26/08/2025
Meeting of JP Sports City Home Buyers Regarding Ongoing Supreme Court Case Concluded
On 17th August 2025, a meeting of the JP Sports City Welfare Association was convened at JP Sports City, Sector 25, Yamuna Expressway Authority, near Formula 1 Sports Complex, in which around 200 to 250 people participated.
It is worth noting that some time back, a Supreme Court bench had ordered CBI and Enforcement Directorate (ED) investigations against Jaypee Associates Limited, over 28 other builders, and more than 10 banks. This investigation concerns an alleged embezzlement of around ₹35,000 crore by the builders and banks.
In light of these issues, the buyers organized today’s meeting at the temple premises of Yamuna Sports City, which was also attended by the Home Buyers’ Society Management and the lawyer representing home buyers in the Supreme Court.
Recently, in this matter, the Allahabad High Court cancelled the lease of Jaypee Associates Limited and returned the land to the Yamuna Expressway Authority.
The office bearers of the Home Buyers’ Association, Mr. Sunil Sharma, Mr. JP Maurya, Mr. Rudraksh Khandelwal, Mr. Kuldeep Sisodia, Mr. Gaurav Sharma, and Mr. Mohar Singh, were present at the meeting.
Mr. Sunil Sharma said that the buyers fully trust the Supreme Court and are confident that the decision will provide complete relief to those home buyers who have been struggling without homes for the last two decades. He further expressed hope that their homes will be constructed and handed over promptly, and that strict legal action will be taken against the builders and banks. The Home Buyers also decided to submit a memorandum to the CEO of Yamuna Authority, demanding protection of their interests and early completion of the project.
The Association’s lawyer, Mr. Abhishek Singh, answered all the legal questions of the buyers.
जेपी स्पोर्ट्स सिटी के घर खरीदारों की सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस को लेकर मीटिंग संपन्न
आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को जेपी स्पोर्ट्स सिटी, सेक्टर 25, यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी निकट फॉर्मूला 1 स्पोर्ट्स कंपलेक्स के प्रांगण में जेपी स्पोर्ट्स सिटी वेलफेयर एसोसिएशन की एक मीटिंग आहूत की गई जिसमें लगभग 800 से 850 लोगों ने भाग लिया।
जेपी स्पोर्ट्स सिटी का प्रोजेक्ट, जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड ने वर्ष 2009 के आसपास लॉन्च किया था जिसमें करीब 4,500 खरीददारों ने फलैट और प्लॉट बुक कराए थे। लेकिन लगभग 20 साल बीत जाने के बावजूद भी किसी भी खरीददार को ना ही फ्लैट मिला, ना घर मिला और ना ही प्लॉट मिला।
इस मामले को लेकर इस समय खरीददार इलाहाबाद हाई कोर्ट में केस जीतने के बाद भी पुनः सुप्रीम कोर्ट में अपने घर और मकान के लिए केस लड़ रहे हैं।
विदित हो के कुछ समय पूर्व सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड सहित 28 से भी ज्यादा बिल्डरों और 10 से भी ज्यादा बैंकों के ऊपर सीबीआई और प्रवर्तन विभाग ED की जांच चलाई हुई है। इस मामले में करीब करीब 35,000 करोड रुपए की गबन की जांच बिल्डर और बैंकों पर चल रही है।
इसी मामलों को लेकर आज खरीददारों ने यमुना स्पोर्ट्स सिटी के मंदिर प्रांगण में एक मीटिंग बुलाई जिसमें होम बायर्स सोसायटी मैनेजमेंट और सुप्रीम कोर्ट में होम बायर्स का केस लड़ रहे वकील भी शामिल हुए.
इस मामले में हाल में ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड की लीज कैंसिल करके जमीन वापस यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को दे दी है।
होम बायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री सुनील शर्मा, श्री जेपी मौर्य, श्री रुद्राक्ष खंडेलवाल, श्री कुलदीप सिसोदिया, श्री गौरव शर्मा श्री मोहर सिंह मौजूद रहे।
श्री सुनील शर्मा ने कहा कि हम लोग सुप्रीम कोर्ट के ऊपर पूरा भरोसा रखते हुए आश्वस्त है कि जो भी फैसला सुप्रीम कोर्ट की ओर से आएगा उसमें उन घर खरीददारों को जो पिछले दो दशक से घर के अभाव में भटक रहे हैं, उन्हें पूरी राहत मिलेगी और उनके घर बनाकर तुरंत दिए जाएंगे और बिल्डर और बैंकों के ऊपर जायज कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होम बायर्स ने यमुना अथॉरिटी के कैसियो सीईओ को भी के ज्ञापन देने का फैसला लिया होम वायर्स यमुना अथॉरिटी से उनके हित की रक्षा और प्रोजेक्ट के कंप्लीशन जल्द से जल्द हम इस बारे में ज्ञापन देंगे।
समिति के वकील श्री अभिषेक सिंह ने सभी खरीदारों के कानूनी सवालों का जवाब दिया।