16/11/2025
पड़ोसी के साथ सद्व्यवहार करना हमारा कर्तव्य है
जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द 21 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक देशभर में दस दिवसीय "‘पड़ोसियों के अधिकार मुहिम’" चलाएगी।
अगर हमने ‘पड़ोसियों के अधिकार मुहिम’ को सच्चे अर्थों में मेहनत करके एक अभियान के रूप में मना लिया, तो इससे न केवल हमारे पड़ोस का माहौल, मुहल्ला, शहर, बल्कि पूरे राज्य और देश का वातावरण अत्यंत सुखद और सौहार्दपूर्ण हो सकता है। हम एक-दूसरे के सहयोगी, और शुभचिंतक बन जाएंगे।
लोगों का आपसी विश्वास बढ़ेगा और सद्भावना की फिज़ा कायम होगी।
इस्लाम धर्म में पड़ोसी का अधिकार और स्थान बहुत स्पष्ट बताया गया है। इसमें धर्म, जाति या वर्ग का कोई भेदभाव नहीं है।
जमाअत ए इस्लामी हिन्द का यह प्रस्तावित अभियान हमें समाज सुधार के लक्ष्य की प्राप्ति में भी मददगार साबित होगा।
हमारी इच्छा है कि देश के कोने-कोने तक इस अभियान का संदेश व्यापक रूप से पहुँचे। विशेष रूप से हमारे बहुसंख्यक भाइयों तक इस संदेश को पहुंचना चाहिए।
समाज मे इस्लाम धर्म और मुसलमानों के बारे में फैली हुई भ्रांतियों, नकारात्मक विचारों को दूर करने का सबसे अच्छा जवाब हम एक अच्छे पड़ोसी बनकर दे सकते हैं।
संग्रहकर्ता ओर सम्पादक-मुहम्मद अनस
#पड़ोसियों_के_अधिकार_मुहिम