Women Welfare Society

  • Home
  • Women Welfare Society

Women Welfare Society It is a non- governmant society. It was established on 31-03-1990. We work for the upliftment of women. We also run a magazine "Aanchal k saaye me"

40 seconds work, 20 seconds rest Complete all 7 moves = 1 round Do 2–3 rounds (20–25 mins) Do Warm up before staring exe...
09/08/2025

40 seconds work, 20 seconds rest Complete all 7 moves = 1 round Do 2–3 rounds (20–25 mins) Do Warm up before staring exercise. 1Squat to Pulse (Glutes & Thighs)Stand feet shoulder-width apart, squat down, pulse twice, then stand tall.Tip: Keep chest lifted, weight in heels.Knee Taps with Twist (Core & Waist)March in place, lifting knees high, twist opposite elbow towards knee....

40 seconds work, 20 seconds rest Complete all 7 moves = 1 round Do 2–3 rounds (20–25 mins) Do Warm up before staring exercise. 1Squat to Pulse (Glutes & Thighs)Stand feet shoulder-width apart, …

Bhastrika भस्त्रिका प्राणायाम (Bellows Breath) (4 minutes) Inhale and exhale rapidly through the nose. Repeat for 4 minu...
09/07/2025

Bhastrika भस्त्रिका प्राणायाम (Bellows Breath) (4 minutes) Inhale and exhale rapidly through the nose. Repeat for 4 minutes, taking breaks if needed. नाक से तेजी से सांस अंदर लें और छोड़ें। इसे 4 मिनट तक दोहराएं, आवश्यकता होने पर बीच में विश्राम लें। Kapalabhati कपालभाति प्राणायाम (Breath of Fire) (4 minutes) Inhale passively, exhale actively through the nose. Repeat for 4 minutes, taking breaks if needed....

Bhastrika भस्त्रिका प्राणायाम (Bellows Breath) (4 minutes) Inhale and exhale rapidly through the nose. Repeat for 4 minutes, taking breaks if needed. नाक से तेजी से सांस अंदर लें और छोड़ें। इसे 4 ...

Operation Sindoor आज जहाँ ओपरेशन सिन्दूर लगातार चल रहा है कुछ लोग आवाज उठा रहे है कि युद्ध करो... युद्ध करो.... बहुत आसा...
27/05/2025

Operation Sindoor आज जहाँ ओपरेशन सिन्दूर लगातार चल रहा है कुछ लोग आवाज उठा रहे है कि युद्ध करो... युद्ध करो.... बहुत आसान है कहना.....लेकिन इतिहास गवाह है कि युद्ध से कितनी जन और मॉल हानि होती है| हमारे देश का नेतृत्व इस समय बहुत ही सुघड़ और दूर दर्शी हाथो में है| उन्होंने केवल पाक के आतंकी अड्डो को ध्वस्त करने का लक्ष्य कर ओपरेशन सिन्दूर शुरू किया, और वो भी कर्नल व्योमिका सिंह ,एयर फ़ोर्स कमांडर और कर्नल सोफिया, आर्मी कमांडर जैसी शेरनी के नेतृत्व में| सेना ने पाक के हौसले पस्त कर दिए और कई मिथक जो विश्व शक्तियों ने फैला रखे थे, को भी उजागर कर दिया| आज उन्होंने कितनी टीम विश्व में आतंक के विरुद्ध भारत के अभियान के लिए भेज दी है....नी:संदेह विश्व में मुट्ठी भर लोग छोड़ कर सारा विश्व इससे सहमत हो रहा है कि आतंक अब बर्दाश्त नहीं किया जाये|...

Operation Sindoor आज जहाँ ओपरेशन सिन्दूर लगातार चल रहा है कुछ लोग आवाज उठा रहे है कि युद्ध करो… युद्ध करो…. बहुत आसान है कहना….......

