31/05/2026
सुमित्रा देवी ट्रस्ट की वार्षिक बैठक सम्पन्न*
दिनांक 31 मई 2026 को सुमित्रा देवी ट्रस्ट की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
सुमित्रा देवी ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष कंचन देवरा, उपाध्यक्ष प्रीति सिंह बघेल, सचिव रजनी शर्मा तथा इस अवसर पर विशेष आमंत्रित बिसरख मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता तिवारी जी, आधारशिला फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अंशु चक्रवर्ती तथा अधिवक्ता प्रभा कुशवाहा जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक का मुख्य विषय वर्तमान सामाजिक समस्याओं, उनके समाधान में प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा न्यायालयों की भूमिका पर विचार-विमर्श रहा। उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि अनेक समस्याओं का समाधान सामाजिक स्तर पर जागरूकता, संवाद, पारिवारिक मूल्यों तथा सामुदायिक सहयोग के माध्यम से किया जा सकता है। साथ ही यह भी विचार व्यक्त किया गया कि जिन मामलों में प्रशासनिक अथवा न्यायिक हस्तक्षेप आवश्यक हो, उनमें पीड़ितों को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
बैठक में महिला सुरक्षा, घरेलू विवाद, साइबर अपराध, बाल संरक्षण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयासों को और गति देने का संकल्प लिया।
अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
धन्यवाद
कंचन देवरा
अध्यक्ष
सुमित्रा देवी ट्रस्ट
Sumitra Devi trust Preeti Singh Sangeeta Tiwari DrAnshu Chakraborty