23/08/2026
अभिनंदन एवं सम्मान समारोह
आज आकार वेलफेयर सोसाइटी फाउंडर बॉडी के सदस्यों द्वारा हरियाणा वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष आदरणीय श्री रवि सैनी जी का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजन समिति के संरक्षक श्रीमान विजय जी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक विजय जी द्वारा शॉल ओढ़ाकर रवि सैनी जी का मान-सम्मान किया गया। वहीं सोसाइटी के सचिव श्री संदीप जी द्वारा तैयार किया गया रवि सैनी जी का सुंदर पोर्ट्रेट उन्हें भेंट किया गया। पोर्ट्रेट (हाथ से बनाया हुआ चित्र) देखकर रवि सैनी जी अत्यंत प्रभावित एवं प्रसन्न हुए।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री सुमित सैनी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र एडवोकेट, अजय कुमार, उमेश नामदेव, हनुमान प्रसाद, शुभम, मानसिंह, महेंद्र जी आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
आकार वेलफेयर सोसाइटी इस स्नेहपूर्ण सम्मान को स्वीकार करने एवं अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आदरणीय श्री रवि सैनी जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है।
हार्दिक अभिनंदन एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ! 🌹🙏