18/09/2025
कवच सामाजिक संस्था ने प्रारंभ किया सिकल सेल जागरूकता अभियान
शासकीय माध्यमिक विद्यालय खुर्दी में लगाया सिकलसेल अवेयरनेस शिविर ,,
कवच सामाजिक अध्यक्ष श्याम परमार के मार्गदर्शन में
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर कवच सामाजिक संस्था मानपुर के द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2025 दोपहर 2:00 बजे पीएम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय खुर्दी में सिकल सेल अवेयरनेस शिविर का आयोजन किया गया,,
अध्यक्ष श्याम परमार ने कहा कि सिकल सेल एक अनुवांशिक बीमारी है यह निमोनिया का एक बड़ा रूप है जो की बहुत ही घातक और जानलेवा है,, फिलहाल इसका कोई उचित इलाज उपलब्ध नहीं है,, इस बीमारी के विषय में जागरूकता ही इसका बचाव है ,,,
अतः हमें अधिक से अधिक इस बीमारी के बारे में जानना और समझना होगा ,,
इसके लक्षण इसके बचाव और इस बीमारी के तहत क्या-क्या सावधानियां बरतना चाहिए इसके बारे में हमें आज के दौर में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है,,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री रविंद्र जी धरने के द्वारा उपस्थित बच्चों को आईटीआई प्रशिक्षण से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ,,
आईटीआई प्रशिक्षण शिक्षिका नेहा जी माथुर के द्वारा कहा गया कि यह बीमारी ज्यादातर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों खरगोन बड़वानी बैतूल झाबुआ आदि जिलों में फैल रही है,,
कई जिले इस बीमारी का इसका गढ़ बन चुके है ,,
सिकल सेल बीमारी अधिकतर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अपने पैर पसार रही है,,,
इस बीमारी के पहचान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ब्लड सेंपलिंग की जाना चाहिए ,,
अगर किसी व्यक्ति को कोई काम करने पर ज्यादा थकावट महसूस होती है या उसकी सांस फूलने लगती है या उसके शरीर के किसी भी हिस्से में अचानक तेज दर्द होता है तो उसे तुरंत ही अपने खून की जांच करवाना चाहिए,,
नवयुवकों युवतियोंको चाहिए की शादी क्या पहले वह अपने साथी और अपनी खुद की खून की जांच अवश्य करवाना चाहिए,
सिकल सेल अवेयरनेस कार्यक्रम में ऋषिराज सामाजिक शैक्षणिक संस्था समिति अध्यक्ष श्री विकास जी शर्मा के द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को डाबर रियल फ्रूट जूस ,डाबर हाजमोला कैंडी एवं डाबर बबुल टूथपेस्ट वितरित किए गए ,
कवच सामाजिक संस्था नगर प्रभारी पलक चौहान, आईटीआई प्रशिक्षण शिक्षिका नीना जी हरगुनानी ,स्कूल प्राचार्य श्री आसाराम जी चौहान एवं समस्त स्कूल स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा,,
कवच सामाजिक संस्था
अध्यक्ष श्याम परमार