29/04/2023
पंडित दिवाकर मिश्र एक नाम ही नहीं एक विचार हैं जिनके प्रयासों को धरातल पर लाने हेतु बाबा रैनाथ ब्रह्म सेवा संस्था द्वारा ग्राम बनकटा मिश्र में एक पुस्तकालय की स्थापना तीन वर्ष पूर्व हुई। बाबा रैनाथ ब्रह्म महाराज के आशीर्वाद से सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर कल शाम नमस्कार फाउंडेशन द्वारा काव्यसंध्या का आयोजन किया गया जिसमें गोरखपुर से आये युवा कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। बाबा रैनाथ ब्रह्म सेवा संस्था शिक्षा को लेकर कई कार्यक्रम- वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं जरूरतमंदो के लिए शिक्षा संबंधी सामग्री की निःशुल्क व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में निःशुल्क पुस्तकालय की स्थापना हुई।
काव्य संध्या की कुछ प्रस्तुतियों की झलक 🙏
#पंडित_दिवाकर_मिश्र_पुस्तकालय
#नमस्कार_फाउंडेशन
#बाबा_रैनाथ_ब्रह्म_सेवा_संस्था