SATHEE Foundation

SATHEE Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SATHEE Foundation, Nonprofit Organization, KL 24, L Block, Kavi Nagar, Ghaziabad.

SATHEE Foundation is a NGO committed to serve .SATHEE with its programs SATHEE is focused in providing Social Awareness about Health, Education and training to empower the underprivileged & needful children and women in Rural areas.

03/09/2026

साथी फाउंडेशन द्वारा पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, कवि नगर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव **जन्माष्टमी** का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा उनकी शिक्षाओं को याद किया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति और आनंद से भर गया, जिससे बच्चों में त्योहार के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

**जन्माष्टमी** भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनके द्वारा दिए गए प्रेम, सत्य, धर्म और कर्म के संदेश का प्रतीक है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से हमें यह शिक्षा दी कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते रहना चाहिए। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, करुणा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

इस शुभ अवसर पर **साथी फाउंडेशन द्वारा बच्चों के बीच खीर एवं मिठाइयों का वि

02/09/2026

साथी फाउंडेशन की ओर से साथी फाउंडेशन द्वारा क्षय रोग जागरूकता अभियान में किए योगदान को टी बी मुक्त ई-न्यूजलेटर में सराहने के लिए आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और सहयोग के लिए हृदय से आभार।
आपका प्यार और प्रोत्साहन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।

आप सभी ने जिस आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ अपना साथ दिया, उसके लिए मैं तथा साथी फाउंडेशन सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

हार्दिक धन्यवाद!
काजल छिब्बर

02/09/2026

Sathee skill center -

02/09/2026

Sathee Skill center

01/09/2026

साथी फाउंडेशन द्वारा अपने साप्ताहिक कार्यक्रम ‘साथी फूडबैंक’ के अंतर्गत आज पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, कवि नगर, गाजियाबाद में बच्चों के लिए वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को समोसा एवं फ्रूटी जूस वितरित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और खाद्य सामग्री प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को साबुन भी वितरित किया गया तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथी फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों तक भोजन और आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ उनमें स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना है। संस्था द्वारा ‘साथी फूडबैंक’ के माध्यम से प्रत्येक सप्ताह इस प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

Address

KL 24, L Block, Kavi Nagar
Ghaziabad
201002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SATHEE Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SATHEE Foundation:

Shortcuts

Share