर देती है। क्षमा करना स्वयं के द्वारा लिया गया एक कठोर फैसला है। क्षमा करना और क्षमा मांग लेना व्यक्ति के व्यक्तित्व की महानता को दर्शाता है। गलती होना प्रकृति है, स्वीकार करना संस्कृति है और सुधार लेना प्रगति है। गलती किसी से भी हो सकती है लेकिन उसे महसूस कर क्षमा मांग लेने से हमारी उन्नति हो सकती है। क्षमा याचना ही ऐसा साधन है जो हमारे दुखों को, कष्टों को, हमारी तकलीफों को, जीवन में आने वाले विघ्न को समाप्त कर देती है। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उषा बहन ने सभी का आभार मानते हुए राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिए प्रेरित किया।

*"मेडिटेशन तथा सकारात्मक जीवन शैली अपना कर अत्यधिक सोच पर नियंत्रण संभव"* इंदौर, 30 अप्रैल। वर्तमान समय मेडिकल साइंस ने ...
04/05/2026

*"मेडिटेशन तथा सकारात्मक जीवन शैली अपना कर अत्यधिक सोच पर नियंत्रण संभव"*

इंदौर, 30 अप्रैल। वर्तमान समय मेडिकल साइंस ने सिद्ध कर दिया है कि 90% बीमारियों का कारण अत्यधिक सोच और नकारात्मक सोच है। अत्यधिक सोच से हमारी निर्णय शक्ति कम हो जाती है, हम अपना आत्मविश्वास खो देते हैं जिसका सीधा असर हमारी कार्यक्षमता और कार्यदक्षता पर पड़ता है। सारे दिन में हम बार-बार अपने विचारों पर अपने ध्यान को एकाग्र करने का अभ्यास करें जिससे विचारों की गति कम होती है। साथ ही रोज सुबह की शुरुआत परमात्मा, प्रकृति तथा जिन लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया उनका दिल से धन्यवाद कर करे इससे हमारे अंदर उमंग उत्साह का संचार होता है और हम शिकायत तथा दूसरों की आलोचना करने से मुक्त हो जाते हैं।

उक्त विचार न्यू पलासिया स्थित ज्ञान शिखर में चल रहे *" बेहतर सोच बेहतर जिंदगी" ज्ञान मंथन* व्याख्यान माला के द्वितीय सत्र में "ओवरकम ओवर थिंकिंग" विषय पर ब्रह्माकुमारी भुनेश्वरी बहन ने व्यक्त किए।

आगे आपने बताया कि जब हम यह अच्छी तरह से समझ लेते हैं कि परिस्थिति कैसे भी हो लेकिन उसका प्रतिउत्तर मेरे नियंत्रण में है तब हम उसका समाधान ढूंढते हैं। मेडिटेशन तथा सकारात्मक जीवनशैली अपना कर अधिक सोच पर पूर्णतः नियंत्रण संभव है।

कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारी कल्पना बहन ने किया।

ब्रह्माकुमारी हेमलता
क्षेत्रीय निर्देशिका
इंदौर जोन

"सांसारिक भागदौड़ से रुककर जीवन का लक्ष्य तय करें”“सही आदतों से जीवन को संवारे" इंदौर, 2 मई। आज हर व्यक्ति अपने जीवन को ...
02/05/2026

"सांसारिक भागदौड़ से रुककर जीवन का लक्ष्य तय करें”
“सही आदतों से जीवन को संवारे"

इंदौर, 2 मई।
आज हर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहता है। इसके लिए धन अर्जन से लेकर अनेकों सुख के साधन अपनाता है, लेकिन ज्यादा से ज्यादा धन उपार्जन के बाद भी जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ गई परंतु जीवन का सुकून आनंद कहीं खो गया ,पैसा है,पर चरित्र नहीं हैं । मान शान स्टेटस के लिए वह जीवन मूल्यों को ही खोने लगा है। अतः इस सांसारिक भागदौड़ से कुछ समय रुककर अपने से पूछे कि मेरे जीवन का लक्ष्य क्या है? मुझे कैसा जीवन बनाना है ? अपनी जांच करने पर पाएंगे कि मेरे स्वयं के अंदर व्यक्तिगत रूप से, पारिवारिक रूप से कई गलत आदतें हैं जिसे बदलना आवश्यक है।

उक्त विचार न्यू पलासिया स्थित ज्ञान शिखर में चल रहे ज्ञान मंथन व्याख्यान माला के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी आकांक्षा बहन ने *"अपनी आदतों पर नियंत्रण"* विषय पर व्यक्त किए ।

आगे आपने बहुत विस्तार पूर्वक समझाया कि हमारे अंदर आदतें कैसे बनती हैं। हमने बुरी आदतें बनाकर जीवन को बिगाड़ा है, अब सही आदतों से जीवन को संवारना है।

ओमशांति भवन की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने बताया कि सोमवार 4 मई से राजयोग अनुभूति शिविर चलेगा। जिसका समय होगा- प्रातः 8:00 से 9:00 बजे एवं संध्या 7:30 से 8:30 बजे तक रहेगा आप कोई भी एक सत्र में भाग ले सकते हैं।

ईश्वरीय सेवा में
ब्रह्माकुमारी हेमलता
क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन

7 दिवसीय 'एकता समर कैंप' का शुभारंभ* 1 से 7 मई तक चलने वाले एकता समर कैंप के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माक...
02/05/2026

7 दिवसीय 'एकता समर कैंप' का शुभारंभ*

1 से 7 मई तक चलने वाले एकता समर कैंप के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि बच्चों का मन बहुत शुद्ध, पवित्र होता है। इस समय जो बातें अंदर ग्रहण कर लेते हैं वह हमारे जीवन की नींव बन जाती है। आपने सुंदर कहानी के माध्यम से ईमानदारी, सच्चाई, आदि गुण धारण करने की प्रेरणा दी।

नगर निगम के पूर्व अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा एवं संपूर्ण डायग्नोस्टिक सेंटर की डॉ. वर्षा सोडानी ने अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. प्रज्ञा टावरी ने छोटे छोटे वीडियो दिखाकर, एक्टिविटी के द्वारा बच्चों को जीवन में सकारात्मकता का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी भुनेश्वरी बहन ने किया

ईश्वरीयसेवा में
ब्रह्माकुमारी हेमलता
क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर जोन

Address

Indore
452001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brahma Kumaris Indore Zone posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share