Shaurya Naman शौर्यनमन

Shaurya Naman शौर्यनमन “The family of martyrs is our family.”
A foundation which is wholeheartedly engaged in serving the families of our soldiers and martyrs.
(1)

21/07/2026

सृष्टि का नियम संघर्ष नहीं, सह-अस्तित्व है।
जो साथ जीना सीख लेते हैं, वही जीवन को सार्थक बना लेते हैं।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ सर 🙏🎂😊🇮🇳 आप का मार्गदर्शन और स्नेहाशीष हमेशा हमें मिलता रहे यही कामना है 🙏
12/07/2026

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ सर 🙏🎂😊🇮🇳 आप का मार्गदर्शन और स्नेहाशीष हमेशा हमें मिलता रहे यही कामना है 🙏

10/07/2026

🇮🇳 4 जुलाई 1999 — वह दिन जब टाइगर हिल पर फिर से तिरंगा लहराया 🇮🇳
आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध की सबसे ऐतिहासिक और निर्णायक जीतों में से एक हासिल करते हुए सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण टाइगर हिल पर पुनः कब्ज़ा किया।
5,353 मीटर की ऊँचाई पर स्थित टाइगर हिल श्रीनगर–लेह राजमार्ग पर नज़र रखने वाला महत्वपूर्ण स्थान था। लगभग सीधी चट्टानों, हाड़ कंपा देने वाली ठंड, दुश्मन की मजबूत चौकियों और भारी गोलाबारी के बावजूद भारतीय सैनिकों ने अंधेरे का लाभ उठाकर कई दिशाओं से साहसिक हमला किया।
18 ग्रेनेडियर्स, 8 सिख, तोपखाना रेजिमेंटों और भारतीय वायुसेना के अद्भुत समन्वय ने दुश्मन की रक्षा पंक्तियों को ध्वस्त कर दिया। भीषण आमने-सामने की लड़ाई और लगातार हुए दुश्मन के पलटवार भी भारतीय सैनिकों के अटूट संकल्प को डिगा नहीं सके।
टाइगर हिल पर लहराता तिरंगा भारत के साहस, शौर्य, संकल्प और सैन्य उत्कृष्टता का अमर प्रतीक बन गया। इस विजय ने पाकिस्तान को रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों स्तरों पर करारा झटका दिया तथा कारगिल युद्ध में भारत की अंतिम विजय का मार्ग प्रशस्त किया।
हमारे वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान ने हमें यह गौरव दिलाया। उनका साहस आज भी हर भारतीय को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।
वीरों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा।
जय हिंद! 🇮🇳

निवेदन 🙏  fans
09/07/2026

निवेदन 🙏
fans

ना चमचे ना अंधभक्त केवल सनातनी जवाब दें 🙏
09/07/2026

ना चमचे ना अंधभक्त केवल सनातनी जवाब दें 🙏

ये दिल मांगे मोर 😊🙏परमवीर बिक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर सादर नमन 🫡💐🙏पूज्य पिता जी का स्वागत सम्मान 🙏💐  आप के पुत्र प...
07/07/2026

ये दिल मांगे मोर 😊🙏
परमवीर बिक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर सादर नमन 🫡💐🙏
पूज्य पिता जी का स्वागत सम्मान 🙏💐 आप के पुत्र पर पूरी धरा को गर्व है 🙏

परमवीर कैप्टन विक्रम बत्रा जीवनगाथामाह सितम्बर की तारिख नौ, गूँजी दो किलकारी थीजुड़वा भाई लव कुश थे, दोनों में गहरी यारी...
07/07/2026