16/03/2025

8 मार्च 2025 ! पहली बार अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् ने महिला अधिवक्ताओ की दो दिवसीय नेशनल कोंन्फ्रेंस दिल्ली में आयोजित की| मुझे भी अलवर जिला प्रमुख के रूप में उसमे भाग लेने का मौका मिला| जब 35 वर्ष पूर्व मैंने कानून के सैनिक बन कर्म-यात्रा शुरू की तब समाज में एक बदलाव करवट ले रहा था, महिला आगे बढ़ रही थी, संघर्ष कर रही थी........ हम भी वुमैन वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से नारी के प्रति हर अन्याय, भेदभाव पर झंडे उठकर निकल पड़ते थे| उन दिनों सोचते थे कभी वो दिन जरुर आएगा जब न्याय के इस मंदिर में बराबर की महिला अधिवक्ता/ एडवोकेट, जज होंगी| आज जब यह यात्रा इस मुकाम पर पहुंची कि आज महिला हर क्षेत्र में, सेना जैसे क्षेत्र में भी झंडे गाड़ रही है......आत्मा को बड़ा सुकून मिलता है|

फिर सहस्त्राब्दी यानि 2000 तक इसके साईंड इफ़ेक्ट (अवांछित प्रभाव) इतनी तेजी से आये कि आज नारी स्वतंत्रता, समानता के नाम पर काफी महिलाये अपनी गरिमा/मर्यादा भूल कर अपने विशेष अधिकारों के साथ इस तरह आक्रामक हो गयी है कि वो अपने परिवार को ही खत्म करने पर आमदा है| 2023 में UN की एक रिपोर्ट के अनुसार भरत विश्व में दुसरे नम्बर का देश है जहाँ पुरुष सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा झेल रहा है......... पिछले कुछ सालो से इसकी परिणिति पुरुष द्वारा की गयी आत्महत्या में हो रही है|

कोंफ्रेंस में मुख्य अतिथि दिल्ली हाई कोर्ट जज श्रीमती स्वर्णकांता शर्मा ने सही कहा –“महिला परिवार में सीता बन कर रहे और सार्वजनिक जीवन में महिषासुर मर्दिनी| जिसने उस युग राक्षस का खात्मा किया|”

मुझे लगा कि हमें इन चरित्रों को गंभीरता से समझने की जरूरत है| याद करू तो अपने कार्यक्षेत्र में प्रवेश करते समय मैंने प्रण किया था कि कोई भी महिला सहयोग, शक्ति और न्याय के लिए बस एक आवाज़ दे..... मै उस आवाज़ के साथ खड़ी रहूंगी| जिसमें मजबूर होकर भी इतनी हिम्मत है कि वो बहती धारा के विरुद्ध खड़ी हो पुकार ले...... भारत के कानून ने नारी को निरंतर सशक्त किया है| अब जरूरत अधिकार के लिए झंडा उठाने की नहीं बल्कि मानव समाज में पूजित नारी के दायित्व निभाने की है| आज बदलाव की करवट उल्टी ना हो इसलिए जरूरत है हम अपनी जड़े (परिवार-समाज-देश) और अपनी गरिमा (नारी गुण -प्रेम, समर्पण, सौन्दर्य, कोमलता) ना छोड़े और आगे बढती जाये| हमें अब कमजोर नहीं एकदूसरे को सहयोग कर उसे मजबूत बनाना है| परिवार में नारी का आत्मनिर्भर बनने के लिए, शिक्षा के लिए बदले नज़रिए ऐसे ही सच है| जिसे नई पीढ़ी को उसी विराटता के साथ स्वीकारना चाहिए नाकि अहम के साथ नज़रन्दाज करना चाहिए| शायद सच यही है कि जब परिवर्तन की बेला होती है तब एक पल जरुर एसा आता है जब पीछे का पैर आगे के लिए उठ जाता है और दूसरा मजबूत जमी पर होता है लेकिन कई बार दोनों पैर जमीन छोड़ देते है, यानि अपनी जड़े छोड़ देते है आगे बढने के नाम पर .......ऐसे में हम जमीन पर ओंधे मुँह ही गिरने वाले है| दुनिया में आज सबसे ज्यादा आज़ादी हमे ही मिली है कि हम किसी मर्यादा को नहीं जानते| निरंकुश आज़ादी के पोषक बन जीवन में खुद का ही नही परिवार फिर समाज को भी हाशिये पर ला रहे है| आप माने या ना माने यह सत्य है कि जीवन नारी के आँचल में ही पलता है............वही घर-परिवार फिर समाज आगे देश की धुरी है| लेकिन धुरी जबतक धुरी है तब तक ही ये सत्य है|

