13/07/2026
बारिश लेट हो गई है… लेकिन उम्मीद अभी बाकी है। 🌧️💧
आज जो काम रेन वाटर हार्वेस्टिंग से हो सकता है, कल शायद लाखों रुपये खर्च करने पर भी न हो।
हम अपने बच्चों के लिए मकान, गाड़ी और बैंक बैलेंस तो छोड़ना चाहते हैं…
क्या पीने का पानी भी छोड़ पाएँगे?
हर साल बारिश का लाखों लीटर पानी हमारी छतों से बहकर नालियों में चला जाता है, जबकि वही पानी हमारे सूखते भूजल को फिर से जीवित कर सकता है।
🏠 अगर आपके घर की छत है, तो आपके पास जल बचाने का सबसे बड़ा अवसर है।
एक छोटा सा रिचार्ज पिट, एक साधारण फिल्टर और थोड़ी सी जागरूकता—
यही आने वाले जल संकट का सबसे आसान समाधान है।
याद रखिए…
आज का रेन वाटर हार्वेस्टिंग
कल की पानी की गारंटी है।
जल बचाइए, भूजल बढ़ाइए और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बनाइए।
ै_तो_कल_है