03/06/2026
चंपावत में बड़ा हादसा टला, चालक ने दिखाई अद्भुत बहादुरी 🚨
धारचूला से टनकपुर जा रही रोडवेज बस का राईकोट के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। संकट की इस घड़ी में चालक बेनीराम ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को दीवार और पहाड़ी से टकराकर रोक दिया, जिससे बस में सवार 34 यात्रियों की जान बच गई।
दुर्भाग्यवश, बस को रोकने के प्रयास में चालक खुद बस के नीचे आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
एक ऐसा नायक जिसने अपनी जान देकर 34 परिवारों के चिराग बुझने से बचा लिए। 💐
शत-शत नमन वीर चालक बेनीराम जी को। 🙏
उत्तराखंड के चंपावत में टनकपुर डिपो की बस का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। चालक बेनीराम ने 34 यात्रियों की जा.....