Upasana

क्या स्त्रियोंने समष्टि साधनाके अन्तर्गत प्रसार करना चाहिए ? (भाग-१)_इस विषयकी विस्तृत जानकारी हेतु यह दृश्यपट (वीडियो) ...
06/11/2025

क्या स्त्रियोंने समष्टि साधनाके अन्तर्गत प्रसार करना चाहिए ? (भाग-१)

_इस विषयकी विस्तृत जानकारी हेतु यह दृश्यपट (वीडियो) देखें............https://www.instagram.com/reel/DQl7tP0EyxJ/?utm_source=ig

शङ्का समाधानलाल चींटियोंका घरसे न जाना, है अनिष्ट शक्तियोंके वासका सङ्केत !प्रश्न : मेरे वडोदरा निवासके परिसरमें वर्षोंस...
01/03/2025

शङ्का समाधान
लाल चींटियोंका घरसे न जाना, है अनिष्ट शक्तियोंके वासका सङ्केत !
प्रश्न : मेरे वडोदरा निवासके परिसरमें वर्षोंसे बहुत अधिक सङ्ख्यामें लाल चींटियोंका निवास है । उन्हें मारना नहीं चाहता हूं; किन्तु अनेक प्राकृतिक उपाय किए, जैसे कि आटा, आटा-'नमक', हलदी इत्यादि । उसी परिसरमें देशी गीर गो-माताएं (मां-बेटी) भी रही हैं । उनका भरपूर मूत्र भी भूमिमें गया है और उनका गोमय भी मिट्टीमें मिला है ।
चींटियोंके अतिरिक्त, घरमें चिडचिडापन, सिरकी वेदना, दुर्बलता, ऊर्जाकी न्यूनता भी रहती है । कृपया कोई उपाय बताएं कि ये चींटियां सस्नेह हमारे घरसे चली जाएं । - रोहित पारेख (वडोदरा, गुजरात)
उत्तर : मैं सभी गो-भक्तोंसे कहती हूं कि प्रत्येक समस्याका समाधान गोमातासे नहीं हो सकता है । उनकी भी अपनी मर्यादा है । यदि सबकुछ उनसे साध्य हो जाता, तो ईश्वर इस ब्रह्माण्डमें देवी-देवताओंका निर्माण ही नहीं करते । सर्वप्रथम आपके प्रकरणकी सूक्ष्म समीक्षासे जो ज्ञात होता है, वह बताती हूं :
आपके घरमें पितृदोष तो है ही, साथ ही दूसरे पातालके मान्त्रिकका आक्रमण भी है । आपको ज्ञात है या नहीं; किन्तु आपको बता दें कि जैसे सात उच्च लोक होते हैं (भू, भुव, स्वर्ग, मह:, जन, तप एवं सत्यलोक), वैसे ही सप्त पाताल भी होते हैं (अतल, वितल, नितल, गभस्तिमान, महातल, सुतल एवं पाताल) । जैसे उच्च लोकोंमें, बढते क्रमानुसार उच्च कोटिके साधक एवं उन्नत जीवों या जीवात्माओंका निवास होता है, वैसे ही पातालमें, जैसे-जैसे नीचे जाते हैं, वैसे-वैसे अधिक शक्तिशाली आसुरी शक्तियोंका वास होता है । वर्तमान कालमें, हिन्दुत्व हेतु कार्य करनेवाले सभी कार्यकर्ताओं, साधकों, उन्नतों एवं सन्तोंपर भी मान्त्रिकोंके सूक्ष्म स्तरपर आक्रमण हो रहे हैं । ऐसे आक्रमणोंसे बचने हेतु सन्तोंके द्वारा बताए योग्य उपाय करना अति आवश्यक है । - पूज्य् तनुजा ठाकुर, संस्थापक, वैदिक उपासना पीठ

Address

Vaishali Nagar
Indore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Upasana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share