Akhand Vishw Unnati Sewa Sang

Akhand Vishw Unnati Sewa Sang अनाथ बच्चों की शिक्षा, घायल गायों का इलाज और मंदिरों की देखरेख के लिए
(1)

07/10/2026
19/09/2026

आरक्षण पर रीना एन सिंह की जनहित याचिका पर सरकार को जवाब देना ही होगा।

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह जी ने एक क्षत्राणी के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्व समाज के हित में न्याय की आवाज को सदैव बुलंद किया है। इसी क्रम में उन्होंने sc/st ( क्रीमी लेयर) को मिलने वाले आरक्षण पर गंभीर सवाल उठाए। हाल ही में यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुँचा, जहाँ सरकार की ओर से इसे फिलहाल टाल दिया गया।
लेकिन रीना एन सिंह की जनहित याचिका पर
को सरकार को जवाब देना होगा
एक बार फिर से एडवोकेट रीना एन सिंह जी ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के उन लोगों के हक़ में आवाज उठाई है, जो वास्तव में गरीब और पिछड़े हैं। उनका कहना है कि इस श्रेणी के भीतर भी अक्सर वे लोग आरक्षण का लाभ ले लेते हैं जो पारिवारिक रूप से संपन्न होते हैं, जबकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद और गरीब तबका पीछे रह जाता है। इसी असंतुलन के चलते वही प्रक्रिया बार-बार दोहराई जाती है, जिसे बदलना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

राष्ट्र की रक्षा हिंदुओं ने की और हिंदुत्व की रक्षा सदैव क्षत्रियों ने की हैसुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह ने की ...
18/09/2026

राष्ट्र की रक्षा हिंदुओं ने की और हिंदुत्व की रक्षा सदैव क्षत्रियों ने की है

सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह ने की महारानी बस्सी चित्तौड़गढ़ से मुलाकात

नई दिल्ली।

रा ष्ट्र की रक्षा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, उसमें हिंदुओं का पराक्रम और क्षत्रियों का बलिदान सबसे पहले अंकित होगा। हिंदुत्व की धरोहर को सुरक्षित रखने की जो परंपरा वीरों ने तलवार के बल पर निभाई, उसी को आज आधुनिक युग की क्षत्राणियां अपनी विद्या और विवेक से आगे बढ़ा रही हैं। इन्हीं में से एक नाम है सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट और यूके की सालिसिटर रीना एन सिंह का, जिन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य न्याय, सत्य और धर्म की रक्षा को बनाया है। रीना सिंह इस बात का जीता-जागता प्रमाण हैं कि राष्ट्र और हिंदुत्व की सुरक्षा केवल रणभूमि में लड़कर ही नहीं, बल्कि न्यायालय की चौखट से भी की जा सकती है। वे अपने ज्ञान, साहस और धर्मनिष्ठा से यह साबित करती हैं कि आधुनिकता और परंपरा का संगम जब किसी स्त्री में मिलता है, तो वह क्षत्राणी न केवल परिवार या समाज, बल्कि पूरे राष्ट्र की शक्ति बन जाती है।

चित्तौड़गढ़ की वह धरती, जिसने रानी पद्मिनी जैसी वीरांगनाओं का त्याग देखा और जौहर जैसी अमर गाथाओं को जिया, आज भी वीरता की मिसाल

है। इसी भूमि की प्रतीक महारानी बस्सी के साथ जब रीना सिंह खड़ी होती हैं, तो यह दृश्य केवल दो महिलाओं का साथ नहीं, बल्कि इतिहास और वर्तमान का अद्भुत संगम बन जाता है। महारानी बस्सी स्वयं शौर्य और स्वाभिमान की ध्वजवाहक हैं और उनके साथ रीना सिंह का यह जुड़ाव स्पष्ट करता है कि क्षत्राणी आज भी हिंदुत्व की प्रहरी बनकर खड़ी हैं। रीना सिंह का कहना है कि हिंदुत्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक जीवन पद्धति है जो सत्य, धर्म और न्याय पर टिकी है।

