bihar_ki_bate

bihar_ki_bate Education in Bihar
Tourism in Bihar
Politics in Bihar
Infrastructure of Bihar
All about in favour of Bihar

 #सीजफायर के फायदे आप लोगो को बिहार की धरती से बताएंगे !वैसे भी "बिहार चुनाव" जीतने के लिए जितने युद्ध की जरूरत थी उतना ...
11/05/2025

#सीजफायर के फायदे आप लोगो को बिहार की धरती से बताएंगे !

वैसे भी "बिहार चुनाव" जीतने के लिए जितने युद्ध की जरूरत थी उतना हो गया !!

इस युद्ध की ग़लतियाँ और सीख:———————--हम बिना डिप्लोमेटिक तैयारी के गए, हमारे सपोर्ट में कोई देश नहीं था। पिछले दस सालों ...
11/05/2025

इस युद्ध की ग़लतियाँ और सीख:
———————-
-हम बिना डिप्लोमेटिक तैयारी के गए, हमारे सपोर्ट में कोई देश नहीं था। पिछले दस सालों में एक एक करके सारे देश इंडिया से दूर हो गए

- मोदी सिर्फ़ मीडिया मैनेज करने के लिए पहले दिन अटैक किया। इसके बाद से ही हम डिफेंसिव रहे।

- अटैक हमने किया और हम ही एक हफ़्ते के अंदर सीजफ़ायर के लिए रेडी हो गए इससे हमारी छवि पर इंटरनेशनली बट्टा लगा है

- पाकिस्तान का मनोबल बहुत बढ़ा है वो इसे जीत की तरह ले रहा है। उसने हमारे सिविलियंस पर भी अटैक किया लेकिन हम जवाब देने के बजाय सीजफ़ायर के लिए राजी हो गए।
——
-एक मैच्योर सरकार जनदबाव में युद्ध नहीं छेड़ती। युद्ध का निर्णय महीनों की तैयारी के बाद लिया जाता है

- युद्ध से पहले कम से कम 6 महीने हम अपने मित्र देशों को तैयार कर लें कि क्या चीन और तुर्की जैसे खुले दुश्मनों की स्थिति में वे हमारे साथ आएंगे?

-बिना डिप्लोमेटिक और मिलिट्री प्रिपरेशन के युद्ध में ना कूदें।

- अब इस साल हम अपने डिप्लोमेटिक एफ़र्ट्स क्लियर करें। और सच कहूँ तो गुट निरीपेक्ष नीति को अब उतार फेंकें। इससे हमें आर्थक सहयोग मिलता है लेकिन मिलिट्री मामले में जोकर नज़र आते हैं। कोई हमारे साथ खुलकर नहीं आता।

- युद्ध से बचें, युद्ध की स्थिति में बड़ी सुपरपावर हमारे देश को दबाने और फ़ायदा उठाने की स्थिति में होती हैं। और हमारी भूमिका एक आज्ञाकारी बालक जैसी हो जाती है। युद्ध तब लड़ने जाएँ जब हम डिप्लोमेटिक-मिलिट्री प्रिपरेशन पूरी कर लें।

- ये सर्जिकल स्ट्राइक, और छूकर आने वाले मिलिट्री मिशन बंद हों। ये छुटमुट फोटो कार्रवाइयां बंद हों। जब आप किसी सीमा में घुसें तो वो फाइनल दिन हो। भारत में हेडलाइन बनाने और गोदी मीडिया में वाहवाही के लिए “एक दिवसीय युद्ध” ना लड़े । युद्ध कभी “एक दिवसीय” नहीं होता, अगर युद्ध छिड़ता है तो लास्ट तक जाता है। अगर एक हफ़्ते के भीतर ही बिना कुछ बड़ा किए सीजफ़ायर कर लेना है तो ये छुटमुट कार्रवाइयां छोड़ दें।

- विपक्ष ने आँख बंद करके आपको सपोर्ट दिया। मुस्लिम नेताओं ने पाकिस्तान को जितना सुनाया उतना किसी ने नहीं। इसका अर्थ है कि भारत उस भिखारी मुल्क की तरह नहीं है। भारत अंदर से भी मजबूत है।

-अगर बात दूसरे मुल्क से युद्ध की हो तो पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है। लेकिन प्रधानमंत्री विवेक का काम लें। जनदबाव में ना आएँ। जो देश के लिए निर्णय अच्छा हो वही लें। फोटो-केंद्रित सर्जिकल स्ट्राइक के चक्कर में ना पड़ें। पूरी तैयारी करें। और जब हम पर युद्ध थोप ही दिया जाए तो ठोक दें पाकिस्तान को लाहौर-करांची तक। फिर कुछ ना देखें। POK और बलूचिस्तान की आजादी तक कुछ ना देखें।

चंद्रगुप्त का साहस हूँ, अशोक की तलवार हूँ।बिंदुसार का शासन हूँ, मगध का आकार हूँ।अजी हाँ! बिहार हूँ ।।दिनकर की कविता हूँ,...
22/03/2025

चंद्रगुप्त का साहस हूँ, अशोक की तलवार हूँ।
बिंदुसार का शासन हूँ, मगध का आकार हूँ।
अजी हाँ! बिहार हूँ ।।

दिनकर की कविता हूँ, रेणु का सार हूँ।
नालंदा का ज्ञान हूँ, पर्वत मन्धार हूँ।
अजी हाँ! बिहार हूँ ।।

Address

Gaya

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 2am

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when bihar_ki_bate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share