- राजश्री अग्रवाल

15/02/2025

दो शब्द
आज तो मोबाईल, पार्क,पिक्चर पैलेस सभी कुछ वेलेंटाईन की सुर्खियों में है| आश्चर्य होता है कि जिस हिंदुस्तान की संस्कृति एक दिन का नहीं बल्कि पुरे माह का बसंत साथ ही मदनोत्सव देती है....जहा हमारे साथ प्रकृति भी बसंत मे खिली होती है......फिर फाग उड़ाता फाल्गुन सबको मस्ती में रंग देता है......फिर हम स्त्री-पुरुष के आदि रूप गण-गौर की पूजा अर्चना, श्रृंगार आदि कर अपने प्रेम को दिव्य रूप में देखते है, जीते है| इसमें स्त्री-पुरुष का एक दुसरे के प्रति तन-मन से प्रेम और समर्पण होता है|
कभी लार्ड मैकाले ने कहा था कि अब भारत में काले अंग्रेज रहेंगे| सच है आज हम अपनी इतनी सुंदर जीवन शैली को छोड़ कर एक दिन का वेलेंटाईन डे मना कर ना जाने कौनसे प्रेम को पूजने लगे है| आज व्यभिचार, अंग प्रदर्शन, लिव इन रिलेशनशिप आदि परिवार और समाज में स्वीकार हो चले है| मिडिया, साहित्य, फ़िल्म के फैलाये प्रदूषण से यहाँ की आब हवा ही प्रदूषित हो चली है जिससे पशु की जीवन शैली में 21 वि शताब्दी का मानव जी रहा है|
मुट्ठी भर लोग जो आज भी अपनी सीमा पर चौकस खड़े है, मरने मिटने को आमदा है| ऐसे ही कुछ इमानदार कर्तव्य पर्यन लोग जिनके कारण देश का कारवां चल रहा है| जिनकी खुद की कोई जड़ ही नहीं है वो देश के अपने घर के अस्तित्व के लिए क्यों मरेंगे पचेंगे? लगता है आज कुछेक लोगो ने पुलवामा अटैक को देश के काले दिन पर आँखे नम की होंगी जिन वीर सिपाही के बलिदान के कारण हम आज भी अपने घर में बैठे है| चलो! आप सभी को पुलवामा अटैक में हमारे 40 शहीदों की याद दिलाते हुए दो दीपक उनके मार्ग पर जला कर नमन करते है|
“जय हिन्द”
- राजश्री अग्रवाल

वुमेन वेलफेयर सोसायटी की 1989 से शुरू यात्रा में जब हम स्वम् दहेज़ हत्या के विरुद्ध सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग करते...
21/01/2025

वुमेन वेलफेयर सोसायटी की 1989 से शुरू यात्रा में जब हम स्वम् दहेज़ हत्या के विरुद्ध सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग करते थे आज इस मुकाम पर आये कि परिवार हाशिये पर आ गए..... महिलाये कानून का दुरुपयोग करने लगी.....परिवार की धुरी कहलाने वाली स्त्री, त्याग और समर्पण की मूर्ती स्वम् स्वार्थ, लोभ और अहम की ज़हर बुझी सोच से अपने परिवार की जड़ खोद रही है लेकिन सोचो क्या हम सब दूषित मानसिकता से इसमें साथ नहीं दे रहे?
“आज हमारे घरो/समाज में तलाक वो भी एक नहीं कई-कई तलाक को स्वीकार कर लिया है? जिससे शादियां छोटे-छोटे लोभ (लड़के-लड़की) के लिए एक सभ्य जीवन सुरक्षित संबंधो को हम तोड़ने में बढ़ावा नहीं दे रहे|
इस प्रश्न पर कृपया गंभीरता से सोचे और कमेन्ट कर बताये|

https://aanchalkesaayemein.wordpress.com/atul-subhash-su***de-case-your-thoughts/
- राजश्री अग्रवाल