परमवीर कैप्टन विक्रम बत्रा जीवनगाथा
माह सितम्बर की तारिख नौ, गूँजी दो किलकारी थी
जुड़वा भाई लव कुश थे, दोनों में गहरी यारी थी
लव यानि कि विक्रम बत्रा, शेरशाह था बचपन से
सेना में शामिल होनें की, थी तैयारी तन मन से
त्याग समर्पण अथक प्रयासो, से खाकी को पाया था
हाँगकाँग में नेवी को भी, विक्रम ने ठुकराया था
कारगिल में युद्ध छिड़ा तो, विक्रम को जब था जाना
मित्रों ने बोला कर वादा, तू जल्दी वापस आना
ये सुन बाजू फड़क उठे थे, आँखों में चमका शोला
विक्रम ने हुँकार भरी तब, अपने मित्रों से बोला
या तो भारत के झंडे को, गाड़ वहाँ पर आऊँगा
या फिर भारत के झंडे में, लिपट यहाँ पर आऊँगा
——————————-
आओं दृश्य दिखाता हूँ मैं, केसर की उस क्यारी का
एन एच वन जब बना निशाना, शत्रु गोलाबारी का
वीर सपूतों को ले जाने, काल स्वयं ही आया था
विक्रम बत्रा आगे आकर, मृत्यु से टकराया था
टोली को आदेश मिला था, दुर्गम चोटी चढ़ने का
शौर्य पराक्रम की गाथा में, नई ईबारत गढ़ने का
तोलोलिंग पर शेर चढ़ा जब, दुश्मन भी था घबराया
इक्यावन चालिस पर जाकर, अमर तिरंगा लहराया
भारत की सेना ने दुश्मन, भगा दिये अपने घर से
ये दिल माँगे मोर कहा था, विक्रम ने चोटी पर से
विक्रम के इस घोष ने जैसे, ऊर्जा का संचार किया
भारत की सेना ने फिर तो, हर बाधा को पार किया
किंतु अड़तालिस पच्हत्तर, पर कब्जा था दुश्मन का
उसको वापस हासिल करना, ये सपना था हर मन का
विक्रम पर तब किया भरोसा, कर्नल जोशी ने बोला
शेरशाह जाओ चोटी पर, दुश्मन से ले लो लोहा
जय माता दी जयकारे संग, टोली आगे बढ़ती थी
भारत माता की जय कहकर, टोली चोटी चढ़ती थी
दुर्गम चोटी को जीता फिर, एक अनोखा काम किया
भारत के बेटों ने अदभुत, मिशन को अंजाम दिया
——————————-
किंतु इक अनहोनी होना थी, सहसा कुछ ना पता चला
सूर्योदय के समय लगा कि, एक सूरज फिर वहाँ ढला
जान बचाने साथी की, विक्रम ने कदम बढ़ाया था
दुश्मन ने गोली मारी तब, धोखा फिर दिखलाया था
मौत स्वयंवर रचा रही थी, समरधरा पर आकर के
विक्रम भी गर्वित होता था, अंतिम दुल्हन पाकर के
जय माता दी घोष लगाकर, मृत्यु के संग गमन किया
रक्तधार से माँग सजाकर, मृत्यु का तब वरण किया
हुई विदाई शेरशाह की, पूरा भारत रोया था
मातृभूमि का वीर सिपाही, चीरनिद्रा में सोया था
जाओ विक्रम याद करेगा, देश तेरी कुर्बानी को
तेरी गाथा सुना रहा हूँ, हर एक हिन्दुस्तानी को
परमवीर विक्रम बत्रा को, शत शत शीश झुकाऊँगा
अंतिम साँसों तक जीवन भर, विक्रम गाथा गाऊँगा
-हिमांशु हिन्द
+91-88270-89894
#07072023

07/07/2026

One World Music 🌍
🎵 ONE WORLD · SIIIIIUUUU (…

Some players win trophies.
Some players change history.

Thank you, Cristiano, for making us believe. ❤️🇵🇹

Legends never leave. They live forever.

Thank you, Cristiano. 🐐

जनरल धीरज कुमार सेठ  को भारत के 31वें थल सेनाध्यक्ष (Chief of Army Staff) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने जन...
06/07/2026

जनरल धीरज कुमार सेठ को भारत के 31वें थल सेनाध्यक्ष (Chief of Army Staff) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय सेना की कमान संभाली है। लगभग चार दशकों के शानदार सैन्य करियर वाले जनरल सेठ को सेना के आधुनिकीकरण और भविष्य की रणनीतिक चुनौतियों के लिए जाना जाता है।
सेना प्रमुख बनने से पहले, वे अप्रैल 2026 से भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली एरिया के जीओसी (GOC) और कश्मीर में काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स के कमांडर के रूप में भी कार्य किया है।

Address

110 Day Tower, Manorama Ganj, Palasia
Indore
452001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shaurya Naman शौर्यनमन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shaurya Naman शौर्यनमन:

Shortcuts

Share