23/09/2026
नमामि भारतम् - वन्देमातरम् का सामूहिक गान
‘नमामि भारतम्’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का राष्ट्रव्यापी जन-सहभागिता अभियान है। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि राष्ट्र केवल भौगोलिक सीमा का नाम नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति, परंपरा, त्याग, संघर्ष और करोड़ों देशवासियों की सामूहिक चेतना से निर्मित एक जीवंत भाव है।
25 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे देश के 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक कंठों से जब एक साथ गूंजेगा- “वन्दे मातरम्”.... तो यह केवल एक गीत का सामूहिक गायन नहीं होगा, बल्कि 150 वर्षों की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता-संघर्ष की स्मृति और भारत की सांस्कृतिक एकात्मता को नमन करने हेतु विद्या भारती का यह विनम्र प्रयास होगा। आईये हम भी अपनी मातृभूमि को नमन करें।
#वन्देमातरम्
#नमामिभारतम्