उसकी रक्षा करना हर क्षत्राणी का कर्तव्य है और यही उनका संकल्प भी है। सुप्रीम कोर्ट की सीढ़ियों से लेकर यूके के कानूनी गलियारों तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली यह क्षत्राणी बहन आज जब चित्तौड़गढ़ की महारानी के साथ खड़ी होती हैं, तो यह केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश है। यह संदेश कि चाहे समय कितना भी बदल जाए, हिंदुत्व की नींव कभी हिल नहीं सकती, क्योंकि उसकी रक्षा करने वाली क्षत्राणियां हमेशा मौजूद रहेंगी।

अमेरिका दुबई में भी वायरल हो रहा योगी आदित्यनाथ पर रीना एन सिंह का लिखा ये लेख ये लेख "मोदी के बाद योगी ही बीजेपी का सबस...
16/09/2026

अमेरिका दुबई में भी वायरल हो रहा योगी आदित्यनाथ पर रीना एन सिंह का लिखा ये लेख ये लेख

"मोदी के बाद योगी ही बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा।
उनके सिर पर ही सजेगा पीएम पद का सेहरा।।"

सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट एवं यूके की सालिसिटर रीना एन सिंह जी का अचूक संघर्ष समाचार पत्र में छपा ये लेख दुबई और अमेरिका से लोग इंडिया वालों को भेज रहे हैं।

कौन है रीना एन सिंह?

रीना एन सिंह इस देश की पहली महिला है जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक पुस्तक लिखी है।
योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर

इस पुस्तक में देश के कई कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, भाजपा के कई प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यपालों की शुभकामनाएं योगी आदित्यनाथ के लिए है ।
रीना एन सिंह का नाथ संप्रदाय, गोरखनाथ मठ, गोरखनाथ मठ की सामाजिक समरसता और गोरखनाथ मठ का राम मंदिर में योगदान पर व्यापक शोध है। रीना सिंह के लिखे लेख व पुस्तक पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट एवं यूके की सालीसीटर रीना एन सिंह श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा विवाद का मामला हो या फिर वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद विवाद हो,वक्फ संशोधन के समर्थन में याचिका हो या फिर इसी तरह के दर्जन भर मामले हों सुप्रीम कोर्ट से लेकर पूरे देश भर में हिंदुओं का पक्ष रखती हुई देखी जाती है। रीना एन सिंह ने ही सबसे पहले खुल करके देश को ये बताया कि गहरवार वंश के महाराज जयचंद गद्दार नहीं थे जबकि उन्होंने सैकड़ो मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया था ,जयचंद को गद्दार कहने वाले लोगों के खिलाफ रीना एन सिंह ने कानूनी कार्रवाई भी की।
रीना एन सिंह द्वारा ही भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मामले में बहस के दौरान स्पष्ट रूप से न्यायालय में न्यायाधीश मयंक जैन के सामने स्पष्ट रूप से इस बात का उल्लेख किया गया कि क्षत्रिय राजा विक्रमादित्य ने मथुरा स्थित भगवान से कृष्ण जन्म भूमि मंदिर का निर्माण करवाया था।
सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने के बावजूद पूरे देश भर में 2200 से अधिक सेना के जवानों की निशुल्क कानूनी सहायता रीना एन सिंह के कार्यालय के द्वारा की गई है, इसके लिए कई बार उनको सेना के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कोरोना की भयंकर विभीषिका के दौरान रीना एन सिंह के कार्यालय के द्वारा सैकड़ो लोगों की आर्थिक मदद की गई। एक महीने पहले ही देश के सबसे चर्चित ज्वलंत और संवेदनशील मुद्दे पर आपके द्वारा एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार की गई जिसमें स्पष्ट रूप से आरक्षण को एक आर्थिक आधार देने की वकालत की गई है बहस के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने रीना एन सिंह के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आप इस परिवर्तन के लिए और उसके विरोध के लिए तैयार रहियेगा।
निर्दोषों को न्याय दिलाने वाली और लोगों को आत्म सम्मान के साथ जीवन जीने का ज्ञान देने वाली रीना एन सिंह दर्जन भर से अधिक संस्थाओं की ट्रस्टी और पदाधिकारी हैं
घाटी से विस्थापित कश्मीरी पंडितों की कानूनी सहायता से लेकर के सामाजिक रूप से रीना एन सिंह उनके साथ खड़ी रही। हरियाणा के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार की बेटी और बिहार के कछवाहा परिवार की बहू श्रीमती रीना एन सिंह ने बिहार में भगवान श्री राम के पुत्र कुश के वंशजो कक्षवाहा राजपूतों की कुलदेवी जमवाय माता के भव्य मंदिर का निर्माण करवाया है यह दिखाता है कि वह अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति की है।
व्यक्तिगत रूप से सरल और सुलझी हुई शख्सियत रीना एन सिंह अपने कर्तव्य की प्रति उतनी ही दृढ़ भी है वह जो ठान लेती है वह करके ही चुप बैठी है।
रीना एन सिंह कई सामाजिक संगठनों संस्थाओं की पदाधिकारी है।कई गौशालाओं का संचालन करने वाली रीना एन सिंह के कार्यालय के द्वारा गाय को राष्ट्र जननी घोषित करने का एक कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है।
राष्ट्रवादी विचारधारा से लबरेज रीना एन सिंह के लेख हिंदी व अंग्रेजी के तमाम सारे समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं।

