Sauhard Social & Educational Foundation

Sauhard Social & Educational Foundation “Bura Uska Kisi Surat Na Hoga,
Jo Oro'n Ki Bhalai Chahta Hai"
Official FB Account Of Sauhard Social & Educational Foundation® (SSEF).

यह संस्था समाज सुधार , शिक्षा के प्रति जागरुक एव जरुरतमन्दो की सेवा के लिये सदैव तत्पर है।
उद्देश्य :-
1. धार्मिक भेदभाव को मिटाकर आपसी भाईचारे को बढावा देना।
2. गरीब और बेसहारा लोगो की हर सम्भव मदद करना ।

3. लडकियो की शिक्षा के प्रति जागरुक करना।

4. भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना ।

5. पर्यावरण को बढावा देना।

6. उभरती हुई प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करना।

7. गरीब लडकियो की शादी के लिये मदद करना।



8. दहेज प्रथा रोकने हेतू प्रयत्न करना।

9. स्वच्छ्ता के प्रति जागरुक करना।

10. प्रौढ शिक्षा के लिये कक्षायें चलाना ।

This Organization social reform, education, awareness delighted to serve. Aims :-

1. To promote mutual understanding by eliminating religious discrimination.

2. Make all possible help to the poor and destitute people.

3. Girls be aware of education.

4. Raise voice against corruption.

5. To promote environment.

6. Encourage emerging Talente.

7. For the marriage of poor girls to help.

8. Efforts to try to stop the practice of dowry.

9. Be aware of sanitation and hygiene.

10. Class run for adult education.

सभी पत्रकार बंधुओं का बहुत बहुत धन्यवाद #पंजाब
22/10/2025

सभी पत्रकार बंधुओं का बहुत बहुत धन्यवाद

#पंजाब

सौहार्द फाउंडेशन द्वारा पंजाब के लिए राहत सामग्री वाहन किया रवानासौहार्द सोशल एवं एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा एक टीम तीन दि...
22/10/2025

सौहार्द फाउंडेशन द्वारा पंजाब के लिए राहत सामग्री वाहन किया रवाना

सौहार्द सोशल एवं एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा एक टीम तीन दिवसीय दौरे पर पंजाब भेजी गई थी जिन्होंने वहां के मौजूदा हालात का जायज़ा लिया और इस समय वहां के बाढ़ पीड़ित लोगों को क्या समस्याएं आ रही है इसका जायज़ा लिया टीम में फाउंडेशन के अध्यक्ष शाहिद सलमानी, कार्यकारिणी सदस्य रईस अहमद और सईद अंसारी थे
वहां का जायज़ा लेने के बाद वहां के अब के हालत देखकर ये फैसला लिया गया कि वहां इस समय सर्दी शुरू हो चुकी है इसलिए वहां रज़ाई, गद्दे वगैरह की आवश्यकता है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है इन्हीं सब जरूरतों को देखते हुए रज़ाई, गद्दे और बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल बैग, नोटबुक, पेंसिल, रबड़, कटर आदि सामग्री को लेकर एक गाड़ी 20 अक्टूबर की रात को पंजाब के लिए रवाना किया गया
सौहार्द फाउंडेशन शुरुआत से ही शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी ये कोशिश जारी रहेगी कि कोई भी बच्चा किसी ऐसी स्थिति में पढ़ाई से वंचित न रहे और उनकी पढ़ाई का नुकसान न होने पाए
संस्था के महासचिव आसिफ कैफ़ी ने भूड़, खतौली से राहत सामग्री वाहन लेकर संस्था के कोषाध्यक्ष सलीम खान की पंजाब के लिए रवाना किया
मौक़े पर सलमान ज़ाद, शाहनवाज़ सिद्दीकी, नौशाद सैफ़ी और महमूद हसन आदि सदस्य मौजूद रहें।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएंसौहार्दसोशल एवं एजुकेशनल फाउंडेशन (रजि०)उ० प्र०, भारत     ❤️
20/10/2025

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

सौहार्द
सोशल एवं एजुकेशनल फाउंडेशन (रजि०)
उ० प्र०, भारत

❤️

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की कवरेज के लिएसभी पत्रकार बंधुओं का बहुत बहुत धन्यवाद
05/10/2025