Atul Subhash, a 26-year-old engineer from India, tragically died by su***de in December 2024. He was found dead in his apartment under mysterious circumstances, with his video and long su***de note…

10/01/2025

एक और बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू, रिलेशनशिप काउंसलर रितु ने समाज के रूप में हमारी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। हम आम तौर पर सतही स्तर पर मामलों पर चर्चा करते हैं जबकि कई अंतर्निहित मुद्दे हैं जिन पर कभी ध्यान नहीं दिया जाता। हमें उनके बारे में सोचना चाहिए...

04/01/2025

हाशिये पर आते परिवारों के बारे में चिंतन-मंथन में वैदिक संस्कृति पर कार्य करते नरेंद्र बंधू जी ने हमारी बिसराई हुई मनु स्मृति के सही पन्ने खोले| सच में हम अपने को जानते ही नहीं...... विश्व में सबसे अद्भुत हमारी पारिवारिक संस्कृति है, जिसमे विवाह विच्छेद शब्द है ही नहीं| ये वो विवाह संस्कार है जिसके आँचल में हम कुछ मर्यादाएं ओढ़ते हुए सभ्य समाज गढ़ते है| तबही तो हमारा समाज हजारो वर्ष पहले भी खगोल, ज्ञान-विज्ञानं, दर्शन गणित में इतना अधिक उन्नत हो पाया कि आज 21 वि सदी तक विश्व उस रेस में है| विडम्बना है कि हम आज हजारो वर्ष की गुलाम मानसिकता से जी रहे है| जिसमे अभारतीय पारिवारिक सोच के साथ परिवार और समाज में तलाक स्वीकार कर लिए है| मर्यादाहीन सोच-सम्बन्ध, आज़ादी, बराबरी और स्वाभिमान की जगह अहंकार से टूटते परिवार से कोर्ट और पुलिस भरे पड़े है| अपराध, हत्या-आत्महत्या इनके बायो प्रोडक्ट है|भविष्य क्या है-सिंगल पेरेंट, अनाथ बच्चे, ख़त्म होते हमारे परिवार फिर समाज फिर देश........

31/12/2024

परिवार वो प्रथम इकाई है जिससे समाज और फिर देश बनता है| आज भारत में जब परिवार नियोजन के चलते हमारे एक या दो बच्चे है किन्तु आज के हालातो में जहाँ काफी युवा शादी की जिम्मेदारी से बचते हुए ‘लिव इन’ में रहना पसंद कर रहे है.....जिनकी शादी हो वह भी परिवार बनने से पहले टूटने लगे, केवल स्वार्थ, लोभ, स्वच्छन्द जीवन के कारण| परिणामत: परिवार आगे समाज और आगे देश ख़त्म होने लगे तो रूको! एक पल सोचो! कही हम पारिवारिक मर्यादाओ को तोड़ते-काटते कही परिवार बेल को ही तो नहीं काट रहे?

आज परिवार के साथ हम समूल ख़त्म होने जा रहे है| परिवार नियोजन अभियान ने अब हमारे पास एक-दो बच्चे ही छोड़े है| वो परिवार भी ...
22/12/2024

आज परिवार के साथ हम समूल ख़त्म होने जा रहे है| परिवार नियोजन अभियान ने अब हमारे पास एक-दो बच्चे ही छोड़े है| वो परिवार भी किन्ही स्वार्थ, लोभ-अहंकार से आत्महत्या/हत्या/परिवार तोड़ने चल पड़े|एक से एक मिलकर बना परिवार, फिर देश मिटते परिवार संग कहाँ आ गया....रूको! थोडा सोचो!

Atul Subhash, a 26-year-old engineer from India, tragically died by su***de in December 2024. He was found dead in his apartment under mysterious circumstances, with his video and long su***de note…

Address

Mrs. Rajshree Agarwal, 4 Gha 26, Manu Marg Housing Board, Opp. Military Hospital

301001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Women Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Women Welfare Society:

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share