14/09/2026

सनातन के पवित्र पर्व संयम, समर्पण व संस्कार के प्रतीक हरियालिका तीज पर आप सभी बहनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

एडवोकेट
रीना एन सिंह
सालिसिटर यूके & वेल्स

🙏🙏🙏🙏

सपा द्वारा योगी की एआई जेनरेटेड विवादित वीडियो विवाद पहुंचा चुनाव आयोग समाजवादी पार्टी के लिए बन गई मुसीबत सुप्रीम कोर्ट...
12/09/2026

सपा द्वारा योगी की एआई जेनरेटेड विवादित वीडियो विवाद पहुंचा चुनाव आयोग

समाजवादी पार्टी के लिए बन गई मुसीबत

सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट
रीना एन सिंह ने की चुनाव आयोग में शिकायत

नई दिल्ली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर और हिंदुत्व के सर्वमान्य नेता योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उनके विवादित वीडियो बनाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा उस वीडियो को जारी करने के खिलाफ गोरखनाथ मठ की भक्त, योगी आदित्यनाथ पर पुस्तक लिखने वाली पहली महिला और गोरखनाथ मठ के सामाजिक समरसता पर लगातार काम करने वाली सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग एवं राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग में शिकायत की है।
रीना एन सिंह ने अपने शिकायती पत्र में उन सभी लोगों को चिन्हित करने और उन पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है जिन्होंने ऐसा काम किया है। उन्होंने अपने आप को गोरखनाथ पीठ की भक्त बताते हुए रीना एन सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने 1 सितंबर 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का एक विवादित , असत्य व भ्रामक वीडियो प्रसारित किया जो देश-विदेश के गोरखनाथ मठ के अनुयायियों और हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाती है।
रीना एन सिंह ने कहा है कि इस तरह का कृत्य यदि हिंदू धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म के संत के खिलाफ किया जाता तो कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो जाती उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के ऊपर कारवाई ना करके देश-विदेश के गोरखनाथ मठ नाथ संप्रदाय व हिंदुत्व के अनुयायियों के सब्र की परीक्षा ली जा रही है।
एडवोकेट रीना एन सिंह ने 6 मई 2024 के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सर्कुलर का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और ऐसे तमाम लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है जिन्होंने इस तरह का भ्रामक वीडियो फैलाकर हिंदुत्व एवं सनातन के प्रहरी योगी आदित्यनाथ का अपमान एवं उनके बारे में भ्रम फैलाने का काम किया है एडवोकेट रीना एन सिंह इस मामले को न्यायालय के समक्ष उठाने की बात भी कही है।

Address

Gurugram

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhand Vishw Unnati Sewa Sang posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share