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की कवरेज के लिए
सभी पत्रकार बंधुओं का बहुत बहुत धन्यवाद

निःशुल्क आंखों की जांच कैंप में उमड़ी भीड़सौहार्द फाउंडेशन के तत्वाधान में आंखों की जांच हेतू निःशुल्क कैंप में सैकड़ों ...
04/10/2025

निःशुल्क आंखों की जांच कैंप में उमड़ी भीड़

सौहार्द फाउंडेशन के तत्वाधान में आंखों की जांच हेतू निःशुल्क कैंप में सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की गया, कैंप का आयोजन सौहार्द फाउंडेशन के रजिस्टर्ड कार्यालय, भूड़ खतौली पर किया गया
कैंप का उद्घाटन सौहार्द फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से फीता काट कर किया कैंप में आई-क्यू सुपर स्पेशलिस्ट आंखों के अस्पताल मुज़फ्फरनगर से आए डॉक्टर मुख्य रूप से डॉक्टर मनोरमा नागर द्वारा आंखों की जांच की गई जिसमें डॉक्टर सावन चौहान, सक्षम त्यागी और समून सैफी ने भी जांच में सहयोग दिया
मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए मुज़फ्फरनगर अस्पताल में ले जाया गया जहां जांच के बाद ऑपरेशन किया जाएगा और मौक़े पर कैंप में दवा भी दी गई
कैंप को सुचारू रूप से चलाने में फाउंडेशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Gandhi Ji embodies the kind of change that is possible when ordinary people come together to do extraordinary things. LT...
02/10/2025

Gandhi Ji embodies the kind of change that is possible when ordinary people come together to do extraordinary things.

LToday as we celebrate his 156th birth anniversary we must make a pledge to continue his legacy of Satya & Ahinsa.


20 सितम्बर 2025 को (रात) सौहार्द फाउंडेशन द्वारा मासिक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकारिणी और बोर्ड मेंबर उपस्थित र...
20/09/2025

20 सितम्बर 2025 को (रात) सौहार्द फाउंडेशन द्वारा मासिक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकारिणी और बोर्ड मेंबर उपस्थित रहें, आज ही फाउंडेशन की 11 वीं वर्षगांठ मनाई गई फाउंडेशन स्थापित हुए 11 साल पूरे हुए है, सभी ने संस्था को आगे ले जाने हेतू अपने विचार रखें
सभा में तीन प्रस्ताव पारित हुए
1. पंजाब में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है उनके पास नोटबुक, किताबें और स्टेशनरी मौजूद न होने के कारण तो फाउंडेशन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में इनकी आपूर्ति की जाएगी।
2. संस्था की वेबसाइट www.sauhardfoundation.org लॉन्च की गई
3. निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं नेचुरोपैथी कैंप का आयोजन 29 सितंबर को प्रस्तावित हुआ।
4. संस्था में दो संरक्षक सदस्यों का चयन एवं नियुक्ति की जाएगी।
संस्था के सदस्यों ने एकजुट होकर समाज की भलाई के लिए आगे आगकर काम करने पर जोर दिया और तन, मन, धन से संस्था का साथ देने का वादा सभी साथियों ने किया।

बुरा उसका किसी सूरत न होगाजो औरों की भलाई चाहता हैआज सौहार्द फाउंडेशन के गठन किए हुए 11 वर्ष पूरे हो गए है आपके साथ का ब...
20/09/2025

बुरा उसका किसी सूरत न होगा
जो औरों की भलाई चाहता है

आज सौहार्द फाउंडेशन के गठन किए हुए 11 वर्ष पूरे हो गए है आपके साथ का बहुत बहुत शुक्रिया
किसी भी चीज़ को हासिल करने के लिए मेहनत और लगन की ज़रूरत पड़ती है हमने इन ग्यारह सालों में इसी वजह से इज़्ज़त, प्यार और दुआएं हासिल की है
हम उम्मीद करते है आप हम इस से भी बेहतर करने के लिए तैयार रहेंगे और लोगों के तंज और मुख़ालफ़त को अपनी कामयाबी की दलील मानेंगे

