Usha-paarshvi foundation

Usha-paarshvi foundation Usha-Paarshvi Foundation

संपूर्ण भारत में आरएसएस द्वारा संचालित सेवा भारती की पुस्तक में उषा पार्श्वी फाउंडेशन की सेवाओं का विवरण
04/11/2025

संपूर्ण भारत में आरएसएस द्वारा संचालित सेवा भारती की पुस्तक में उषा पार्श्वी फाउंडेशन की सेवाओं का विवरण

20/10/2025
सेवा भारती प्रतापगढ़ द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में स्वावलंबन आयाम के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय महिला मेहंदी कला केंद्र ...
20/10/2025

सेवा भारती प्रतापगढ़ द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में स्वावलंबन आयाम के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय महिला मेहंदी कला केंद्र के तीसरे और अंतिम दिन का शुभारंभ वज्रांग ग्रुप के कैलाश मालवीय, उषा पार्श्वी फाउंडेशन के विकास महेश जारोरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख धर्मराज सोनी तथा नगर सेवा प्रमुख लोकेंद्र सिंह चुंडावत ने किया गया।
इस अवसर पर कैलाश मालवीय ने कहा
सेवा भारती जिस समर्पण से गरीब और पिछड़े वर्ग की बालिकाओं के लिए कार्य कर रही है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। हम वज्रांग ग्रुप की ओर से सेवा भारती के प्रत्येक समाजोपयोगी कार्य में हरसंभव सहयोग देंगे।
विकास महेश जारोरी ने कहा सेवा भारती निस्वार्थ भाव से समाज परिवर्तन के लिए कार्य कर रही है। उनकी यह पहल केवल स्वरोजगार नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की दिशा में भी कदम है। उषा पार्श्वी फाउंडेशन सदैव ऐसे कार्यों में सहयोग हेतु तत्पर रहेगा।
उषा पार्श्वी फाउंडेशन के विकास महेश जारोरी ने मेहंदी बनाने वाली सभी बहनों और सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्र के सभी बच्चों को अपनी ओर से मिठाई वितरित की और मेहंदी बनाने वाली सभी बहनों के लिए फाउंडेशन की ओर से एक समान ड्रेस उपलब्ध कराने घोषणा भी की
सेवा भारती प्रतापगढ़ की यह पहल न केवल दीपावली की खुशियाँ बाँटने का माध्यम बनी, बल्कि समाज की वंचित बालिकाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में सार्थक कदम सिद्ध हुआ।

Address

Indore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Usha-paarshvi foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share