इसी उम्मीद के साथ आपको बधाई

सौहार्द फाउंडेशन - एहसास इंसानियत का
गठन - 20 सितम्बर 2014

हमारे इन सोशल मीडिया हैंडल्स को लाइक, सबस्क्राइब और फॉलो ज़रूर करें -

For more info:
https://instagram.com/sauhardfoundation - इंस्टाग्राम

https://facebook.com/sauhardfoundation - फेसबुक

https://x.com/SauhardSEF - ट्विटर

https://youtube.com/ - यूट्यूब

[email protected] - ईमेल

+91 9412414020 - कांटेक्ट नम्बर

05/09/2025

दोस्तों
जैसा कि आप सब जानते ही इस वक़्त पंजाब के कई इलाके बाढ़ ग्रस्त है और वहां के लोग बहुत ही परेशानी में घिरे हुए है ऐसे वक़्त में हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम उनके काम आए और उनकी मदद के लिए आगे बढ़े
इसी मदद के लिए सौहार्द फाउंडेशन भी अपनी कोशिश में लग गया है आप सभी दोस्तों के साथ की ज़रूरत है

आप फाउंडेशन के अकाउंट में भी सिक्योर और सेफ तरीक़े से मदद राशि भेज सकते है और हमारी वेबसाइट www.sauhardfoundation.org पर जाकर भी Donate Now पर क्लिक करके भी मदद भेज सकते हैं

शुक्रिया

जारीकर्ता -
सौहार्द सोशल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन (रजिस्टर्ड)
उ० प्र०, भारत

05/09/2025

05 सितम्बर 2025 को (आज) सौहार्द फाउंडेशन द्वारा तत्काल सभा का आयोजन किया गया जो पंजाब में आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में...
05/09/2025

05 सितम्बर 2025 को (आज) सौहार्द फाउंडेशन द्वारा तत्काल सभा का आयोजन किया गया जो पंजाब में आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजने के उद्देश्य से हुई मीटिंग में कार्यकारिणी और बोर्ड मेंबर उपस्थित रहें,
सभा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजने का प्रस्ताव पारित हुआ जिसमें -
1. 100 रज़ाई
2. 100 गद्दे
3. 200 चादर
4. एल्युमिनियम भागौने
5. स्टील प्लेट
6. स्टील ग्लास
7. स्टील डब्बे

मौक़े पर भी कई साथियों ने मदद की
सभा में शाहिद सलमानी, आसिफ कैफ़ी, जावेद अली, सलीम खान, रईस सलमानी, ज़ाकिर सलमानी, नौशाद सैफी, दिलशाद मालिक, महमूद हसन सिद्दीकी, मुरसलीन राणा, हकीम अकिल दौराला आदि सदस्य मौजूद रहें

आप सभी से दरख़्वास्त है कि ज़्यादा से ज़्यादा मदद करें ताकि जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जाए।

मदद की अपील!दोस्तों जैसा कि आप सब जानते ही है इस वक़्त पंजाब के कई इलाके बाढ़ ग्रस्त है और वहां के लोग बहुत ही परेशानी मे...
04/09/2025

मदद की अपील!

दोस्तों
जैसा कि आप सब जानते ही है इस वक़्त पंजाब के कई इलाके बाढ़ ग्रस्त है और वहां के लोग बहुत ही परेशानी में घिरे हुए है ऐसे वक़्त में हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम उनके काम आए और उनकी मदद के लिए आगे बढ़े
इसी मदद के लिए सौहार्द फाउंडेशन भी अपनी कोशिश में लग गया है आप सभी दोस्तों के साथ की ज़रूरत है

आप फाउंडेशन के अकाउंट में भी सिक्योर और सेफ तरीक़े से मदद राशि भेज सकते है
Bank Name - Axis Bank
Ac Holder name - Sauhard Social & Educational Foundation
Ac No. - 925010034352273
IFSC - UTIB0000177

और हमारी वेबसाइट www.sauhardfoundation.org पर जाकर भी Donate Now पर क्लिक करके भी मदद भेज सकते हैं

शुक्रिया

जारीकर्ता -
सौहार्द सोशल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन (रजिस्टर्ड)
उ० प्र०, भारत

Address

Uttar Pradesh, India (Asia)
India
251201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sauhard Social & Educational Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sauhard Social & Educational Foundation:

Share